टीन शेड के नीचे लगी ‘कोर्ट’, खुद कर्मचारी ने दे दी जमानत

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 23, 2025, 15:17 IST
Share
Daily wage worker gives bail
Daily wage worker gives bail

जबलपुर की शहपुरा तहसील में एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने तहसील परिसर में लगे एक टीन शेड के नीचे खुद ही कोर्ट चला दी और पत्नी से मारपीट के आरोपी को जमानत भी दे दी!

MP News: छुट्टी का दिन, सरकारी दफ्तर बंद, लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर की शहपुरा तहसील में एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। तहसील परिसर में लगे एक टीन शेड के नीचे एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने खुद ही कोर्ट चला दी और पत्नी से मारपीट के आरोपी को जमानत भी दे दी! और सबसे खास बात यह थी कि पुलिस ने भी उस कर्मचारी की जमानत प्रक्रिया को मानते हुए आरोपी को छोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

19 अप्रैल को बेलखेड़ा थाना पुलिस ने एक पति को उसकी पत्नी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार का दिन था, तहसील कोर्ट बंद थी, लेकिन पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने शहपुरा तहसील ले गई। वहीं पर तैनात दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अजय रजक ने तहसीलदार से फोन पर बात की और फिर खुद ही टीन शेड के नीचे कोर्ट जैसा माहौल बनाकर आरोपी को जमानत दे दी। ये भी पढ़ें... जबलपुर में आदिवासी जमीन घोटाले में पत्रकार गंगा पाठक और गैंग पर बढ़ा इनाम

वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी कार्रवाई का वीडियो अब वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि अजय रजक कागजों पर कुछ लिख रहा है और पास में पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं। अजय ने दावा किया है कि वह तहसीलदार के निर्देश पर ही यह कार्य कर रहा था। ये भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे नवीन चौधरी, वीडियो में कैद हुई गोलियों की दहशत

क्या कहातहसीलदार ने?

तहसीलदार रविंद्र पटेल ने सफाई देते हुए कहा- अजय ने फोन कर मुझसे पूछा था, लेकिन मैं फील्ड में था, ज्यादा बात नहीं हो सकी और कॉल कट हो गया। एसडीएम कुलदीप पाराशर ने कहा- ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। यह जांच का विषय है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।उन्होंने कहा कि अजय से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने किस आधार पर आरोपी को छोड़ा और पुलिस ने उस कार्रवाई को कैसे मान्यता दी। ये भी पढ़ें... क्या होता है कलमा, जिसका हवाला देकर पहलगाम में मार डाला 28 बेकसूरों को thesootr links

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • तहसीलदार
  • पत्नी से मारपीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा