भोपाल-जबलपुर हाइवे पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा का धरना, SDOP को हटाने की मांग

Sandeep Kumar | Jun 29, 2025, 19:13 IST
Share
surendra-patwa
surendra-patwa

एमपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल-जबलपुर हाइवे पर धरना दिया। वे ओबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा अपने समर्थकों के साथ भोपाल-जबलपुर हाइवे पर धरने पर बैठ गए। बारिश के बावजूद उनका समर्थकों संग धरना जारी रहा। प्रशासन और पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक सुरेंद्र पटवा एसडीओपी शीला सुराणा को हटाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने मांग नहीं माने जाने तक धरना जारी रखने की बात कही।

क्या है पूरा मामला ?

धरने का कारण ओबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा के खिलाफ विधायक सुरेंद्र पटवा की शिकायत है। विधायक पटवा का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की, जिससे उनका समाज प्रभावित हुआ है। यह विवाद मंडीदीप से शुरू हुआ, जहां ईद से एक दिन पहले दो समुदायों के बीच हिंसक घटना हुई थी। इस घटना में एक समुदाय के व्यक्तियों ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर छुरी से जानलेवा हमला किया था।

ये खबर भी पढ़िए... निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें बैन, DEO ने जारी किया सख्त आदेश

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर से देवास जाने वाले वाहन रात 12 से 7 बजे तक होंगे डायवर्ट, सर्विस रोड पर काम शुरू

विधायक को समझाने की कोशिश

पुलिस अधिकारियों और रायसेन एसपी ने धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक से मामले को शांति से सुलझाने की अपील की। एसपी ने कहा कि वे पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सभी आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे।

ये खबर भी पढ़िए... भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला में राजस्व अधिकारियों पर शिकंजा, संपत्ति कुर्की की चेतावनी

ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, लाड़ली बहना को हर महीने अलग से मिलेंगे 5000 रुपए

पुलिस ने दर्ज किया था सात पर मामला

मंडीदीप में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज किया था। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। विधायक सुरेंद्र पटवा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक पक्ष को बचाया और दूसरे पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इससे उनके समुदाय के लोग असंतुष्ट हो गए हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩👧👧

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा | MP

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • भोपाल
  • बीजेपी
  • जबलपुर
  • धरना
  • भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा
  • मंडीदीप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई