छत्तीसगढ़ की महिला की कार में मिले रुपए, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

Jitendra Shrivastava | Feb 13, 2024, 20:43 IST
Share
cg women
जबलपुर में छत्तीसगढ़ की महिला की कार में मिले रुपए।

अंबिकापुर की रहने वाली महिला की कार से 80 लाख रूपए जब्त हुए।
महिला ने बताया कि वह अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने आई थी। पुलिस व आयकर विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं कि महिला ने पैतृक संपत्ति बेची है या मामला कुछ और है। मध्यप्रदेश

नील तिवारी, JABALPUR. संजीवनीनगर थाना प्रभारी आर के नर्रे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर धनवंतरी नगर चौकी पुलिस द्वारा हाइवे पर एक कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 3640 को रोका गया। जिसमें एक महिला और दो पुरुष बैठे हुए थे। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम अंजू निवासी छत्तीसगढ़ बताया, जबकि कार में बैठे 2 युवक नें अपना नाम शशांक और फैजवान निवासी जबलपुर बताया। पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों के पास रुपयों के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। संभवतः यह रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब इसकी जांच में जुट गई है कि यह रकम किसकी है और कहां ले जाई जा रही थी।

कार में मिले रुपए गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

पुलिस ने जब आरोपियों से रुपयों के बारे में पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगे, इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें थाने में लेकर आए एवं जब बैग को चेक किया गया तो बैग से 500 के नोटों की इतनी गड्डियां निकली है कि उन्हें गिनवाने के लिए मशीन बुलवानी पड़ी, गिनती के बाद यह रकम कल 80 लाख रुपए निकली।

सेंट्रल जेल में कैदियों को 'स्पेशल सर्विस', डीजी-एसपी की दबिश

एकतरफा प्यार से परेशान युवती ने जहर निगलकर दे दी जान

हथियार लेकर क्लब, होटल में गए तो पुलिस को हो जाएगी खबर

महिला ने कहा, पैतृक संपत्ति बेचकर लाई

महिला ने अब तक की पूछताछ में बताया कि वह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है और अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आई हुई थी। पुलिस और आयकर विभाग दोनों मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या वाकई महिला ने पैतृक संपत्ति बेचकर यह पैसे लाए हैं या फिर मामला कुछ और है। आयकर विभाग इस मामले की भी जांच करेगा कि जो संपत्ति बेची गई है उसमें रकम का लेनदेन एक नंबर से हुआ है या फिर ब्लैक मनी का इस्तेमाल हुआ है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • महिला
  • कार में मिले रुपए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा