सोम डिस्टलरी की लाइसेंस फीस जमा करने में आबकारी अफसरों की भूमिका पर सवाल

Sanjay Sharma | Apr 07, 2026, 21:30 IST
Share
som distilleries (2)
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. सोम डिस्टलरी के 8 लाइसेंस निलंबित करने के केस में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने से पहले फीस जमा कराने की जल्दबाजी ने आबकारी की साख को धूमिल कर दिया है।

News in Short

  • सोम डिस्टलरीज के सस्पेंड लाइसेंस की फीस जमा कराने पर उठे गंभीर सवाल।
  • हाईकोर्ट में सुनवाई और सरकार से निर्णय के पहले ही अफसरों ने की जल्दबाजी।
  • ऑनलाइन फीस जमा कराने में अधिकारियों और कंपनी के बीच साठगांठ का अंदेशा।
  • लाइसेंस सस्पेंशन के दौरान फीस जमा कराने की वजह से तकनीकी पेंच उलझे।
  • फीस जमा कराने और जिम्मेदार अधिकारी की भूमिका की जांच की मांग।

News in Detail

सोम डिस्टरी के सस्पेंड लाइसेंस की फीस जमा कराने के मामले में आबकारी विभाग सवालों के घेरे में है। विभाग के डिजिटल सिस्टम में छेड़छाड़ से अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद नजर आ रही है। लाइसेंस निलंबित रहने और मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के बीच फीस जमा कराए जाने से कई तकनीकी पेंच भी खड़े हो गए हैं।

आबकारी विभाग द्वारा फरवरी 2026 में सोम डिस्टलरीज की कंपनियों के कुल 8 लाइसेंस निलंबित किए थे। शराब के अवैध परिवहन के मामले में विभाग की इस कार्रवाई के खिलाफ कंपनी की अपील हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

हाईकोर्ट द्वारा आबकारी विभाग की कार्रवाई को सोम डिस्टलरी द्वारा अवैध बताने के आरोप खारिज कर चुका है। ऐसे में सुनवाई पूरी होने से पहले लाइसेंस फीस जमा कराने की जल्दबाजी ने विभाग की साख को धूमिल कर दिया है।

हाईकोर्ट ने भी सही मानी कार्रवाई

आबकारी विभाग ने 2023- 24 में शराब के अवैध परिवहन से जुड़े मामले में कार्रवाई की थी। कंपनी द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर मामला उलझ गया। शराब के अवैध परिवहन के इसी केस में कोर्ट से अन्य आरोपियों को सजा सुनाई थी। इसी को आधार बनाकर फरवरी 2026 में कंपनी के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए थे।

कंपनी हाईकोर्ट पहुंची थी जहां 2024 के नोटिस पर 2026 में हुई कार्रवाई को अवैध बताया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने नोटिस की एक्सपायरी के तर्क को खारिज कर कार्रवाई को वैध माना था।

लाइसेंस फीस जमा कराने पर सवाल

लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने भी मुहर लगाई थी। इस बीच शराब ठेकों की नीलाम की प्रक्रिया से वंचित कंपनी के इशारे पर आबकारी अधिकारियों ने फीस जमा करा ली। जबकि लाइसेंस की बहाली का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर सरकार की ओर से भी अब तक निर्णय अटका हुआ है। विभाग की कार्रवाई के खिलाफ फीस जमा कराना अधिकारियों और कंपनी में साठगांठ की ओर इशारा कर रहा है।

किसके इशारे पर खोला गया पोर्टल

आबकारी विभाग द्वारा फरवरी माह से प्रदेश में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई थी। लाइसेंस सस्पेंड होने के कारण सोम कंपनी इस प्रक्रिया से बाहर हो गई थी। हाईकोर्ट से भी उसे राहत नहीं मिली।

इस बीच आबकारी विभाग के किसी अधिकारी के इशारे पर सस्पेंशन के बाद भी लाइसेंस फीस जमा करा ली। इसके लिए अचानक पोर्टल खोला गया। अब सवाल उठ रहे है कि किसके इशारे पर पोर्टल खोला गया और इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई।

जांच हो तो खुलेंगी साठगांठ की परतें

आबकारी विभाग ने कंपनी को ठेका नीलामी से कंपनी को दूर रखने लाइसेंस निलंबित किए थे, लेकिन अब यह कार्रवाई विवादों में घिर गई है। मामले में जांच की मांग उठ रही है।

यदि सस्पेंड लाइसेंस की फीस जमा कराने की जांच होती है तो सोम कंपनी से नजदीकी रखने, उसे फायदा पहुंचाने वाले अधिकारियों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। जांच के लिए निष्पक्ष समिति बनाने की भी मांग की जा रही है।

अब भी विचाराधीन लाइसेंस सस्पेंशन

इन सवाल और जांच की मांग पर प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सफाई दी है। उनका कहना है किसी को भी लाइसेंस रिन्युअल से वंचित नहीं किया जा सकता। पहले आवेदन मैन्युअली जमा होते थे जो अब ऑनलाइन व्यवस्था के चलते पोर्टल के जरिए जमा हो रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन के साथ फीस जमा कराई जा सकती है। हांलाकि लाइसेंस निलंबन, बहाली और उसे निरस्त करने का अधिकार विभाग के पास है। फिलहाल कंपनी के आवेदन विचाराधीन हैं। इस पर विभाग अथवार सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आबकारी विभाग हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रख चुका है।

ये भी उठे सवाल...

  1. क्या पोर्टल को किसी अधिकृत अधिकारी ने खोला?
  2. मोबाइल ऑथेंटिकेशन का जरिए किसने जमा की फीस?
  3. किस अधिकारी के मोबाइल फोन नंबर का किया उपयोग?
  4. कंपनी के लाइसेंस बहाली की किस अफसर को है जल्दी?
ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि

शहडोल में नौकरी के नाम पर ठगी : वार्ड बॉय ने CMHO की फर्जी सील लगाकर युवाओं को लगाया लाखों का चूना

एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सिंघार ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, मंत्री ने किया पलटवार

हाईकोर्ट का अहम फैसला: मुस्लिम शख्स की दूसरी शादी अपराध नहीं, मुस्लिम पति के खिलाफ नहीं चलेगा केस

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • आबकारी विभाग
  • लाइसेंस
  • ऑनलाइन आवेदन
  • सोम डिस्टलरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग