शादी के बाद भी राजा के साथ पत्नी की तरह नहीं रही सोनम रघुवंशी, पति से कहा ले रखी है मान

Sanjay Gupta | Published:
Share
sonam raja case
sonam raja case

हनीमून मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी ने शादी के बाद भी पति राजा के साथ पत्नी जैसा व्यवहार नहीं किया। उसने धार्मिक बहाने से राजा को खुद से दूर रखा और फिर शिलांग में हत्या की साजिश रची।

हनीमून मर्डर केस में पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी शादी के बाद भी कभी पत्नी की तरह उसके साथ नहीं रही। उसने राजा को खुद से दूर रखने के लिए धार्मिक बहाने का सहारा लिया, जैसा कि अक्सर फिल्मों में दिखाया जाता है।

शादी के तीन दिन बाद लौट गई मायके

सोनम और राजा का रोका 11 फरवरी 2025 को हुआ था, लेकिन वह राजा से ज़्यादा बातचीत नहीं करती थी, न ही फोन पर संपर्क बनाती थी। खुद राजा ने यह बात अपनी मां उमा से कही थी कि सोनम की उसमें कोई रुचि नहीं है। दोनों की शादी 11 मई को हुई, लेकिन सोनम सिर्फ तीन दिन ही पति के साथ रही और 15 मई को मायके लौट गई। इसके बाद उसने हनीमून के बहाने राजा को गुवाहाटी और शिलांग जाने के लिए तैयार किया और खुद ही फ्लाइट टिकट बुक किए। 21 मई को वह मायके से सीधे एयरपोर्ट पहुंची, वहीं राजा अपने घर से एयरपोर्ट आया और दोनों बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे।

राजा को खुद से दूर रखने के लिए धार्मिक बहाना

सोनम नहीं चाहती थी कि राजा उसके नज़दीक आए, इसलिए उसने राजा से कहा कि उसने कामाख्या देवी से एक मन्नत ली है। पहले वे माता के दर्शन और पूजा करेंगे, उसके बाद ही वे पति-पत्नी की तरह साथ रह सकते हैं। राजा ने उसकी बात मान ली।

इसके बाद सोनम ने पूरी योजना बनाई और टिकट बुक कराए। गुवाहाटी में माता के दर्शन के बाद, अगले दिन यानी 22 मई को दोनों शिलांग पहुंचे। फिर 23 मई की दोपहर को सोनम ने अपने साथियों से राजा की हत्या करवा दी।

यह भी पढ़ें..सोनम रघुवंशी को लेकर शिलॉन्ग पहुंची मेघालय पुलिस, आरोपियों का हो सकता है आमना-सामना!

सोनम की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट

गाजीपुर में ट्रांजिट रिमांड से पहले सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ था। यह टेस्ट जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉ. श्रुति मिश्रा, डॉ. बी. गुप्ता और डॉ. रविंद्र द्वारा किया गया था। टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए कुछ दिन बाद फिर से यह टेस्ट दोहराया जा सकता है। माना जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के दौरान मेडिकल जांच के तहत फिर से प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...राजा को हत्यारे नहीं मारते तो सोनम रघुवंशी ने तैयार कर रखा था एक और खतरनाक प्लान

खबर को 5 प्वांइट में समझें

1. सोनम रघुवंशी ने शादी के बाद पति राजा से दूरी बनाए रखी।
2. धार्मिक बहाने से शारीरिक संबंध से बचते हुए राजा को गुवाहाटी और शिलांग ले गई।
3. सोनम ने शिलांग में 23 मई को अपने प्रेमी और साथियों से मिलकर राजा की हत्या करवाई।
4. हत्या की योजना शादी के कुछ ही दिनों बाद मायके लौटने के बाद बनाई गई थी।
5. गाजीपुर में हुए मेडिकल टेस्ट में सोनम की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | इंदौर राजा सोनम केस | indore raja raghuvanshi news | raja raghuvanshi murder | raja sonam raghuwanshi

Tags:
  • MP News
  • इंदौर राजा सोनम केस
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • indore raja raghuvanshi news
  • raja sonam raghuwanshi
  • raja raghuvanshi murder
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल