खबर छपने से खफा भिंड एसपी का पुलिसिया अंदाज, पहले प्यार से दफ्तर बुलाया, फिर करवाई पिटाई
The Sootr | May 02, 2025, 21:27 IST
sp-angry-beat-up Photograph: (THE SOOTR)
मध्य प्रदेश में भिंड एसपी मातहतों की कारगुजारियां छिपाने मीडिया पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं। जिले के कुछ पत्रकारों ने शुक्रवार को पीएचक्यू में अफसरों से इसकी शिकायत की।
भिंड। शहर के कुछ पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक असित यादव पर पुलिस विरोधी खबरें न छापने के लिए पुलिसिया अंदाज में अनैतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पत्रकारों ने कहा कि पहले उन्हें प्रेम पूर्वक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलवाया गया। इसके बाद बंद कमरे में उनकी पिटाई कर भविष्य में पुलिस के खिलाफ खबरें न छापने की चेतावनी दी गई।
पुलिस अधीक्षक के इस रवैए से व्यथित पत्रकारों ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर विभाग के आला अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई। पत्रकारों ने कहा कि उन्हें फोन काल कर यह कहा गया कि एसपी साहब आप लोगों से मिलना चाहते हैं। बुलाने का अंदाज बेहद आग्रह व प्रेमपूर्ण रहा। पत्रकारों ने कहा कि इस आमंत्रण पर जब वे एसपी कार्यालय पहुंचे तो कक्ष में प्रवेश करते ही हमारे साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया।
पीड़ित पत्रकार अमरकांत चौहान ने बताया कि वह जब एसपी कार्यालय पहुंचते ही यादव ने उनसे दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और खबरें छापने पर सबक सिखाने की चेतावनी दी। इसी कक्ष में पत्रकार प्रीतम सिंह,राहुल शुक्ला,हरेंद्र कुशवाह व शाशिकांत गोयल भी मौजूद थे।यादव ने कहा कि पुलिस के खिलाफ खबरें छापना बंद नहीं की तो तुम्हारा हाल भी इनके जैसा होगा।
ये खबरें भी पढ़े...
इंदौर पहली बार साक्षी बना आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की पट्टाचार्य उपाधि का
प्रदीप मिश्रा का विवादास्पद बयान, अब लड़कियों के पहनावे को लेकर क्या बोल गए?
एक अन्य पत्रकार शशिकांत ने बताया कि उसे भी धोखे से पहले बुलाया गया। जैसे वह एसपी कक्ष में पहुंचे,वहां पहले से मौजूद डीएसपी दीपक तोमर,निरीक्षक गिरीश शर्मा, शिवप्रकाश व सत्येंद्र राजपूत ने यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि पुलिस के खिलाफ बहुत खबरें छापता है। इतने विभाग हैं,उनके खिलाफ छापो,लेकिन पुलिस की तरफ नहीं देखना। शशिकांत ने बताया कि मुझे ऐसा बेदर्दी से पीटा गया कि चेहरे पर सूजन आ गई।
ये खबरें भी पढ़े...
इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम
MP Police में प्रमोशन: 26 टीआई बनाए गए कार्यवाहक DSP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
शशिकांत ने बताया कि उन्होंने आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई। वे कल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना से भी मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। अवसर मिला तो मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से उन्हें अवगत कराते हुए न्याय की मांग की जाएगी। इस संबंध में भिंड पुलिस अधीक्षक यादव से भी उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया,लेकिन यादव ने फोन कॉल रिसीव नहीं किया।
आईपीएस असित यादव | मध्यप्रदेश
पुलिस अधीक्षक के इस रवैए से व्यथित पत्रकारों ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर विभाग के आला अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई। पत्रकारों ने कहा कि उन्हें फोन काल कर यह कहा गया कि एसपी साहब आप लोगों से मिलना चाहते हैं। बुलाने का अंदाज बेहद आग्रह व प्रेमपूर्ण रहा। पत्रकारों ने कहा कि इस आमंत्रण पर जब वे एसपी कार्यालय पहुंचे तो कक्ष में प्रवेश करते ही हमारे साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया।
पहले से जमा थे एक डीएसपी, 3 टीआई
ये खबरें भी पढ़े...
इंदौर पहली बार साक्षी बना आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की पट्टाचार्य उपाधि का
प्रदीप मिश्रा का विवादास्पद बयान, अब लड़कियों के पहनावे को लेकर क्या बोल गए?
औरों की खबर छापों, लेकिन पुलिस की नहीं
ये खबरें भी पढ़े...
इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम
MP Police में प्रमोशन: 26 टीआई बनाए गए कार्यवाहक DSP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
पीएचक्यू में आला अफसरों से मिले पीड़ित
आईपीएस असित यादव | मध्यप्रदेश
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari