इंदौर में राउ स्थित गौशाला में टूटा मंच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाल-बाल बचे

Sanjay Gupta | Apr 30, 2025, 22:23 IST
Share
 Kailash Vijayvargiya narrow escape
Kailash Vijayvargiya narrow escape

बुधवार शाम इंदौर में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने शहर के कई हिस्सों में असर डाला। राऊ क्षेत्र स्थित एक गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज हवाओं के चलते मंच का स्ट्रक्चर गिर गया।

MP News: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार शाम को एक हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची और वह बाल-बाल बच गए। वह 30 अप्रैल को अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। (उल्लेखनीय है कि मंत्री अक्षय तृतीया के दिन ही जन्मदिन मनाते हैं)।

यह हुई घटना- टूटा मंच

बुधवार शाम इंदौर में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने शहर के कई हिस्सों में असर डाला। राऊ क्षेत्र स्थित एक गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज हवाओं के चलते मंच का स्ट्रक्चर गिर गया। मंच पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा व अन्य मौजूद थे और वह उस दौरान समर्थकों को संबोधित ही कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के झोंकों ने पंडाल और मंच को हिला दिया इससे यह कमजोर होकर टूट गया।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के आतंकवाद पुतला दहन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, थाने में शिकायत

मंत्री यह बोले रहे थे तभी टूटा मंच

मंच पर माइक लेकर मंत्री ने संबोधन शुरू ही किया था। उन्होंने कहा कि राजीवजी ने एक लाख का चेक गौशाला का देने का निर्णय लिया, बने सिंह ठाकुर पिगडंबर वाले उन्होंने भी 51 हजार रुपए....। इसके बाद मंच टूट कर गिर जाता है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में छांव के नाम से ट्रैफिक सिग्नल पर लगे विज्ञापन स्ट्रक्चर आंधी में गिरे, वाहन चालक बचे

ये खबर भी पढ़िए... दो विषय में फेल होने की आशंका है क्या पास करवा देंगे

ये खबर भी पढ़िए... NEET UG 2025 : नीट यूजी के एडमिट कार्ड हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

जन्मदिन पर यह की थी मंत्री ने अपील

उल्लेखनीय है कि मंत्री ने जन्मदिन के पहले ही समर्थकों से अपील की थी वह उनका जन्मदिन नहीं मनाएं और इसके बदले में राशि गौशाला को दान दें। वहीं सुबह उन्होंने अपने जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो डाला और समर्थकों से गिफ्ट के रूप में मांग करते हुए कहा कि वह भी रोज खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करें, यही मेरे लिए उनकी गिफ्ट होगी।

मध्य प्रदेश

Tags:
  • MP News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा