84 मंदिरों की जमीन नीलामी के लिए तैयार, मंदिरों को मिलेगी अतिरिक्त आय

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 08, 2025, 15:57 IST
Share
Temples land in Shajapur will be auctioned
Temples land in Shajapur will be auctioned

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में 84 शासकीय मंदिरों की कृषि भूमि को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे ज़िले के मंदिरों को को अतिरिक्त आय मिलेगी। अभी तक चार मंदिरों की नीलामी से 3.65 लाख रुपये की आय प्राप्त है चुकी है।

MP News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में स्थित 84 शासकीय मंदिरों की कृषि भूमि को नीलामी के माध्यम से लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका उद्देश्य इन मंदिरों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीर्णोद्धार, मरम्मत और रखरखाव के लिए आर्थिक संसाधन जुटाना है।

पहले चरण में 4 मंदिरों की भूमि नीलाम

हाल ही में शाजापुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पहले चरण में 4 मंदिरों की भूमि को नीलाम (Auction) किया गया है, जिससे एक वर्ष के लिए 3.65 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। यह राशि सीधे संबंधित मंदिरों के खातों में जमा कराई गई है। प्रशासन का कहना है कि सभी 84 मंदिरों की भूमि की नीलामी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

नीलामी का कारण और प्रक्रिया

इन शासकीय मंदिरों की कृषि भूमि वर्षों से बिना उपयोग के पड़ी थी, जिससे कोई आय नहीं हो रही थी। इसके चलते मंदिरों के रखरखाव के लिए शासन से लगातार सहायता मांगी जा रही थी।

धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए कि मंदिरों की कृषि भूमि को लीज (Lease) पर दिया जाए ताकि मंदिरों को नियमित आय प्राप्त हो सके।

ऐसे की गई प्रक्रिया

  • तहसील स्तर पर सभी मंदिरों की कृषि भूमि का सर्वेक्षण किया गया।
  • प्रति हेक्टेयर न्यूनतम बोली राशि 40,000 रुपये तय की गई।
  • ओपन ऑक्शन के माध्यम से भूमि लीज पर दी गई।
  • कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करता है या नीलामी के बाद कब्जा नहीं छोड़ता, तो उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर प्रसाद के नाम पर साइबर फ्रॉड, श्रद्धालुओं से 3 करोड़ 85 लाख रुपए ठगे

पुजारियों को भी मिलेगा लाभ

यदि किसी मंदिर के पास 10 एकड़ तक की कृषि भूमि है और वहां नियमित पुजारी नियुक्त हैं, तो उससे होने वाली आय का उपयोग पुजारी स्वयं कर सकते हैं। यदि भूमि 10 एकड़ से अधिक है, तो अतिरिक्त भूमि की नीलामी की जाएगी और उससे प्राप्त आय मंदिर के खाते में जमा की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर
  • प्रशासन
  • नीलामी
  • मंदिर
  • lease
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग