राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2023 की तारीख नहीं बढ़ेगी, आयोग का फैसला

Jitendra Shrivastava | Feb 12, 2024, 16:41 IST
Share
mppsc
लोक सेवा आयोग का फैसला, नहीं बढ़ेगी मेंस कीतारीख।

आयोग के पास काफी आपत्तिजनक संदेश भेजे गए हैं थे। हालांकि, ये संदेश फितरत करने वालों की तरफ से ही गए थे। फिर भी आयोग लगातार रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था इसलिए एक बार फिर सोमवार को बैठक हुई, लेकिन अंतिम फैसला यही हुआ की तारीख नहीं बढ़ाई जाए। मध्यप्रदेश

संजय गुप्ता, INDORE. राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2023 आगे बढ़ाने को लेकर सोमवार को हुई बैठक में तय हुआ कि तारीख नहीं बढ़ेगी। आयोग के चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा के साथ बोर्ड के अन्य सदस्य, अधिकारियों की बैठक चली, लेकिन यही बात उठी की एक परीक्षा के कारण कई परीक्षाओं का शेड्यूल बिगड़ जाएगा। इसलिए इन्हें आगे नहीं बढ़ाया जाए। आयोग के पास जहां तारीख बढ़ाने की मांग है तो वहीं अधिकांश ईमेल के जरिए संदेश इसे नहीं बढ़ाने को लेकर भी हैं। इसके बाद में तय किया है कि शेड्यूल के अनुसार 11 मार्च से ही राज्य सेवा परीक्षा मेंस आयोजित की जाएगी।

LATTER
LATTER

आयोग नहीं निकाल पाया बीच का रास्ता

आयोग कोई ऐसा रास्ता नहीं निकाल पाया कि यदि मेंस की तारीख बढ़ाएं तो इससे अधिक परीक्षाएं डिस्टर्ब नहीं हो। इसलिए तय हुआ कि परीक्षा आगे नहीं बढाई जाए।

पीएससी का परीक्षा शेड्यूल ही गड़बड़, मेंस 2023 की तारीख बढ़ाकर उम्मीदवारों को सही समय दे आयोग

PSC के पास पहुंचे धमकी भरे Email | तारीख न बढ़ने पर होगा आत्मदाह

पीएससी को धमकी - तारीख नहीं बढ़ाई तो आत्मदाह

PSC उम्मीदवार फिर से आंदोलन की राह पर, सोमवार से प्रदर्शन की चेतावनी

आपत्तिजनक संदेश से बिगड़ी बात

आयोग के पास काफी आपत्तिजनक संदेश भेजे गए हैं थे। हालांकि, ये संदेश उम्मीदवारों की जगह फितरत करने वालों की तरफ से ही गए थे, लेकिन इस घटना से और मामला बिगड़ गया इस तरह के संदेशों को काफी गंभीरता से लिया गया। फिर भी आयोग लगातार रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था इसलिए एक बार फिर सोमवार को बैठक हुई, लेकिन अंतिम फैसला यही हुआ की तारीख नही बढ़ाई जाए।

लोकसभा चुनाव के चलते अटक गया मामला

बैठक में इस बात का मुद्दा उठा कि लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा अप्रैल, मई में कराना मुश्किल होगा, यानि परीक्षा जून में चली जाएगी। क्योंकि जिस तरह 90 दिन की मांग है तो वह फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में भी परीक्षा रखकर कुछ नहीं होगा, तब तक 90 दिन हो नहीं रहे हैं। ऐसे में मामला फिर वहीं का वहीं रहेगा।

इधर उम्मीदवारों की यह थी मांग 90 दिन तो दें

उधर आंदोलन कर रहे उम्मीदवारों का कहना है कि पहले आयोग ने ही कहा था कि रिजल्ट के बाद 90 दिन दिए जाते हैं, लेकिन इस बार तो केवल 53 दिन ही मिल रहे हैं तो हमे कम से कम 90 दिन तो दिए जाएं। राज्य सेवा परीक्षा 2023 प्री 17 दिसंबर को हुई और रिजल्ट 18 जनवरी को आया और अब इतने लंबे-चौड़े मेंस के कोर्स की मेंस 11 मार्च से शुरू की जा रही है।

Tags:
  • आयोग
  • राज्य सेवा परीक्षा मेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा