एक जून के पहले करा लें EKYC, वरना नहीं मिलेगा राशन

Sandeep Kumar | May 20, 2025, 22:19 IST
Share
smart-pds-system-launch
smart-pds-system-launch

एमपी में लगभग 87 प्रतिशत राशन उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। सरकार शेष 13 प्रतिशत उपभोक्ताओं का डाटा 31 मई तक अपडेट कर इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू करना चाहती है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश में 1 जून 2025 से स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू किया जाएगा। पहले यह योजना 1 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इसे एक महीने आगे बढ़ाया गया। अब तक राज्य के 87% उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है और शेष प्रक्रिया 31 मई तक पूरी की जाएगी।

इस सिस्टम के लागू होने के बाद केंद्र सरकार सीधे खाद्यान्न वितरण की निगरानी कर सकेगी और राज्य स्तर पर किए जाने वाले नियमों में समानता लाई जाएगी। इसके साथ ही एपीएल श्रेणी को राशन देने की प्रक्रिया बंद की जाएगी। यह योजना ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ की दिशा में एक और बड़ा कदम है। स्मार्ट पीडीएस के जरिए राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और डिजिटल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... पत्नी बेवफा, उसके आशिक दे रहे धमकी, पति ने खोली बीवी की करतूतों की पोल

87% उपभोक्ताओं की eKYC पूरी

अब तक राज्य के लगभग 87 प्रतिशत राशन उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। सरकार शेष 13 प्रतिशत उपभोक्ताओं का डाटा 31 मई तक अपडेट कर इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू करना चाहती है। यह अंतिम तिथि तय की गई है और इसके बाद बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को सिस्टम से बाहर किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... जज पर रेप की FIR रद्द , HC ने पीड़िता के दावों पर उठाए सवाल

राशन वितरण पर अब केंद्र की सीधी नजर

स्मार्ट पीडीएस के लागू होने के बाद केंद्र सरकार सीधे राज्य के राशन वितरण की मॉनिटरिंग कर सकेगी। यह पहल ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ स्कीम को और मजबूत बनाएगी और खाद्यान्न वितरण में एकरूपता सुनिश्चित करेगी। केंद्र का उद्देश्य है कि राशन वितरण व्यवस्था पारदर्शी हो, जिससे फर्जीवाड़ा और अपात्र लोगों को राशन मिलने की घटनाएं रोकी जा सकें।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में बीजेपी विधायकों, नगर अध्यक्ष की बात नहीं मानी तो हड़ताली DAVV कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई, 2 कर्मचारी नेता निलंबित

नियम बदलने की आजादी अब सीमित

अभी तक कुछ राज्य अपने स्तर पर एपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी राशन उपलब्ध कराते थे। स्मार्ट पीडीएस लागू होने के बाद राज्यों को केवल केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर ही खाद्यान्न वितरण करना होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी राज्यों में राशन वितरण की स्थिति समान हो।

ये खबर भी पढ़िए... सौतेला बाप ही निकला हत्यारा! सेप्टिक टैंक से मिले कंकाल का खुला राज

वन नेशन वन राशन कार्ड सिस्टम

स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, पहले से लागू 'वन नेशन वन राशन कार्ड' की दिशा में एक और ठोस कदम है। इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ता देश के किसी भी कोने से राशन प्राप्त कर सकते हैं। अब डिजिटल निगरानी के जरिए यह भी देखा जा सकेगा कि लाभ वास्तव में पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं।

एमपी हिंदी न्यूज

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • राशन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पीडीएस
  • ई-केवाईसी
  • eKYC
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच