Top News : खबरें आपके काम की
Manish Kumar | Dec 02, 2025, 21:06 IST
Photograph: (The Sootr)
नमस्कार, सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ और राज्य भवनों का नाम लोक भवन कर दिया है। वहीं, मौत की अफवाहों के बीच इमरान खान की बहन ने जेल में मुलाकात के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
PMO का नाम अब सेवा तीर्थ, केंद्रीय सचिवालय होगा कर्तव्य भवन
प्रियंका गांधी ने संचार साथी एप को जासूसी एप कहा, सरकार ने दी सफाई
मौसम पूर्वानुमान (3 दिसंबर) : एमपी में शीतलहर, महाराष्ट्र और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना
मौत की अफवाहों के बीच इमरान खान की बहन ने जेल में मुलाकात के बाद लगाए गंभीर आरोप
#BREAKING: Imran Khan says he is being tortured inside Adiala Jail prison on instructions of Pakistan Army Chief Asim Munir. Imran Khan in solitary confinement in Pakistani prison with no access to outside world. Imran Khan sisters speak to media after meeting him. pic.twitter.com/mGosf6Fubs
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) December 2, 2025
सिद्धारमैया बोले- हाईकमान के कहने पर डीके शिवकुमार होंगे सीएम, हमारे बीच मतभेद नहीं
ca47414f-124
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि डीके शिवकुमार को जब हाईकमान कहेगा, तब वे मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह बयान शिवकुमार को सीएम बनाने से जुड़ी चर्चा पर दिया। सिद्धारमैया ने कहा कि उनके और शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। दोनों मिलकर राज्य सरकार चला रहे हैं। इस बीच, दोनों नेताओं ने 4 दिन में दूसरी बार साथ में ब्रेकफास्ट किया। सिद्धारमैया मंगलवार को शिवकुमार के घर पहुंचे, जहां पारंपरिक नाटी चिकन और इडली खाई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात हाईकमान के आदेश पर हो रही है, जबकि दोनों गुटों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं।
200 साल बाद दंडकर्म पारायणम् करने वाले देवव्रत महेश रेखे कौन हैं, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : स्कूलों में रंग-रोगन ही करवाते रहोगे या ढांचागत सुधार के मूल मुद्दे पर भी काम करोगे!
सरकार के 2 साल का जश्न मनाने जेपी नड्डा और अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़
एमपी प्रमोशन आरक्षण नियम 2025: क्रीमी लेयर के बाद अब उठा बैकलॉग पदों का मुद्दा
MP Cabinet Decisions: नगरीय विकास के लिए मोहन सरकार ने खोला खजाना
ट्रंप ने इजराइली पीएम नेतन्याहू को व्हाइट हाउस बुलाया, फोन पर की बातचीत
एअर इंडिया ने एक्सपायर फिटनेस सर्टिफिकेट वाले प्लेन को उड़ाया, DGCA ने स्टाफ को हटाया
लोकसभा में 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा, 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर बहस
710f8b90-ed5
लोकसभा में चुनाव सुधार (SIR) पर 9 दिसंबर को चर्चा होगी। विपक्ष की फौरन चर्चा की मांग के बाद सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनी। कांग्रेस नेता के. सुरेश ने बताया कि 9 दिसंबर को 10 घंटे की बहस होगी। इससे एक दिन पहले 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर भी चर्चा होगी, जिसकी अवधि भी 10 घंटे होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहस की शुरुआत करेंगे। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सरकार ने इस पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है। शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन हंगामे के कारण सदन का कामकाज प्रभावित हुआ था। विपक्ष ने चुनावी सुधारों और वोट चोरी के आरोप पर फौरन चर्चा की मांग की थी।
भागवत बोले- मोदी की बात अब दुनिया ध्यान से सुनती है, भारत की बढ़ती ताकत
पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक्सपायर्ड राहत सामग्री भेजी, तस्वीर वायरल
20eeed54-80e
पाकिस्तान ने श्रीलंका को राहत सामग्री भेजी, लेकिन वह एक्सपायर्ड निकली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइक्लोन दितवाह से प्रभावित श्रीलंका को पाकिस्तान ने मदद भेजी थी। भेजे गए फूड पैकेट पर अक्टूबर 2024 की एक्सपायरी डेट लिखी हुई थी। पाकिस्तान हाई कमीशन ने 30 नवंबर को सोशल मीडिया पर इस सामग्री की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। यह पोस्ट वायरल हो गया है और कई यूजर्स पाकिस्तान की आलोचना कर रहे हैं। श्रीलंका में साइक्लोन दितवाह से भारी बाढ़ आई है, जिसमें 390 मौतें और 370 लोग लापता हुए हैं। 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
रूसी संसद में भारत से रक्षा समझौते पर वोटिंग आज, पुतिन के दौरे से पहले मिलेगी मंजूरी
8005b35d-d97
रूसी संसद के निचले सदन स्टेट डूमा में भारत और रूस के बीच रक्षा समझौते पर वोटिंग होगी। यह समझौता फरवरी में साइन किए गए RELOS (रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट) पर आधारित है। इस समझौते के तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकेंगी। इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना और सैन्य अभ्यास, आपदा राहत जैसे अभियानों को सुविधाजनक बनाना है। यह समझौता राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से पहले मंजूरी मिलने की उम्मीद है। RELOS समझौते पर भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस के उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने 18 फरवरी 2025 को मॉस्को में साइन किया था।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman