Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Jun 03, 2025, 21:31 IST
Share
thesootr-top-news-3-june
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से अब तक 37 की मौत। देश में कोरोना से 4 दिन में 31 मौतें, 4 हजार पार पहुंचा आंकड़ा। इन खबरों के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर... छत्तीसगढ़ | मध्‍य प्रदेश

नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से अब तक 37 की मौत : MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

असम में बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। अब तक 37 की मौत हो चुकी है। सिक्किम में लैंडस्लाइड में फंसे 1678 टूरिस्ट्स का रेस्क्यू किया गया। बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ। आज MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

देश में कोरोना से 4 दिन में 31 मौतें, 4 हजार पार पहुंचा आंकड़ा, एमपी में दर्ज 21 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दो दिन पहले जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव कोविड केस की संख्या लगभग 4026 तक पहुंच गई है। इनमें से 50 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र में हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1416 एक्टिव केस हैं। वहीं, महाराष्ट्र से 494 मामले सामने आए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश कैबिनेट: राजस्व के 500 पद किए जाएंगे खत्म, महिलाओं के लिए ये बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने राजस्व विभाग के 500 पद समाप्त करने का निर्णय लिया। 1200 नए पद बनाए जाएंगे। महिलाओं को निजी संस्थानों में देर रात तक काम करने की अनुमति मिली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कृषि, श्रम और विकास से जुड़े कई फैसले लिए गए। राज्य में विकास के लिए नई योजनाएं बनाई गई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

न्यूजीलैंड में MP ने संसद में दिखाई अपनी न्यूड फोटो, कहा- ये AI से 5 मिनट में बनी

न्यूजीलैंड की महिला सांसद लॉरा मैक्लर ने संसद में अपनी एक AI-जेनरेटेड न्यूड तस्वीर दिखाई। लॉरा ने संसद में कहा कि उन्होंने एक गूगल सर्च के जरिए मिली वेबसाइट का इस्तेमाल करके कुछ ही मिनटों में अपनी डीपफेक तस्वीर बना ली। उन्होंने डीपफेक और AI को नियंत्रित करने के लिए कानून की मांग की है।

IPL फाइनल RCB Vs PBKS : बेंगलुरु ने पंजाब को दिया 191 रन का टारगेट, विराट 43 रन बनाकर आउट

IPL के 18वें सीजन का फाइनल मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए हैं। इसके साथ ही पंजाब को अब जीत के लिए 191 रन बनाने हैं।

CDS अनिल चौहान का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान 48 घंटे की जंग चाह रहा था, लेकिन 8 घंटे में ही किया सरेंडर

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा कि भारत ने ड्रोन स्ट्राइक कर पाकिस्तान को बड़ा सरप्राइज दिया था। CDS ने कहा कि पाकिस्तान ने जो ऑपरेशन सोचा था कि 48 घंटे तक चलेगा, लगभग 8 घंटे में बंद हो गया।

वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल लॉन्च करेगी सरकार, 6 जून को लॉन्च होगा उम्मीद पोर्टल

केंद्र सरकार 6 जून को 'उम्मीद' पोर्टल लॉन्च करेगी। इसका मकसद वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। 'उम्मीद' का पूरा नाम है- यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, एम्पावरमेंट, एफिशिएंसी और डेवलपमेंट। यह एक सेंट्रल पोर्टल होगा, जिस पर देशभर की वक्फ संपत्तियों को रजिस्टर किया जाएगा।

पाकिस्तान में कराची की जेल से 216 कैदी भागे, 80 से ज्यादा दोबारा पकड़े गए

पाकिस्तान के कराची की मलिर जेल से सोमवार रात 216 कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन ने बताया कि कराची में आए भूकंप के झटकों के बाद ऐहतियातन कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला गया था। इनमें से करीब 80 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, जबकि 135 कैदी अभी भी फरार हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट अरशद शाह ने मंगलवार सुबह पुष्टि की।

राहुल गांधी का बड़ा बयान-जो कांग्रेसी BJP के पाले में, उन्हें हटाने की शुरुआत एमपी से करेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस से दगाबाजों को चिन्हित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भोपाल दौरे में इसके संकेत दिए। राहुल ने प्रदेश संगठन को भविष्य के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य 55 नए नेता तैयार करना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश की बेटी हिमानी तोमर बनी सेना में लेफ्टिनेंट, प्रदेश का नाम किया रोशन

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की हिमानी तोमर ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। हिमानी ने सेना की कमीशनिंग सेरेमनी में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फर्जी डिग्री के दम पर नौकरी: जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल बर्खास्त

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत सूरजपुर जिले में संविदा पर नियुक्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल को फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

: top news | खबरें काम की | देश दुनिया न्यूज

thesootr links

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना
  • top news
  • लैंडस्लाइड
  • देश दुनिया न्यूज
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा