Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Jun 12, 2025, 22:01 IST
Share
thesootr-top-news-12-june
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में पूर्व सीएम समेत 241 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, देशभर में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले सामने आए हैं और अब तक 77 मौतें हो चुकी हैं। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां एयर इंडिया का एक विमान टेक ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 यात्री सवार थे सभी की मौत हो गई है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की भी मौत हो गई है। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक और जिंदा बचा यात्री अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अहमदाबाद प्लेन क्रैशः टाटा ग्रुप का मृतकों के परिजन को 1-1 करोड़ देने का ऐलान

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इसमें 242 लोग सवार थे, जिनमें पायलट, क्रू मेंबर और यात्री शामिल थे। इस हादसे में केवल दो यात्री बचे। टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, घायलों के चिकित्सा खर्च और बी जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल निर्माण में मदद का ऐलान किया है। टाटा समूह ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा कि एयर इंडिया फ्लाइट 171 के इस भयावह हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही, घायलों के चिकित्सा खर्च को भी टाटा समूह वहन करेगा और सुनिश्चित करेगा कि उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सहायता मिले। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में कोरोना से तीसरी मौत से हड़कंप, देशभर में covid से 77 मौतें, टोटल 7154 केस एक्टिव

मध्य प्रदेश में इस साल कोरोना से तीसरी मौत दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड के मुताबिक, रतलाम की 52 वर्षीय महिला की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हुई। महिला को ब्रोंकियल अस्थमा, टीबी और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियां थीं। उन्हें 8 जून को सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती किया गया था। 10 जून को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 11 जून को उनकी मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 123 संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 86 एक्टिव केस हैं। देशभर में एक्टिव केस की संख्या 7154 हो चुकी है और औसतन हर दिन 400 नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब जिलेवार डेटा साझा नहीं कर रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक, PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बैज ने सरकार पर अवैध रेत खनन को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया और सवाल उठाया कि इसमें मंत्रियों और विधायकों की मिलीभगत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जो नेता चुप हैं, उन्हें कितना कमीशन मिल रहा है, सरकार इसका जवाब दे।" बैज ने रेत घोटाले को छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया और गृह मंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा, जो उनके मुताबिक "बस्तर में पिकनिक मना रहे हैं।" खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह में थे रिलेशन, मेघालय पुलिस का खुलासा, राज ही है मास्टरमाइंड

शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हैं। मेघालय पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस को आरोपियों की 8 दिन की रिमांड मिली। पुलिस ने बताया कि यदि और नाम सामने आए तो उनसे भी पूछताछ की जाएगी। मेघालय पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछताछ के बाद यह खुलासा किया कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड राज है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले ही पूरा मर्डर का प्लान बना लिया था। राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। मेघालय पुलिस ने इसके साथ ही एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों कांट्रैक्ट किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को शिलांग पहुंच गए थे। इसके साथ ही मेघालय पुलिस ने खुलासा किया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची और यहां 7 जून तक रही। इसके बाद राज के साथ ही गाजीपुर चली गई थी। इसके बाद राज इंदौर लौट आया था। यानी जिसकी पूरी देश में चर्चा थी वह सोनम इंदौर में करीब 14 दिन तक छिपी रही। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में जल्द बरसेंगे बादल, 14 जून तक मानसून की धमाकेदार एंट्री !

मध्य प्रदेश में आमतौर पर 14 जून तक मानसून आ जाता है। अभी इसमें कुछ दिन बाकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की तारीख बताना मुश्किल है, लेकिन अब स्थिति बेहतर दिख रही है। मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। जैसे ही महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह से छा जाएगा, मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री होगी। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में मानसून मध्य प्रदेश पहुंच सकता है। हर साल की तरह इस बार भी 14 जून तक मानसून आ सकता है। बताया जा रहा है कि मानसून महाराष्ट्र में ही अटका हुआ है। हालांकि, अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। दक्षिण भारत में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का मानना है कि जल्द ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मानसूनी हवाएं दस्तक दे देंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Weather Forecast : दिल्ली में बढ़ेगा पारा, एमपी में गर्मी के साथ हल्की बारिश का अनुमान

13 जून 2025 के लिए भारत मौसम विभाग (IMD) ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दिन उत्तर भारत में गर्मी रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी भारत में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में आर्द्रता अधिक रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की हवाएं चल सकती हैं। सभी प्रमुख राज्यों के तापमान, आर्द्रता और हवा की गति की जानकारी दी गई है। यह मौसम पूर्वानुमान आपकी योजना बनाने में मदद करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BCCI IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन पर लाएगा गाइडलाइन, 14 जून को मीटिंग

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन पर गाइडलाइन लाने की योजना बना रहा है। 4 जून को बेंगलुरु में RCB के विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान 11 लोगों की मौत के बाद BCCI पर गाइडलाइन बनाने का दबाव बढ़ा है। इस सिलसिले में 14 जून को BCCI की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में विक्ट्री सेलिब्रेशन के नए तरीकों पर चर्चा की जाएगी ताकि भगदड़ जैसे हादसों से बचा जा सके और खेल की भावना बनी रहे। दूसरी ओर, RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसाले को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन उन्हें अपना पासपोर्ट पुलिस के पास जमा करना होगा। सोसाले को 6 जून को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

कांग्रेस ने कहा- भारत को अमेरिका से 3 बड़े झटके, PM सर्वदलीय बैठक बुलाएं

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि भारत को बुधवार को एक ही दिन में अमेरिका से तीन बड़े झटके लगे हैं। इन घटनाओं से भारत की विदेश नीति और भारत-अमेरिका संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि अमेरिका की सेंट्रल कमांड चीफ जनरल माइकल कुरिल्ला ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ साझेदार बताया, पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को अमेरिकी आर्मी डे के लिए न्योता दिया और अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-पाक तनाव ट्रम्प ने खत्म करवाया था। रमेश ने इसे भारत की कूटनीति के लिए बड़ा झटका और चुनौती बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की, ताकि विपक्षी दलों से भी विचार-विमर्श किया जा सके।

फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात से शिवसेना यूबीटी-मनसे गठबंधन पर संदेह

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अचानक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। यह बैठक मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में करीब डेढ़ घंटे चली। इस मीटिंग के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर फिलहाल विराम लग सकता है। हालांकि, बीजेपी नेता नितेश राणे ने इसे राजनीतिक मुलाकात से इनकार किया और कहा कि फडणवीस का हर व्यक्ति से अच्छे संबंध हैं। 6 जून को उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे से गठबंधन के संकेत दिए थे, लेकिन अब इस मुलाकात के बाद गठबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। 2024 विधानसभा चुनावों से पहले दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तेज हुई है।

इजराइल ईरान पर हमले की तैयारी में, ट्रम्प ने मिडल-ईस्ट से गैर-जरूरी स्टाफ हटाया

इजराइल ने ईरान पर हमले की पूरी तैयारी कर ली है और इस बात की जानकारी उसने अमेरिका को दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के हमले की आशंका के बीच ईरान बदले में इराक में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर सकता है। इसी वजह से अमेरिका ने मिडल-ईस्ट से गैर-जरूरी स्टाफ और नागरिकों को निकालने का फैसला लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इराक में तैनात गैर-जरूरी अधिकारियों को वापस लौटने का आदेश दिया है। इस बीच, ट्रम्प के दूत स्टीव विटकॉफ मिडल-ईस्ट में ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर छठे दौर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि वे ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देंगे।

कनाडा पुलिस ने ₹400 करोड़ की कोकीन पकड़ी, 7 भारतीय मूल के लोग गिरफ्तार

कनाडा की पील रीजनल पुलिस ने एक बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन के तहत 7 भारतीय नागरिक समेत 9 लोगों को कोकीन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कनाडा पुलिस ने इस ऑपरेशन को "प्रोजेक्ट पेलिकन" नाम दिया था, जिसमें फरवरी से मई के बीच 479 किलो कोकीन जब्त की गई। इस कोकीन की कीमत लगभग ₹400 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े लोग खालिस्तान समर्थक हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्करी से मिले पैसों का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में हो रहा था। इस मामले ने कनाडा में ड्रग तस्करी और उसके राजनीतिक संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

शेख हसीना का आरोप: यूनुस आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं, देश की संप्रभुता खतरे में

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीना ने फेसबुक पर जारी बयान में कहा कि यूनुस को आतंकियों का समर्थन प्राप्त है और वह बांग्लादेश की संप्रभुता को खतरे में डाल रहे हैं। हसीना ने आरोप लगाया कि यूनुस के शासन में देश में अपराध और हिंसा बढ़ी है, जिससे महिलाएं और नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूनुस 2026 में चुनाव कराने की बात कहकर बांग्लादेश की जनता के साथ मजाक कर रहे हैं। शेख हसीना ने यह दावा किया कि यूनुस रोहिंग्या कॉरिडोर के बहाने सेंट मार्टिन द्वीप बेचने की साजिश रच रहे हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

लॉस एंजिलिस हिंसा में चोरी हुए आईफोन पर चेतावनी, "फोन वापस करें, यह ट्रैक हो रहा है"

लॉस एंजिलिस में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों और दंगों के दौरान उपद्रवियों ने एपल स्टोर से बड़ी संख्या में आईफोन चुरा लिए थे। अब इन चोरी किए गए आईफोन पर स्क्रीन पर चेतावनी संदेश दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, "कृपया फोन एपल स्टोर में वापस करें। यह डिवाइस लॉक कर दी गई है और ट्रैक हो रही है। स्थानीय पुलिस को सूचित किया जा रहा है।" यह घटना लॉस एंजिलिस के डाउनटाउन इलाके में हुई, जहां अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ था। प्रदर्शन जल्द ही हिंसक हो गया और दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट शुरू हो गई। चोरी किए गए आईफोन पर ट्रैकिंग शुरू होने से चोरों को चेतावनी दी जा रही है।

ट्रम्प ने मस्क की माफी स्वीकार की, उपराष्ट्रपति वेंस ने की लड़ाई खत्म करने की पहल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एलन मस्क की माफी स्वीकार कर ली है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को प्रेस को बताया कि ट्रम्प ने मस्क की पोस्ट को सराहा और अब उनका ध्यान अमेरिकी जनता पर है। मस्क ने 9 जून को ट्रम्प से फोन पर बात की, जबकि इससे पहले 6 जून को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स ने मस्क से फोन पर बात की थी, जिसमें वेंस ने विवाद खत्म करने की पहल की थी। मस्क ने 11 जून को सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए ट्रम्प से बहस को लेकर पछतावा जताया था। व्हाइट हाउस ने मस्क के सरकारी अनुबंधों की समीक्षा करने के सवाल पर कहा कि इस दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

खबरें काम की | छत्तीसगढ़ | एमपी न्यूज | सीजी न्यूज | अहमदाबाद विमान हादसा | top news | top news today | mp news hindi | cg news hindi

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एलन मस्क
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • प्लेन क्रैश
  • cg news hindi
  • mp news hindi
  • खबरें काम की
  • top news today
  • अहमदाबाद विमान हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा