Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Sept 27, 2025, 21:50 IST
Share
thesootr-top-news-27-september
Photograph: (The Sootr)

नमस्कार, लद्दाख DGP ने सोनम वांगचुक के पाकिस्तान और बांग्लादेश से संबंध होने का दावा किया। वहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हमने टैक्स घटाया, लेकिन वे अभी भी लूट में लगे हैं। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

लद्दाख DGP का बड़ा दावा: सोनम वांगचुक का पाकिस्तान और बांग्लादेश से संबंध

लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने शनिवार को बड़ा दावा किया कि सोनम वांगचुक का पाकिस्तान और बांग्लादेश से संबंध है। पुलिस ने पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटर (PIO) के सदस्य को पकड़ने का खुलासा किया, जो वांगचुक से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। डीजीपी ने यह भी बताया कि वांगचुक पाकिस्तान के न्यूजपेपर डॉन के इवेंट में शामिल हुए थे और बांग्लादेश का दौरा भी किया था। वहीं, लेह हिंसा के संदर्भ में डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की, अगर ऐसा नहीं किया होता तो पूरा लेह जल सकता था। 24 सितंबर को हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई और 80 लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UN सुरक्षा परिषद में सुधार की उठाई मांग

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार रात न्यूयॉर्क में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया, जहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की आवश्यकता और भारत की स्थायी सदस्यता की मांग उठाई। जयशंकर ने कहा कि आज जब वैश्विक सहयोग कमजोर हो रहा है, तब BRICS देश एक सकारात्मक और मजबूत आवाज बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने वैश्विक शांति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन पर भी जोर दिया। जयशंकर आज रात संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष और ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर बात करेंगे। इससे पहले भी वह 2023 और 2024 में UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

मौसम पूर्वानुमान (28 सितंबर) : भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, जानें कौन से राज्यों पर होगा असर

खबरें काम की:भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 सितंबर 2025 के लिए मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी किया है। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई राज्यों में बेमौसम बारिश, तेज हवा और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। ये बदलते मौसम का प्रभाव खासतौर पर उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों में अधिक देखा जा सकता है। IMD के अनुसार, कुछ राज्यों में अलर्ट भी जारी किए गए हैं। यहां हम आपको भारत के प्रमुख राज्यों और शहरों के मौसम का विस्तार से पूर्वानुमान देंगे। मध्यप्रदेश का मौसम 28 सितंबर को कुछ बदलावों के साथ रहेगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल, इंदौर, और ग्वालियर में बारिश हो सकती है, जबकि राजगढ़ और सतना में मौसम शुष्क रहेगा। राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखा जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को कोर्ट में पेश होने का आदेश, पीएम और राष्ट्रपति पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जो भारतीय समाज में एक प्रमुख धार्मिक नेता के रूप में जाने जाते हैं, हाल ही में अपने विवादित बयानों के कारण फिर चर्चा में आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गौ हत्यारा (Cow killer) कहा था और राष्ट्रपति के आदेशों पर भी सवाल उठाए थे। इसके अलावा, उन्होंने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया था। इन बयानों के बाद जबलपुर की एक अदालत ने उन्हें तलब किया है और 12 नवंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, हथियार भी बरामद

Naxalite ordnance factory destroyed: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया गया। इस फैक्ट्री से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, बारूद और विस्फोटक बनाने वाली मशीनें बरामद की हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमलाः हमने टैक्स घटाया, वो अब भी लूट में लगे

top news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रही है और आज भी लूटतंत्र को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस शासित राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने टैक्स घटाया है, लेकिन कांग्रेस सरकारें इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंचने दे रही हैं। मोदी ने टेलीकॉम क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि पहले भारत सोशल मीडिया पर चुटकुलों का विषय था, लेकिन अब हम स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी वाले दुनिया के पांचवें देश बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में 60,000 करोड़ रुपए के बड़े रेल, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की और BSNL के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का उद्घाटन किया।

57 हस्तियों ने सीजेआई को चिट्ठी में क्यों लिखा, चार धाम प्रोजेक्ट बन जाएगा हिमालयन क्षेत्र के लिए खतरा

भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. करण सिंह ने देश के चीफ जस्टिस बीआर गवई से हिमालयन क्षेत्र के चार धाम प्रोजेक्ट में सड़कों को 12 मीटर तक चौड़ा करने की इजाजत देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 2021 के आदेश पर पुनर्विचार करके वापस लेने की अपील की है। अपील करने वालों में इतिहासकार व पद्ममश्री शेखर पाठक, पद्मम भूषण लेखक रामचंद्र गुहा, आरएसएस के पूर्व विचारक केएन गोविंदाचार्य के साथ ही अनेक शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, वर्तमान व पूर्व सांसद और उत्तराखंड के अनेक एक्टिविस्ट समेत करीब 57 लोग शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान की भाजपा सरकार के 21 माह में गई 24 निकाय अध्यक्षों की कुर्सी, इनमें सिर्फ 22 कांग्रेस के

राजस्थान में भाजपा सरकार ने शहरी सरकारों के मुखिया को हटाने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है। पिछले 21 महीनों में कुल 24 नगर निगमों के मेयर और पालिका अध्यक्षों को पद से हटा दिया गया। जिसमें से अधिकांश मेयर और चेयरमैन कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। इस कदम से राजनीति में गर्मी आ गई है। TheSootr के इस लेख में हम राजस्थान के शहरी निकायों में किए गए इस बदलाव के बारे में विस्तार से जानेंगे, साथ ही उन विवादों पर भी प्रकाश डालेंगे, जिनकी वजह से कई मेयर और चेयरमैन को अपनी कुर्सी खोनी पड़ी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

H-1B वीजा फीस बढ़ने के बाद पेशेवरों को लाने कनाडा जल्द लाएगा पॉलिसी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को लंदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कनाडा सरकार अमेरिका के H-1B वीजा की नई फीस वृद्धि के बाद टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवरों को अपने देश में आकर्षित करने की योजना बना रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 21 सितंबर को जारी किए गए आदेश के तहत, अब H-1B वीजा के लिए आवेदन शुल्क 1 लाख डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) हो गया है, जो पहले औसतन 6 लाख रुपये था। कार्नी ने कहा कि कनाडा अपनी माइग्रेंट पॉलिसी की समीक्षा कर रहा है और ऐसे स्किल्ड पेशेवरों को देश में बुलाने की योजना बना रहा है। जर्मनी, ब्रिटेन और चीन भी इस क्षेत्र में अपनी पहलें कर रहे हैं। इस कदम से कनाडा को वैश्विक स्किल्ड टैलेंट को आकर्षित करने में लाभ हो सकता है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- सेना और सरकार मिलकर चलाते हैं देश

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में विवादास्पद बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल से चलाया जा रहा है। उनका कहना था कि सेना और सरकार मिलकर सहमति से देश को चलाते हैं। इस दौरान आसिफ ने अमेरिका के लोकतंत्र को 'डीप स्टेट' करार देते हुए तंज कसा, जिसे वह एक गुप्त समूह मानते हैं, जो सरकार के निर्णयों को प्रभावित करता है। यह समूह खुफिया एजेंसियों, बड़े अधिकारियों, सेना और प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलकर बनता है। साथ ही, आसिफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के X अकाउंट के बारे में भी उलझन भरे बयान दिए। उनका यह बयान पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति पर सवाल खड़ा कर सकता है, जहां सेना की भूमिका हमेशा अहम रही है।

नेपालः पूर्व पीएम ओली ने 18 दिन बाद दिखे, कहा- देश नहीं छोड़ूंगा

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 18 दिन बाद सार्वजनिक रूप से सामने आए और भक्तपुर में पार्टी के छात्र संगठन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 9 सितंबर को उन्होंने जनरेशन Z के विरोध प्रदर्शन के बीच इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्हें नेपाल सेना द्वारा हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्थायी आवास में शिफ्ट किया गया था। ओली ने कहा कि वे देश को 'तमाशे वाली सरकार' के हवाले नहीं कर सकते और विदेश नहीं जाएंगे। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि यह जनता की इच्छा से नहीं, बल्कि हिंसा और तोड़फोड़ के जरिए बनी है। ओली ने यह भी दावा किया कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जबकि सोशल मीडिया पर उनके नए घर का पता साझा किया गया है और हमले की धमकी मिल रही है।

भारतीय सेना के एयर डिफेंस में क्रांतिकारी कदम: अनंत शस्त्र मिसाइल सिस्टम की खरीद

भारतीय सेना ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए ₹30,000 करोड़ में 'अनंत शस्त्र' सरफेस टू एयर मिसाइल वेपन सिस्टम की खरीद का टेंडर जारी किया है। यह मिसाइल सिस्टम रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। पहले इसे क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) के नाम से जाना जाता था, जिसे अब 'अनंत शस्त्र' के नाम से जाना जाएगा। इसकी खासियत यह है कि यह चलते-फिरते हुए दुश्मन के टारगेट को मार सकता है और बहुत कम समय में फायर कर सकता है। इसकी मारक क्षमता लगभग 30 किलोमीटर है। इसे पाकिस्तान और चीन के बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। इस प्रणाली की सफल टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है, और यह सेना के मौजूदा मिसाइल सिस्टम के साथ काम करेगा।

be indian-buy indian
be indian-buy indian


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पीएम मोदी
  • कांग्रेस
  • मौसम पूर्वानुमान
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • पाकिस्तान
  • top news
  • नेपाल
  • खबरें काम की
  • H-1B वीजा
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल

By Sumit Kumar

Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल
भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत

By Sandeep Kumar

नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत
एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल

By VINAY VERMA

एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी
सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल