Top News : खबरें आपके काम की
Manish Kumar | Sept 18, 2025, 20:51 IST
Photograph: (The Sootr)
नमस्कार, राहुल गांधी के वोटर लिस्ट से नाम डिलीट कराने का दावा, चुनाव आयोग ने आरोपों को झूठा बताया। वहीं, हिंडनबर्ग केस में SEBI ने अडाणी को क्लीनचिट दी, सारे आरोप खारिज किए। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
राहुल गांधी ने किया वोटर्स डिलीट कराने का दावा, EC ने किया खंडन
हिंडनबर्ग केस में अडाणी को मिली क्लीनचिट, SEBI ने खारिज किए सभी आरोप
मौसम पूर्वानुमान ( 19 सितंबर ) : मध्य प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की आशंका
एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 21 सितंबर को, सुपर-4 की टीमें तय
छत्तीसगढ़ः सुकमा नक्सल एनकाउंटर में बड़ी सफलता, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
सिख समुदाय के आनंद कारज पंजीकरण पर नियम बनाने सभी राज्यों को SC का आदेश
नागौर में मिला लिथियम का भंडार : आयात पर निर्भरता होगी कम
मंत्री विजय शाह की कमिश्नर को धमकी! पौधा लगाते हुए बोले-पेड़ मुरझाया तो आपकी सांसें बंद
इंदौर के DANCING TRAFFIC COP रणजीत लाइन अटैच, महिला को ऑफर की थी फ्लाइट-होटल, दूसरी महिला भी बोली मुझे भी किए मैसेज
रामपुर क्वालिटी बार विवाद: आजम खान को हाईकोर्ट से मिली जमानत
वनतारा को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट, जल संसाधन और कार्बन क्रेडिट आरोप निराधार
बांग्लादेश पहुंचे 120 अमेरिकी सैनिक, होटल में बिना नाम के ठहरे, अब करेंगे सैन्य अभ्यास
dd9a8718-3d2
चटगांव: अमेरिका से 120 सैनिक एक संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए 10 सितंबर को बांग्लादेश पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सैनिकों को चटगांव के एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया है, लेकिन होटल के रजिस्टर में उनके नाम दर्ज नहीं किए गए हैं। इनके लिए 85 कमरे बुक किए गए थे और ये 20 सितंबर को वापस जाएंगे। इस दौरान, 14 सितंबर को मिस्र का एक सैन्य विमान भी चटगांव के शाह अमानत हवाई अड्डे पर उतरा। इसके अगले दिन, अमेरिकी सैनिकों ने बांग्लादेश वायुसेना के पटेंगा एयर बेस का दौरा किया। इन अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना और शांति अभियानों की तैयारी करना है। पहले भी दोनों देशों ने 'टाइगर लाइटनिंग' जैसे सैन्य अभ्यास किए हैं।
देउबा की पिटाई से डरे ओली ने दिया था इस्तीफा, सेना ने हेलिकॉप्टर देने के लिए रखी थी शर्त
Former Nepal PM Sher Bahadur Deuba is alive — currently surrounded by military personnel
The footage is unverified https://t.co/u2SF87jCBY pic.twitter.com/zN7c7LEp7w
— RT (@RT_com) September 9, 2025
पाकिस्तान आर्मी चीफ ने आतंकियों के जनाजे में सैनिकों को भेजा, जैश कमांडर ने किया खुलासा
JeM Commander Masood Ilyas Kashmiri also told about collusion between JeM and Pakistan’s military and civilian leadership and claimed that following an Indian strike on JeM’s Marakaz Subhanallah on 7 May, relatives of Masood Azhar were killed and “turned to mince,” after which… pic.twitter.com/fcbEGqU5W8
— Shivank Mishra 🇮🇳 (@shivank_8mishra) September 17, 2025
ef6ab367-1e0
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौता, मिलकर जवाब देने पर सहमति
b316c690-821
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार, एक देश पर हमला दूसरे देश पर भी हमला माना जाएगा। दोनों देशों ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने और वैश्विक शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, इस समझौते में सैन्य सहयोग भी शामिल है, और आवश्यकता पड़ने पर पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार को इस समझौते के बारे में पहले से जानकारी थी।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद में हिंसक झड़प, 23 घायल
04e49343-f37
थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर सोमवार को अचानक झड़प हो गई, जिसमें 23 लोग घायल हो गए। दोनों देशों के बीच विवादित इलाके में पत्थरबाजी, आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल हुआ। कंबोडिया के सूचना मंत्री ने थाईलैंड पर सीमा पार अतिक्रमण कर आंसू गैस और रबर बुलेट चलाने का आरोप लगाया। वहीं थाईलैंड ने कहा कि कंबोडियाई नागरिक उनके क्षेत्र में घुसकर हमला कर रहे थे। थाई सेना का कहना है कि वे सीमा सुरक्षा के लिए कंटीले तार लगा रहे थे, तभी कंबोडियाई नागरिक पथराव करने पहुंचे, जिसके बाद उन्हें हिंसा पर काबू पाने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट का उपयोग करना पड़ा। दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौतों का उल्लंघन होने का आरोप है।
लंदन में ट्रम्प के दौरे का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पुलिस तैनात
9a0aa967-adb
लंदन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राजकीय दौरे के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। ‘स्टॉप ट्रम्प कोएलिशन’ संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में 50 से ज्यादा यूनियन और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने पोर्टलैंड प्लेस से संसद भवन चौराहे तक रैली निकाली, जिसमें करीब 5000 लोग शामिल हुए। पुलिस ने सुरक्षा के लिए 1600 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियों पर 'ट्रम्प नॉट वेलकम' और 'नो टू रेसिज्म' जैसे स्लोगन लिखकर विरोध जताया। ट्रम्प को वॉर क्रिमिनल भी बताया गया। कई लोग ट्रम्प बेबी ब्लिम्प कॉस्ट्यूम में भी नजर आए, जो 2019 में चर्चा में आया था।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari