सोयाबीन किसानों की बल्ले-बल्ले: 26 नवंबर को आएंगे भावांतर योजना के 253 करोड़ रुपए

Ravi Awasthi | Nov 24, 2025, 23:17 IST
Share
soyabean-farmers-bhavantara-yojana
soyabean-farmers-bhavantara-yojana

सीएम मोहन यादव 26 नवंबर को इंदौर में भावांतर योजना की दूसरी किस्त डालेंगे। सीएम एक कार्यक्रम में 1.52 लाख किसानों को 253 करोड़ रुपए बांटेंगे। इस दौरान सीएम किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और भावांतर योजना पर बात करेंगे।

BHOPAL. सोयाबीन उत्पादकों के लिए एक अच्छी खबर है।सीएम मोहन यादव बुधवार, 26 नवंबर को भावांतर योजना की दूसरी किस्त देंगे। इस दौरान 1.52 लाख किसानों के खातों में 253 करोड़ रुपए जमा किए जाएंगे।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम इंदौर के गौतमपुरा में होगा। इसमें सीएम डॉ.मोहन यादव के अलावा, प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में दस हजार से अधिक किसानों के जुटने की संभावना है। इसके लिए कृषि विभाग ने बड़ी तैयारी की है। कार्यक्रम स्थल पर किसानों के लिए कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश सरकार ने भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़ाया, किसानों को अब इतने रुपए का फायदा

किसानों से सीधी बात करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में किसानों से सीधी बात भी करेंगे। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, भावांतर योजना और किसानों के अन्य फैसलों की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक दिन पहले गेहूं की सरकारी खरीदी 26 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने की घोषणा की है। गेहूं का घोषित समर्थन मूल्य 2,425 रुपए प्रति क्विंटल है। यानी सरकार 175 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि के तौर पर किसानों को अदा करेगी।

ये भी पढ़ें...मुख्यमंत्री 13 नवंबर को करेंगे भावांतर योजना की पहली किस्त ट्रांसफर, मंडी बोर्ड ले रहा 1000 करोड़ का कर्ज

देवास से हुई भावांतर राशि देने की शुरुआत

भावांतर योजना के तहत किसानों को राहत राशि देने का यह दूसरा मौका होगा। इससे पहले सीएम डॉ यादव ने गत 13 नवंबर को सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपये जमा कराए थे। यह कार्यक्रम देवास में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई अन्य विकास कार्यों की भी सौगात दी थी।

ये भी पढ़ें...भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी शुरू, लेकिन मॉडल रेट अभी नहीं; किसानों को डर, भाव ना गिरा दें व्यापारी

ये भी पढ़ें...भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी शुरू, लेकिन मॉडल रेट अभी नहीं; किसानों को डर, भाव ना गिरा दें व्यापारी

4282 रुपए हुआ सोयाबीन का मॉडल रेट

भावांतर योजना के तहत राज्य सरकार हर दिन मॉडल रेट जारी कर रही है। सोमवार को यह दाम 4282 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया। सोयाबीन का यह दाम कृषि उपज मंडियों में अपनी उपज बेचने वाले किसानों के लिए है। इसी आधार पर भावांतर राशि का भुगतान किया जा रहा है। वहीं सोयाबीन का समर्थन 5328 रुपए प्रति क्विंटल घोषित है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कृषि विभाग
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • एदल सिंह कंषाना
  • भावांतर योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज