वो 3 तेजतर्रार IPS जिन्हें मिली विजय शाह की जांच की कमान, इन राज्यों से है ताल्लुक
Rohit Sahu | Published:
vijay shah sit
सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सख्त रुख अपनाते हुए SIT के गठन का आदेश दिया था। इस जांच टीम में 3 IPS अधिकारी शामिल हैं, जिसमें एक महिला अफसर भी है।
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को SIT के गठन का आदेश दिया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि टीम में तीन IPS अफसर होंगे, जिसमें एक IG, दो SP स्तर के अफसर और एक महिला अधिकारी होना अनिवार्य है। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी अफसर मध्य प्रदेश कैडर के हों, लेकिन राज्य के मूल निवासी न हों।
SIT की अगुवाई कर रहे IG प्रमोद वर्मा 2001 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं और वर्तमान में सागर रेंज के आईजी पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट सेवा पदक मिल चुका है।
2010 बैच के आईपीएस अधिकारी डी. कल्याण चक्रवर्ती फिलहाल भोपाल में विशेष सशस्त्र बल (SAF) के डीआईजी हैं। वे मूलतः हैदराबाद, तेलंगाना से हैं और पूर्व में दतिया और खरगोन जिलों में एसपी के पद पर रह चुके हैं।
2014 बैच की आईपीएस अफसर वाहिनी सिंह वर्तमान में डिंडोरी जिले की एसपी हैं। वे बीकानेर, राजस्थान की रहने वाली हैं और पूर्व में निवाड़ी जिले की एसपी भी रह चुकी हैं। SIT में शामिल इकलौती महिला अफसर हैं।
SIT गठन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यह शर्त भी रखी कि टीम में शामिल कोई भी अफसर मध्य प्रदेश का मूल निवासी न हो। इसी निर्देश का पालन करते हुए एक अधिकारी तेलंगाना और दो अधिकारी राजस्थान से हैं। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, 28 मई तक SIT को जांच की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करनी होगी।
यह भी पढ़ें...विजय शाह से जज ने पूछा- किसी का उपहास इसलिए क्योंकि वह मुस्लिम है, पढ़ें कोर्ट का पूरा आदेश
मंत्री विजय शाह ने महू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद महू के मानपुर थाने में FIR दर्ज की गई। FIR के खिलाफ मंत्री विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए SIT गठन के निर्देश जारी किए।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी: SC के आदेश पर गठित SIT में तीन IPS के नाम तय
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | Vijay Shah | MP News
देर रात DGP ने दिया SIT गठन का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए निर्देश में कहा कि मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक SIT गठित की जाए। कोर्ट के निर्देश पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने देर रात आदेश जारी कर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित कर दी।
कौन हैं SIT के सदस्य? जानिए तीनों अफसरों की पूरी प्रोफाइल
1. आईजी प्रमोद वर्मा:
2. डीआईजी डी. कल्याण चक्रवर्ती:
3. एसपी वाहिनी सिंह:
सुप्रीम कोर्ट की शर्तें, राज्य के बाहर के मूल निवासी ही होंगे शामिल
यह भी पढ़ें...विजय शाह से जज ने पूछा- किसी का उपहास इसलिए क्योंकि वह मुस्लिम है, पढ़ें कोर्ट का पूरा आदेश
FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे मंत्री विजय शाह
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी: SC के आदेश पर गठित SIT में तीन IPS के नाम तय
आसान शब्दों में समझिए पूरी खबर
- मंत्री विजय शाह के बयान पर हाईकोर्ट के आदेश से FIR दर्ज हुई।
- FIR के खिलाफ मंत्री सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की।
- सुप्रीम कोर्ट ने तीन IPS अफसरों की SIT गठित करने को कहा।
- डीजीपी ने तीन अफसरों की टीम गठित की जिसमें 1 तेलंगाना 2 राजस्थान के रहने वाले हैं।
- जांच की स्थिति रिपोर्ट 28 मई तक सुप्रीम कोर्ट को देनी होगी।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | Vijay Shah | MP News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari