Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Aug 29, 2025, 21:49 IST
Share
thesootr-top-news-29-august
Photograph: (The Sootr)

नमस्कार, भारत और जापान के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मिलकर करेंगे अध्ययन। वहीं, मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भारत और जापान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर करेंगे अध्ययन, समझौते पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जापान पहुंचे और टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान भारत और जापान के बीच चंद्रयान-5 मिशन पर महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह मिशन भारत के ISRO और जापान के JAXA की साझेदारी से संचालित होगा, जिसमें दोनों देशों की टीम चांद के दक्षिणी ध्रुव का अध्ययन करेगी। इस समझौते से दोनों देशों के अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा मिलेगी। समिट में जापानी पीएम इशिबा ने भारत में अगले 10 वर्षों में 10 ट्रिलियन येन (लगभग 6 लाख करोड़ रुपये) निवेश का ऐलान किया। इसके अलावा, मोदी ने अगले भारत-जापान समिट के लिए इशिबा को भारत आमंत्रित किया।

ओवैसी ने मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर उठाए सवाल, कहा- महिलाओं पर बोझ न डाले

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने कहा कि भारतीय महिलाओं पर तीन बच्चों का बोझ डालना गलत है और यह उनका निजी मामला है। ओवैसी ने पूछा कि आरएसएस को लोगों के निजी जीवन में दखल देने का क्या अधिकार है। 28 अगस्त को मोहन भागवत ने दिल्ली में कहा था कि परिवारों में तीन बच्चे होने चाहिए, इससे संतुलन बनाए रखने और समुचित विकास सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। ओवैसी ने यह भी सवाल किया कि एक तरफ आरएसएस धर्म के आधार पर हमले नहीं करने की बात करता है, वहीं मुस्लिमों के बारे में आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करता है।

रूस ने समुद्री ड्रोन से यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज डुबोया, पहली बार ऐसा हमला

यूक्रेनी नेवी का सबसे बड़ा जहाज, सिम्फेरोपोल, रूस के समुद्री ड्रोन हमले में डूब गया। यह घटना ओडेसा क्षेत्र के डेन्यूब नदी के पास हुई। सिम्फेरोपोल जहाज पिछले 10 वर्षों में यूक्रेन का सबसे बड़ा तटीय जहाज था, जिसे विशेष रूप से जासूसी के उद्देश्य से बनाया गया था। रूस द्वारा समुद्री ड्रोन का उपयोग करके यह पहला हमला था, जो इसे रूस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। यूक्रेन ने हमले की पुष्टि की है और इस हमले को युद्ध में एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

मौसम पूर्वानुमान (30 अगस्त) : दक्षिण-पूर्व राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP के पूर्वी हिस्सों में होगी तेज बरसात

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 अगस्त 2025 के लिए भारत का मौसम पूर्वानुमान (weather forecast) जारी किया है, जो मानसून की सक्रियता को दर्शाता है। उत्तर भारत में हल्की बारिश से ठंडक, दक्षिण और पूर्वोत्तर में भारी वर्षा का मौसम अलर्ट है। पश्चिम में तेज हवा और मध्य भारत में सुहावना मौसम रहेगा। यह जानकारी किसानों, यात्रियों और आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है, जो जोखिम कम करने में मदद करेगी। मध्य प्रदेश में 30 अगस्त 2025 को भारतीय मौसम विभाग (IMD) का मौसम पूर्वानुमान (weather forecast) पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी करता है। जबलपुर और रीवा में 5-7 सेमी बारिश होगी, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना रहेगा। उपग्रह डेटा से गरज-चमक और तेज हवा (20-30 किमी प्रति घंटे) का संकेत है। तापमान 23-31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अलर्ट में भूस्खलन और बिजली गिरने की चेतावनी है। यह मौसम कृषि के लिए लाभकारी है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पाकिस्तानी मंत्री ने आरोप लगाया- भारत ने जानबूझकर छोड़ा पानी, बाढ़ से 750 से ज्यादा मौतें

पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने भारत पर गंभीर आरोप लगाया है कि भारत पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने बांधों से जानबूझकर पानी छोड़ा, जिससे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भयंकर बाढ़ आई। इकबाल के अनुसार, भारत ने रावी, सतलुज और चिनाब नदियों में अचानक पानी छोड़ दिया, जिसके कारण बाढ़ आई और गुजरांवाला डिवीजन में 7 लोगों की मौत हो गई। अल जजीरा के मुताबिक, इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड से 750 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जिसमें 197 बच्चे भी शामिल हैं। 4000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।

सांसद महुआ मोइत्रा के बिगडे़ बोल, कहा शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए

पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अबकी बार गृहमंत्री पर पर विवादित बयान दे दिया। बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिए अपने बयान में उन्होंने गृहमंत्री का सिर काटकर टेबल पर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाग्लादेश के अवैध घुसपैठियों के कारण बंगाल का मूल निवासी इस समय डर के साए में जी रहा है। सांसद महुआ के इन विवादित बोल को लेकर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया। पश्चिम बंगाल भाजपा ने महुआ के बयान को टीएमसी की हिंसक सोच करार दिया। भाजपा नेताओं द्वारा भी सांसद महुआ के बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। भाजपा ने इसे टीएमसी की आपराधिक सोच बताया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पटना में आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चले लाठी-डंडे, मचा बवाल, मामला पीएम को गाली देने का

पीएम मोदी की मां को गाली देने के मामले को लेकर पटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले युवक का वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके और लाठी-डंडों का प्रयोग भी किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस मामले में भाजपा ने गांधी मैदान थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस ने एसआई भर्ती में युवाओं के साथ धोखा किया, बड़े मगरमच्छ जल्द पकड़े जाएंगे : सीएम भजनलाल

राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में एसआई भर्ती 2021 रद्द होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया है और अब किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पेपर लीक केस में एसआईटी का गठन किया गया है और आगे बड़े मगरमच्छों को भी पकड़ा जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, काम पर नहीं लौटे तो समाप्त हो जाएगी सेवा

छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों की 13 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सरकार अब सख्त रुख अपनाने लगी है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि अगर हड़ताल पर गए कर्मचारी तुरंत काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BJP विधायक नरेंद्र कुशवाह को संगठन पदाधिकारियों ने लगाई फटकार, दी चेतावनी, विधायक सरेंडर

भिंड में बुधवार को बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुई कहा-सुनी को संगठन ने गंभीरता से लिया। आज (29 अगस्त) विधायक को संगठन के पदाधिकारियों ने फटकार लगाई और चेतावनी दी। चेतावनी मिलते ही विधायक ने अपनी बात बाजीगरी से रखना चाही, लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी बात को खारिज करते हुए उन्हें ताकीद दी कि वे भविष्य में ऐसा कोई भी कृत्य न करें जो सरकार की छवि को खराब करता हो। किसी भी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि के ऐसे कृत्य को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमित शाह बोले- जितनी गाली दोगे उतना कमल खिलेगा, राहुल मांगें माफी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें पीएम मोदी और उनकी मां को दी गई गालियों के लिए माफी मांगनी चाहिए। गुवाहाटी में शुक्रवार को एक जनसभा में शाह ने कहा कि कांग्रेस के दूषित प्रयासों से यह स्पष्ट है कि उन्हें जनता का समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा, मोदी जी की माताजी का जीवन गरीबी में बीता और उन्होंने अपनी संतानों को संस्कार दिए। शाह ने राहुल गांधी से अपील की कि अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो वह मोदी और उनकी दिवंगत मां से माफी मांगें।

गुजरात के पूर्व विधायक, IPS समेत 14 को उम्रकैद, बिटकॉइन लूट और किडनैपिंग केस में फैसला

2018 के बिटकॉइन लूट और किडनैपिंग मामले में अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट की एसीबी अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, और पूर्व पुलिस निरीक्षक अनंत पटेल समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारियों ने उसे बंधक बना कर उसके 12 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। CID की जांच में यह साजिश भी सही साबित हुई, जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक का नाम सामने आया।

मोदी को टोक्यो के पुजारी ने भेंट की पारंपरिक दारुमा गुड़िया, हुआ शानदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जापान पहुंचे, जहां टोक्यो के प्रसिद्ध शोरिनजन दारुमा जी मंदिर में मुख्य पुजारी ने उन्हें दारुमा गुड़िया भेंट की। यह पारंपरिक जापानी गुड़िया भाग्य का प्रतीक मानी जाती है। जापान में माना जाता है कि लाल रंग बुरी आत्माओं को दूर करता है। इसके बाद, जापानी महिलाओं ने मोदी का स्वागत करने के लिए भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया और गायत्री मंत्र के साथ राजस्थानी भजन भी सुनाए। मोदी के स्वागत में भारतीय मूल के लोगों ने टोक्यो में तिरंगा लहराते हुए जोशपूर्ण नारे लगाए और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बधाई दी।

शिकागो में हिंसा पर ट्रम्प प्रशासन ने सेना तैनात करने की दी धमकी

ट्रम्प प्रशासन ने शिकागो में बढ़ती हिंसा को लेकर नेशनल गार्ड तैनात करने की धमकी दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि शिकागो में हत्या की दर दिल्ली से 15 गुना ज्यादा है, और इसके लिए कड़े कदम उठाना आवश्यक है। वहीं, शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने राष्ट्रपति के इस कदम को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि ये कदम शहर की बेहतरी के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक मकसद से उठाए जा रहे हैं। खबरें काम की | चांद पर भारत का चंद्रयान | top news

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • मौसम पूर्वानुमान
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • अमित शाह
  • चांद पर भारत का चंद्रयान
  • जापान
  • भारी बारिश
  • top news
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज