Ratlam में BJP नेता के घर तंत्र-मंत्र, लग गई लाखों की चपत

Sandeep Kumar | Feb 28, 2024, 11:53 IST
Share
PIC
बीजेपी नेता की पत्नी से ठगी

रतलाम में भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार के घर पर गहने को डबल करने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है । ठगी मामले में पुलिस ने शिकायत दर्जकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

आमीन हुसैन @ Ratlam

रतलाम जिले में तंत्र- मंत्र के नाम पर बड़ी ठगी का मामला उजागर हुआ है। मामला जावरा का है, जहां एक BJP नेता के घर से 20 तौला सोने की ठगी कर ली गई। घर की बुजुर्ग महिला से एक दूसरी महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। ठग महिला ने पंद्रह दिनों के भीतर करीब 20 तोले वजनी सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जावरा औद्योगिक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...कोर्ट ने अफसरों को लगाई फटकार, कहा कुछ नहीं आता, जस्टिस हुए नाराज

ये खबर भी पढ़िए...125 लोगों का हत्यारा डाकू पंचम सिंह फिर से सुर्खियों में, जानिए क्या है मामला ?

भाजपा नेता की पत्नी के साथ ठगी

दरसअल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पिपलौदा रोड स्थित अंबिका धामेडी हाउस निवासी पूर्व भाजपा जिला महामंत्री भेरुलाल पाटीदार (BJP leader Bherulal Patidar in Ratlam ) की पत्नी संपतबाई आमतौर पर दिन में घर में अकेली रहती है। शांताबाई नामक एक महिला ने संपतबाई को अपनी बातों के जाल में उलझाया और तंत्र मंत्र करके संपत बाई को गहने दुगुने करने का लालच दिखाया। संपत बाई शांताबाई की बातों में आ गई और तंत्र मंत्र करके गहने दुगुने करवाने के लिए तैयार हो गई। आरोपी शांताबाई 7 से 23 फरवरी के दौरान कई बार दोपहर के समय संपतबाई के घर आई और इस दौरान हर बार वह नगद रुपए या गहने लेकर जाने लगी।

ये खबर भी पढ़िए...SAGAR के मेडिकल कॉलेज में न्यूबॉर्न बेबी किट घोटाला !

ये खबर भी पढ़िए...फर्जीवाड़े की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर पटवारियों का प्रदर्शन

झांसे में आकर दे दिए जेवर

पुलिस के मुताबिक झांसे में आकर संपतबाई ने ठगी करने वाली महिला को उसे सोने व चांदी के कुछ जेवर और 21 हजार रुपये दे दिए थे। कुछ दिन बाद शांताबाई उनके पास पुन: पहुंची और कहा कि कुछ और गहने घर में हो तो वे भी दे दो। पूजा-पाठ कर उनकी मात्रा भी बढ़ाकर वापस कर देगी। इस पर उन्होंने कुछ और जेवर व 51 हजार रुपये उसे दिए थे।

Tags:
  • Ratlam
  • भाजपा नेता
  • जावरा
  • भेरुलाल पाटीदार
  • Gold and silver
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं