Top News : खबरें आपके काम की
Manish Kumar | Sept 21, 2025, 21:21 IST
Photograph: (The Sootr)
नमस्कार, पीएम मोदी ने 20 मिनट देश को संबोधित किया और बोले- कल से GST बचत उत्सव। वहीं, महाराष्ट्र में गरबा पर विहिप ने कहा है कि गैर-हिंदू को प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
प्रधानमंत्री ने 20 मिनट देश को संबोधित किया: बोले- कल से GST बचत उत्सव
ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने फिलिस्तीन को आजाद देश की मान्यता दी
Today, to revive the hope of peace for the Palestinians and Israelis, and a two state solution, the United Kingdom formally recognises the State of Palestine. pic.twitter.com/yrg6Lywc1s
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) September 21, 2025
मौसम पूर्वानुमान ( 22 सितंबर ) : MP समेत उत्तर भारत में हल्की तो दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना
मध्यप्रदेश का मौसम पूर्वानुमानः मध्यप्रदेश में 22 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 24°C से 32°C के बीच रहेगा। आर्द्रता में वृद्धि देखी जा सकती है। भोपाल, इंदौर, और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महाराष्ट्र में गरबा पर विहिप का फरमान: गैर-हिंदू को प्रवेश नहीं, तिलक और पूजा जरूरी
छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया का हुआ प्रमोशन, BCCI का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनना तय
'नौकरी के लिए शादी करने वाली लड़की से पीछा छुड़ा लो, असफल होने पर वो आपको छोड़ देगी'
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल: दर्जनभर विवादित जिलाध्यक्षों की होगी छुट्टी
नवरात्रि से मिलेगी सस्ती बिजली, एमपी के 25 लाख उपभोक्ताओं होगा फायदा, हर महीने बचेंगे इतने रुपए
तेलंगाना सचिवालय में वास्तु दोष: CM रेवंत रेड्डी पुलिस कमांड सेंटर से कर रहे हैं काम
52ec4835-f7a
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य सचिवालय की नई बिल्डिंग को छोड़ दिया है। वास्तु दोष के कारण वे अब अपने सभी काम बंजारा हिल्स स्थित पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कर रहे हैं। 650 करोड़ रुपये में बनी इस सात मंजिला बिल्डिंग में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य उच्च अधिकारियों के दफ्तर हैं। नई इमारत का उद्घाटन तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के कार्यकाल में हुआ था। केसीआर का मानना था कि पुराने सचिवालय की बिल्डिंग वास्तु के अनुसार नहीं थी, इसलिए उन्होंने नया सचिवालय निर्माण कराया था।
सरकार का स्मार्ट जॉब डैशबोर्ड: किस सेक्टर में कितनी जॉब होगी, एक क्लिक में जानें
a96430b5-117
केंद्र सरकार ने एक स्मार्ट जॉब डैशबोर्ड बनाने की योजना बनाई है, जो यह बताएगा कि भविष्य में कौन से सेक्टर में कितनी नौकरियां होंगी और किस प्रकार की स्किल्स की जरूरत होगी। यह डैशबोर्ड ब्रिटेन और अमेरिका के मॉडल की तर्ज पर बनेगा, ताकि छात्रों और अभिभावकों को सही कोर्स चुनने में मदद मिल सके। इस डैशबोर्ड से संस्थानों को यह जानकारी मिलेगी कि सिलेबस में क्या बदलाव जरूरी हैं और कौन से नए कोर्स शुरू करने चाहिए। 5जी, एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में कौन-कौन सी नौकरियां उभरेंगी, यह भी डैशबोर्ड में दिखाई देगा। यह कदम जॉब-रेडी टैलेंट तैयार करने में सहायक होगा।
तालिबान ने महिलाओं और मानवाधिकार पर आधारित 679 किताबों को किया बैन
72d69ebb-53b
तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान की यूनिवर्सिटीज में यौन उत्पीड़न, मानवाधिकार और महिलाओं से जुड़े विषयों पर पढ़ाई जाने वाली किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम 28 अगस्त 2025 को लागू हुआ, जिसके तहत कुल 679 किताबों को "शरिया और तालिबान नीतियों के खिलाफ" करार दिया गया और प्रतिबंधित कर दिया गया। इनमें से 140 किताबें महिलाओं द्वारा लिखी गई थीं। तालिबान ने 18 विषयों, जिनमें यौन उत्पीड़न, मानवाधिकार और जेंडर स्टडी शामिल हैं, पढ़ाने पर भी रोक लगा दी। यह फैसला तालिबान के पिछले चार सालों में लगाए गए कई कड़े प्रतिबंधों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण निर्णय है।
चीन में कोरोना की रिपोर्टिंग करने वाली पत्रकार झांग झान को फिर से 4 साल की जेल
ट्रम्प ने अफगानिस्तान को बगराम एयरबेस वापस करने की धमकी दी, तालिबानी सरकार ने खारिज की मांग को खारिज
07d561a3-6d7
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अफगानिस्तान को बगराम एयरबेस वापस करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, "अगर बगराम एयरबेस अमेरिका को नहीं लौटा तो बहुत बुरा होगा," और यह भी जोड़ा कि उस स्थान से एक घंटे की दूरी पर चीन अपने परमाणु हथियार बना रहा है। ट्रम्प की यह मांग तालिबानी सरकार ने खारिज कर दी है, जिन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी को वे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने बगराम एयरबेस समेत अन्य अमेरिकी ठिकानों पर कब्जा कर लिया था।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA