कर्मचारी चयन मंडल : लंबे इंतजार के बाद ईएसबी इस महीने करेगी दो भर्ती परीक्षाओं का आयोजन

Amresh Kushwaha | Published:
Share
ईएसबी भर्ती परीक्षा
ईएसबी भर्ती परीक्षा

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा सितंबर में दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन मंडल ( ईएसबी ) द्वारा आयोजित की जाने वाली दो परीक्षाएं सितंबर महीने में कराई जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल कार्यपालिक की भर्ती परीक्षा 2023 के सेकंड राउंड के शारीरिक दक्षता परीक्षा ( पीईटी ) की तारीख भी घोषित कर दी है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

दस शहरों में आयोजित होगी पीईटी की परीक्षा

पुलिस कांस्टेबल कार्यपालिक की भर्ती परीक्षा 2023 के सेकंड राउंड के पीईटी का आयोजन दस शहरों में किया जाना है। इसमें भोपाल, इंदौर, सागर, रीवा, बालाघाट, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम और मुरैना शामिल है। इन शहरों में 23 सितंबर से 9 नवंबर तक पीईटी आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम यादव का युवाओं को बड़ा तोहफा, 2 लाख पदों पर होगी बंपर भर्ती

सितंबर महीने में आयोजित होंगी दो परीक्षाएं

ईएसबी द्वारा इस वर्ष 2024 में कुल 9 परीक्षाएं होनी हैं। अभ्यर्थियों को लंबे समय से इन परीक्षाओं का इंतजार था। इनमें मुख्य रूप से समूह 3 व 4 की परीक्षाएं, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा आदि शामिल हैं। वहीं इन परीक्षओं में से कुछ परीक्षाएं अगस्त-सितंबर में होनी थी, इन परीक्षाओं के लिए तिथि भी घोषित कर दी गई थी, लेकिन यह परीक्षा आयोजित ही नहीं की गई। अब इन परीक्षाओं में से दो की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जानी है। जिसमें प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट शामिल है। यह परीक्षा 13 सितंबर तक आयोजित होगी। वहीं इस महीने ग्रुप 3 से भी जुड़ी भर्ती परीक्षा होनी है।

ये खबर भी पढ़िए...ईएसबी ने जारी किया मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल, अगस्त से शुरू होगी परीक्षा

अक्टूबर से अगले साल जनवरी तक ये भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित

परीक्षा का नामपरीक्षा का प्रकारप्रस्तावित माह
समूह-1 उपसमूह-3 मेडिकल सोशल वर्कर व अन्य समकक्ष पदरिक्रूटमेंट टेस्टअक्टूबर
महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा रिक्रूटमेंट टेस्ट अक्टूबर
समूह-2 उपसमूह-3 स्वच्छता निरीक्षक व समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षारिक्रूटमेंट टेस्ट नवंबर
समूह-2 उपसमूह 4 सहायक संपरीक्षक व समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षारिक्रूटमेंट टेस्ट नवंबर
सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक चयन परीक्षारिक्रूटमेंट टेस्टदिसंबर
वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी परीक्षारिक्रूटमेंट टेस्ट जनवरी 2025

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • GOVERMENT JOB
  • ईएसबी
  • new goverment jobs
  • ईएसबी परीक्षा शेड्यूल
  • ईएसबी परीक्षा कैलेंडर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?