सोनम रघुवंशी के भाई ने राजा के घर जाकर मां से मांगी माफी, रोया, कहा राज-सोनम का अफेयर नहीं था

Sanjay Gupta | Jun 11, 2025, 15:25 IST
Share
sonam-brother-apologizes-RAJA-raghvanshi-mother
sonam-brother-apologizes-RAJA-raghvanshi-mother

गाजीपुर से इंदौर लौटने के बाद सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद सीधे राजा रघुवंशी के घर गया और मां उमा रघुवंशी के पैरों में गिर गया। पढ़ें आगे क्या हुआ...

हनीमून कपल में पति राजा की हत्या में मास्टरमाइंड पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने आने के बाद पहली बार सोनम का भाई गोविंद राजा के घर गया। वहां जाकर राजा की मां उमा रघुवंशी के पैरों में गिर पड़ा और उनसे लिपटकर रोया।

भाई बोला राज और सोनम तो भाई-बहन

बुधवार को गाजीपुर से इंदौर लौटने के बाद सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद सीधे राजा रघुवंशी के केट रोड घर गया और मां उमा रघुवंशी के पैरों में गिर गया। हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी, मां के आंसू निकल गए और वह जमकर रोई। यह देख गोविंद भी रोने लगा। गोविंद ने मां को सफाई देते हुए कहा कि राज और सोनम तो भाई-बहन जैसे थे और दोनों के बीच अफेयर नहीं था। वह तो राज को राखी बांधती थी। राज उसे दीदी कहता था। उल्लेखनीय है कि राज के मोबाइल में भी सोनम दीदी के नाम से नंबर सेव मिला है।
खबर यह भी...सोनम से हुई शिलांग सदर थाने में पूछताछ, कोर्ट में पेश करने के बाद घटना का होगा रिक्रिएशन

सोनम ने गलती की है, सजा मिलेगी

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि गोविंद घर आया था, उसने माफी मांगी। यह भी कहा कि मेरी बहन सोनम ने गलती की है और जो गलती की है उसे उसके लिए सजा-ए-मौत होना चाहिए। सोनम को फांसी होना चाहिए। गोविंद ने रोते हुए कहा आखिरी दम तक एहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा करेगी। गोविंद ने कहा कि मम्मी मैं खुद जाऊंगा उसकी पेशी करने, सब चीजें खुद करूंगा आपको कुछ नहीं करना है, मैं सजा दिलवाऊंगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

इंदौर हनीमून कपल | Indore News | MP News

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • हनीमून कपल
  • इंदौर हनीमून कपल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई