मनचाहा चंदा नहीं देने पर कई परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत
Vikram Jain | Mar 26, 2025, 19:35 IST
social boycott religious donation dispute umaria
मध्य प्रदेश के उमरिया में धार्मिक आयोजन के लिए चंदा नहीं देने पर कुछ परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया गया है। अब पीड़ित परिवारों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से कुछ परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। यहां गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के लिए मनमुताबिक चंदा नहीं देने के कारण आयोजकों ने कुछ परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। जिसके कारण इन परिवारों को मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। अब पीड़ित परिवारों ने पुलिस से मामले में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
सामाजिक बहिष्कार का यह मामला आदिवासी बाहुल्य जिले उमरिया के नौरोजाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम महुरा से सामने आया है। ग्राम महुरा में एक भागवत कथा के आयोजन के लिए कुछ परिवारों से आयोजकों ने मनचाहा चंदा मांगा था। जब कुछ परिवारों ने यह चंदा देने से इनकार कर दिया, तो उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। अब यह परिवार समाज के किसी भी आयोजन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं और उन्हें समाज से बाहर कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस का डीजल खत्म, सड़क हादसे में घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम
शिकायत के अनुसार सामाजिक बहिष्कृत परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही इन्हें बेइज्जती का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बहिष्कृत किए जाने इस परिवारों के घरों में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में समाज का कोई व्यक्ति भी शामिल नहीं होता है। अब पीड़ित लोगों ने नौरोजाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन सौंपा कर मदद की गुहार लगाई है।
ये खबर भी पढ़ें...
PWD के मुख्य अभियंता पर 1 लाख का जुर्माना, HC ने दिए विभागीय जांच के आदेश, जानें मामला
पीड़ित शरमन सिंह का कहना है कि कथा के आयोजन के लिए आयोजकों ने उन्हें 18 हजार रुपए का चंदा देने के लिए कहा गया था, लेकिन पैसे न होने के कारण वह चंदा नहीं दे पाए। इसके बाद से उन्हें समाज में कोई मान्यता नहीं मिली है और न ही किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक बहिष्कार के बाद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही हम लोगों की बेइज्जती की जा रही है। बहू-बेटियों को भी कार्यक्रमों से बाहर कर दिया जाता है। अब हमें समाज के कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता है। अब मामले में नौरोजाबाद थाना पुलिस से शिकायत की है।
अपना दुख बताते हुए पीड़ित शरमन सिंह ने आगे बताया कि आगे उनकी बेटी की शादी होने वाली है। उन्हें फिर से समाज से मदद की उम्मीद थी, लेकिन चंदा न देने के कारण उन्हें शादी से पहले समाज से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में उनकी बेटी की शादी करना भी मुश्किल हो जाएगा। इससे पहले साल 2020 में मां के निधन के समय 2500 रुपए लेकर उन्हें समाज में शामिल किया गया था। अब मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती, जिसके चलते नौकरी भी पूरी नहीं हो पाई।
ये खबर भी पढ़ें...
लोकायुक्त की कार्रवाई: सहायक मंडी उप निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें मामला
किशन सिंह ने बताया कि उन्हें भी पिछले तीन वर्षों से इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वह आरोप लगाते हैं कि गांव में पिछले 3 सालों से भागवत कथा का आयोजन हो रहा रहा है। आयोजकों द्वारा ग्रामीणों को परेशान कर मनचाहा चंदा मांगा जाता है। कम पैसा या चंदा नहीं देने वाले को समाज से बाहर कर दिया जाता है। आयोजकों ने उन्हें 6,000 रुपए, फिर 15,000 रुपए और अब 18,000 रुपए चंदा देने के लिए कहा था। चंदा नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। साथ ही झूठे केस में फंसने की धमकी दी गई।
नौरोजाबाद थाने में पीड़ितों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है और कहा कि ग्राम महुरा निवासी शरमन सिंह, किशन सिंह और आदर्श सिंह ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। और उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार और प्रताड़ना की शिकायत की है। मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझाया जाएगा। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ये खबर भी पढ़ें...
सदन में गूंजा सीधी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा, BJP विधायक रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से किए सवाल
उमरिया न्यूज | Umaria News | मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना
धार्मिक चंदा के नाम पर सामाजिक बहिष्कार
ये खबर भी पढ़ें...
अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस का डीजल खत्म, सड़क हादसे में घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम
बहिष्कृत परिवारों को किया जा रहा प्रताड़ित
ये खबर भी पढ़ें...
PWD के मुख्य अभियंता पर 1 लाख का जुर्माना, HC ने दिए विभागीय जांच के आदेश, जानें मामला
पीड़ित पक्ष ने सुनाई अपने पीड़ा
पीड़ित शरमन सिंह ने बेटी की शादी की चिंता
ये खबर भी पढ़ें...
लोकायुक्त की कार्रवाई: सहायक मंडी उप निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें मामला
किशन सिंह का दर्द और जान से मारने की धमकी
मामले की जांच में जुटी पुलिस
ये खबर भी पढ़ें...
सदन में गूंजा सीधी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा, BJP विधायक रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से किए सवाल
उमरिया न्यूज | Umaria News | मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari