सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल को छात्रों ने लोहे की रॉड से पीटा, खून से लथपथ हुए प्रिंसिपल

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 12, 2025, 12:47 IST
Share
The sootr
The sootr

बच्चों को सही राह दिखाने वाले शिक्षक को उसी के एक छात्र ने खून से लथपथ कर दिया...। मामला मध्यप्रदेश के खरगोन जिले का है। यह घटना हर उस शिक्षक का दिल दुखा सकती है, जो अपना सब कुछ बच्चों को संवारने में लगा देता है।

MP News : बच्चों को राह दिखाने वाले शिक्षक को उन्हीं के छात्र ने थून से लथपथ कर दिया। मामला मध्यप्रदेश के खरगोन जिले का है। ये घटना ऐसी है जो हर उस शिक्षक के दिल को चीर जाए। अपना सब कुछ बच्चों को संवारने में लगाने देने वाले शिक्षकों के साथ ही ऐसा होगा तो दुनिया बाकियों से क्या उम्मीद करेंगे। जी हां, ये घटना सीएम राइज स्कूल के एक प्रिंसिपल के साथ हुई। प्रिंसिपल ने एक छात्र पर जब अनुशासन के लिए सख्ती दिखाई, तो उसका खामियाजा शिक्षक को अपने खून से चुकाना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : School Education | स्कूलों में प्रिंसिपल से चपरासी तक डेढ़ लाख पद खाली, प्रमोशन भी नहीं हो रहे !

ये है पूरा मामला

खरगोन के टेमला स्थित सीएम राइज स्कूल में दो छात्रों की शिकायत करना प्राचार्य को इतना भारी पड़ा कि उन्हीं छात्रों ने मिलकर स्कूल में ही उन्हें बुरी तरह पीट दिया। मामला इतना बढ़ गया कि प्राचार्य को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा। सिर में गंभीर चोट आई और पांच टांके लगे। ये हमला सिर्फ एक शिक्षक पर नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र और उस भरोसे पर हमला है जो एक गुरु अपने शिष्यों पर करता है।

ये खबर भी पढ़ें : MP School Summer Vacation 2025: छात्रों को 46 दिन की छुट्टी, शिक्षकों में नाराजगी

पुलिस को सुनाई आपबीती

दो छात्रों के खिलाफ खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली गई है। प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया छात्र किसी पुराने मामले को लेकर समझौते के आए थे और उसके साथ में एक पूर्व छात्र भी था पहले तो छात्रों ने मुझे पूरे मामले को दबाने का दबाव बनाया और फिर जब मैंने उन्हें मना कर दिया तो वे मेरे साथ बदसलुकी करने लगे और कुछ देर बाद मुझे कहने लगे मामले में कॉम्प्रोमाइज कर लो और मामला खत्म कर लो और मैंने इंकार किया तो मुझ पर प्राण घातक हमला कर दिया जिसके मेरे सिर पर चोट लग गई और मुझे 5 टांके लगवाने पड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें : MP School Punishment Rule : स्कूलों में शारीरिक सजा पर रोक, सख्त कार्रवाई का आदेश

एक पूर्व छात्र भी शामिल

प्रिंसिपल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पूर्व को मैंने कुछ गलती व बदतमीजी करने पर फटकार लगाई और जब मामला आगे बढऩे लगा तो माफी मांगने लगे, लेकिन दोबारा वही हरकतें करते ऐसे में जब मैंने विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया तो शिकायत वापस लेने लगे। प्रिंसिपल ने पूर्व छात्र के खिलाफ सितंबर 2024 में पूर्व छात्र के खिलाफ मामले दर्ज कराया था।

ये खबर भी पढ़ें : CBSE SCHOOL : सिलेबस बदलने के नाम पर नई किताबें खरीदने के लिए पालकों को कर रहे मजबूर

स्कूल में प्रिंसिपल को पीटा

यह पूरा मामला शुक्रवार का है। छात्रों ने स्कूल में प्रवेश कर इन मामलों में राजीनामा के लिए प्राचार्य पर दबाव बनाया लेकिन जब प्रिंसिपल नहीं माने तो छात्र गाली-गलौच पर उतर आए। प्रिंसिपल ने उनसे वीडियो बनाने को कहा तो छात्र भडक़ गए और देखते ही देखते छात्रों ने प्रिंसिपल पर लोहे की रॉड से वार कर दिया और फिर टेबल के कांच से हमला कर भाग निकले और सबके बीच प्रिंसिपल घायल हो गए।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • 2000 note news
  • 000- MP News
  • News
  • madhyapradesh
  • School
  • Principle Secretary
  • Newton principle
  • Government School Issue
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड