Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Jun 20, 2025, 22:17 IST
Share
thesootr-top-news-20-june
Photograph: (The Sootr)

नमस्कार, ईरान ने इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए। वहीं, भारत में सिंगापुर का निम्बस वायरस फैल रहा है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

राहुल गांधी बोले- अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है, भाजपा-RSS की आलोचना की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और RSS पर हमला बोलते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा सशक्तिकरण का प्रतीक है, न कि शर्म का। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चे अंग्रेजी सीखें, क्योंकि वे नहीं चाहते कि वे सवाल पूछें और समानता हासिल करें। राहुल गांधी का यह बयान गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद आया, जिसमें शाह ने कहा था कि अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द शर्म आएगी। राहुल ने X पर लिखा, "अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। यह शर्म नहीं, शक्ति है।" उन्होंने कहा कि आज के समय में अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी मातृभाषा, क्योंकि यह रोजगार और आत्मविश्वास का स्रोत है।

एअर इंडिया ने 9 फ्लाइट्स रद्द की, 9 दिनों 84 उड़ानें हो चुकीं हैं कैंसिल

एअर इंडिया ने शुक्रवार को 9 फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं, जिसमें 4 इंटरनेशनल और 5 डोमेस्टिक उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइन ने बताया कि ऑपरेशनल और मेंटेनेंस कारणों से ये उड़ानें रद्द की गईं। डोमेस्टिक उड़ानों में पुणे-दिल्ली, अहमदाबाद-दिल्ली, हैदराबाद-मुंबई, और चेन्नई-मुंबई शामिल हैं। इंटरनेशनल उड़ानों में दुबई-चेन्नई, दिल्ली-मेलबर्न, मेलबर्न-दिल्ली, और दुबई-हैदराबाद शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली-पुणे फ्लाइट को पक्षी टकराने के कारण रद्द कर दिया गया। अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश के बाद से 9 दिनों में कुल 84 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर विमानों की सख्त ऑपरेशनल चेकिंग की जा रही है।

ईरान के मिसाइल हमलों में इजराइल के हाइफा में 23 घायल, 3 की हालत गंभीर

ईरान ने शुक्रवार शाम को इजराइल के कई शहरों, जैसे तेल अवीव, हाइफा और बीर्शेबा पर मिसाइल हमले किए। हाइफा में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक नाबालिग समेत तीन की हालत गंभीर है। ईरान के हमले से बीर्शेबा शहर में कई कारों में आग लग गई और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का आठवां दिन है। इस बीच, ईरान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है। भारत सरकार ऑपरेशन सिंधु के तहत 3 स्पेशल फ्लाइट्स से करीब 1000 भारतीयों का रेस्क्यू करेगी। शुक्रवार रात और शनिवार दोपहर तक दो फ्लाइट्स दिल्ली पहुंचेंगी। इससे पहले, 19 जून को 110 भारतीय स्टूडेंट्स को लैंड बॉर्डर से निकाला गया था।

देशभर में मानसून सक्रिय, बारिश के साथ बढ़ेगी उमस

21 जून 2025 को भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, देशभर में मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होगी, जबकि दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावना है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन सकती है। पश्चिमी भारत में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तापमान और आर्द्रता में भी उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे गर्मी और नमी का मिलाजुला असर बना रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देश में कोरोना से 4 मौतें, सिंगापुर का निम्बस भारत में फैल रहा

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 4 मौतें हुईं। दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और पंजाब में एक-एक मरीज की जान गई। ICMR-NIV (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी) के डायरेक्टर डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि सिंगापुर में फैल रहे निम्बस (NB.1.8.1) वैरिएंट के मामले भारत में भी बढ़ रहे हैं। इस वैरिएंट के केस पिछले 5-6 हफ्तों में तेजी से बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देशभर में 5608 एक्टिव कोरोना केस हैं और 64 नए केस सामने आए हैं। अब तक नए वैरिएंट से 120 मौतें हो चुकी हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1184 एक्टिव केस हैं। ICMR ने टेस्टिंग बढ़ा दी है, क्योंकि इस वैरिएंट में ओमिक्रॉन जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ADR का खुलासा : 2024 के चुनावों में BJP ने खर्च किए 1778 तो कांग्रेस ने 686 करोड़ रुपए

भारत में 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों ने रिकॉर्ड स्तर पर धन खर्च किया और प्राप्त किया। चुनावी खर्च की इस विस्तृत रिपोर्ट को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने प्रस्तुत किया है। इसमें ADR बताया कि 5 राष्ट्रीय दलों और 27 क्षेत्रीय दलों ने मिलकर 7445 करोड़ 566 लाख रुपए एकत्रित किए। इनमें से 93.08% राशि राष्ट्रीय दलों के पास और 6.92% राशि क्षेत्रीय दलों के पास थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सांसद हनुमान बेनीवाल नहीं कर पाए सीएम हाउस कूच, सरकार की रणनीति लाई रंग

राजस्थान में जोधपुर के रेजिडेंट चिकित्सक डॉ. राकेश विश्नोई के सुसाइड मामले को लेकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनके परिजनों की ओर से सात दिन से दिया जा रहा धरना शुक्रवार को खत्म हो गया। यह धरना मृतक डॉ. विश्रोई के परिजनों की उनकी मांगों को लेकर सरकारी स्तर पर हुई सहमति के बाद समाप्त हुआ। अब मृतक चिकित्सक के दाह-संस्कार की प्रक्रिया शनिवार को होगी। इस सहमति के साथ ही रालोप सांसद हनुमान बेनीवाल व उनके समर्थकों की मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने की योजना भी खत्म हो गई। इस कूच को रोकने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात था। सरकार ने ऐसी रणनीति बनाई कि सांसद बेनीवाल एसएमएस अस्पताल के मोर्चरी पर धरनास्थल से आगे नहीं बढ़ पाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना असली दस्तावेज के कोर्ट में नकली कॉपी मान्य नहीं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी केस में कोई भी कागज (जैसे कोई एग्रीमेंट या समझौता) दिखाया जाता है, तो उसकी असली कॉपी (Original Document) दिखाना जरूरी है। अगर असली कागज खो गया हो या नष्ट हो गया हो, तभी उसकी फोटोकॉपी या दूसरी कॉपी (Secondary Evidence) को कोर्ट में दिखाया जा सकता है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम, डिमोशन रोकने सरकार जाएगी कोर्ट

मध्य प्रदेश सरकार कोर्ट में अपील करेगी ताकि कर्मचारियों का डिमोशन रोका जा सके। सरकार ने 2002 के प्रमोशन के नियमों के तहत पदोन्नत कर्मचारियों के खिलाफ डिमोशन की प्रक्रिया को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। यह मामला 2016 से चल रहा है, जब हाईकोर्ट ने इन नियमों को निरस्त किया था। 2002 में लागू किए गए पदोन्नति नियम के तहत कई कर्मचारियों को पदोन्नति मिली थी। हालांकि, 2016 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इन नियमों को निरस्त कर दिया था। इस निर्णय के बाद, अनारक्षित (general category) कर्मचारियों ने उन कर्मचारियों के डिमोशन की मांग की, जो आरक्षण के आधार पर पदोन्नति प्राप्त कर चुके थे। इस पर सरकार को कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, लेकिन सरकार का कहना था कि यह कदम किसी कर्मचारी के खिलाफ नहीं लिया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Board 5th-8th Rexam Result हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के अंतर्गत 5वीं और 8वीं कक्षा के री-एग्जाम परिणाम 2025 घोषित कर दिए गए हैं। यह परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी किया गया है, और विद्यार्थी अब ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र ने 5वीं और 8वीं कक्षा के री-एग्जाम परिणाम 2025 को अपनी आधिकारिक एग्जाम पोर्टल पर अपलोड किया है। अब विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण इसे आसानी से देख सकते हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबसाइट के माध्यम से परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी रोल नंबर दर्ज करने की आवश्यकता होगी। यह एक सरल और आसान तरीका है, जिससे विद्यार्थी अपने परिणाम की जाँच कर सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, पशुपालन विभाग अब कहलाएगा गौपालन विभाग

मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार को आयोजित गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने पशुपालन विभाग का नाम बदलकर पशुपालन गौपालन विभाग कर दिया। इसी तरह उन्होंने मध्यप्रदेश को दूध की राजधानी और नदियों का मायका भी बताया। इस अवसर पर कामधेनू योजना का शुभारंभ भी किया गया। गौवंश और गौशालाओं की सेहत सुधारने के लिए मध्यप्रदेश में कामधेनु योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने शुक्रवार को किया। इस योजना का शुभारंभ सीएम हाउस पर पहली बार आयोजित किए गए गौशाला सम्मेलन में किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से गौशाला संचालक शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ गौशाला को सम्मानित करते हुए पांच लाख रुपए का गौसेवा सम्मान प्रदान किया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रम्प का निमंत्रण अस्वीकार कर ओडिशा पहुंचे पीएम मोदी, महाप्रभु की धरती को प्राथमिकता दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वॉशिंगटन जाने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। मोदी ने बताया कि उन्हें भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि पर आने का अवसर चाहिए था, इसलिए उन्होंने ट्रम्प के खाने के निमंत्रण को मना किया। पीएम मोदी ने कहा, "मैं महाप्रभु की भक्ति में यहां आया हूं।" वे ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके साथ ही, उन्होंने 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट्स जारी किए। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो किया।

अंतरिक्ष में शुभांशु शुक्ला का मिशन पांचवी बार टला, ISS की सुरक्षा जांच कारण स्थगित

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) भेजने वाला एक्सियम-4 मिशन पांचवी बार टल गया है। इस मिशन को 22 जून को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ISS पर सुरक्षा जांच के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इससे पहले यह मिशन 11 जून को लॉन्च होने वाला था, लेकिन ऑक्सीजन लीक के कारण इसे टाल दिया गया था। एक्सियम मिशन 4 (Ax-4) में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट्स 14 दिनों के लिए ISS जाने वाले हैं, जिसमें शुभांशु शुक्ला ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे। इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी।

top news | खबरें काम की | इजरायल

Tags:
  • पीएम मोदी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना
  • मध्य प्रदेश
  • इजरायल
  • मानसून
  • ईरान
  • top news
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा