'द सूत्र' फिर बना युवाओं की आवाज, ESB को बढ़ानी पड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा के फॉर्म की डेट
Sourabh Bhatnagar | Feb 12, 2025, 14:15 IST
thesootr
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। एमपीईएसबी ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को और अधिक समय देने का निर्णय लिया है।
जब भी युवा किसी परेशानी में होते हैं, 'द सूत्र' उनकी आवाज बनकर सामने आता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। शिक्षक भर्ती परीक्षा के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को लेकर जब युवा संकट में थे, तब 'द सूत्र' ने इसे प्रखुमता के साथ उठाया। नतीजा यह हुआ कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को आखिरकार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। अब अभ्यर्थी 20 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। 25 फरवरी तक उसमें संशोधन कर सकते हैं।
दरअसल, शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 11 फरवरी थी। आवेदन के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य थी और इसके लिए समग्र पोर्टल जरूरी था। दिक्कत यह थी कि यह पोर्टल 14 फरवरी तक मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया गया था। इससे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करना असंभव हो गया था।
युवाओं ने अपनी समस्या 'द सूत्र' के सामने रखी। 'द सूत्र' ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत कर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सरकार तक युवाओं की आवाज पहुंचाई। नतीजतन, ESB ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दी है। अभ्यर्थी 25 फरवरी तक अपने आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे।
![thesootr]()
'द सूत्र' सिर्फ एक मीडिया संस्थान नहीं, बल्कि जनता की ताकत भी है। जब भी युवाओं को कोई समस्या होती है, 'द सूत्र' उसे बेबाकी से उठाता है और सरकार तक पहुंचाता है। यही कारण है कि युवा अब कह रहे हैं– Thank You, 'द सूत्र'
दरअसल, शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 11 फरवरी थी। आवेदन के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य थी और इसके लिए समग्र पोर्टल जरूरी था। दिक्कत यह थी कि यह पोर्टल 14 फरवरी तक मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया गया था। इससे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करना असंभव हो गया था।
युवाओं ने अपनी समस्या 'द सूत्र' के सामने रखी। 'द सूत्र' ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत कर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सरकार तक युवाओं की आवाज पहुंचाई। नतीजतन, ESB ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दी है। अभ्यर्थी 25 फरवरी तक अपने आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे।
thesootr
10 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती
माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के माध्यम से 10758 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें माध्यमिक शिक्षक के 8659 पद हैं, जिनमें से 7929 पद विषय शिक्षकों के लिए हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अब तक परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि 20 मार्च से परीक्षा आयोजित की जाएगी। ESB जल्द ही अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी करेगा।
'द सूत्र' क्यों है आपकी आवाज?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA