एमपी के 60 अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द

thesootr Desk | May 02, 2025, 08:05 IST
Share
hospitals locked
hospitals locked

ग्वालियर, मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए 60 अस्पतालों और नर्सिंग होम के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं और इन अस्पतालों को फौरन बंद करने का आदेश दिया गया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए 60 अस्पतालों और नर्सिंग होम के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं और इन अस्पतालों को फौरन बंद करने का आदेश दिया गया है। नियमों के मुताबिक, हर तीन साल में अस्पतालों को अपने रजिस्ट्रेशन को रिन्यू कराना होता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालों में जाकर वहां की सुविधाएं, डॉक्टरों की मौजूदगी और दूसरे जरूरी चीजें चेक करती है।

ये खबर भी पढ़ें ... Bihar CHO Recruitment : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

लाइसेंस रद्द होने की वजह…

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ग्वालियर के ये 60 अस्पताल या तो रिन्यूअल के लिए आवेदन ही नहीं किए या फिर चेकिंग के दौरान इनमें बड़ी कमियां पाई गईं। इन कमियों में डॉक्टरों की कमी, जरूरी मशीनों का न होना और नियमों का पालन न करना शामिल था। 31 मार्च 2025 तक इन अस्पतालों ने अपनी गलतियां सुधारी नहीं, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) ने इनके लाइसेंस कैंसिल कर दिए। CMHO ने साफ कहा है कि ये अस्पताल तुरंत बंद करें, वरना कानूनी कार्रवाई होगी।
ये खबर भी पढ़ें ... मंदसौर में शादी समारोह में दूषित खाना खाने से 181 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

जानिए कौन-कौन से अस्पताल हुए बंद

जिन अस्पतालों के लाइसेंस रद्द हुए, उनमें आदर्श अस्पताल, अंबिका मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अनमोल अस्पताल, बालाजी हॉस्पिटल, चांदक अस्पताल, ग्वालियर सिटी हॉस्पिटल, लाइफलाइन हॉस्पिटल और सोफिया हॉस्पिटल जैसे कई नाम हैं। इनमें से कई अस्पताल अलग-अलग समाजसेवी और शिक्षण संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें ...15 दिन के मासूम के लिए छुट्टी में भी खुल गया स्वास्थ्य विभाग, अधिकारियों ने निभाई इंसानियत की ड्यूटी

ये खबर भी पढ़ें ... CGPSC Bharti 2025 : छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया कदम….

यह कार्रवाई मरीजों की सुरक्षा और बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए की गई है। अस्पताल चलाने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने आदेश नहीं माना, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।एमपी स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मरीजों के हित में ऐसी कार्रवाई आगे भी होती रहेगी।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • अस्पताल
  • CMHO
  • एमपी स्वास्थ्य विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग