Top News : खबरें आपके काम की
Manish Kumar | Oct 04, 2025, 21:11 IST
Photograph: (The Sootr)
नमस्कार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और केरल में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन लगाया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे-टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा नहीं होंगे कप्तान। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश, राजस्थान , तमिलनाडु और केरल में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन
ट्रम्प चौथी बार फंडिंग बिल पास करने में फेल, अमेरिका में शटडाउन जारी
aeaa12e6-c17
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चौथी बार फंडिंग बिल पास कराने में नाकाम रहे, जिसके चलते अमेरिका में शटडाउन लगातार चौथे दिन जारी है। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के बिल को 54 वोट मिले, जबकि इसे पास करने के लिए 60 वोट की जरूरत थी। डेमोक्रेट्स ने बिल के समर्थन से इनकार कर दिया, क्योंकि वे कोविड के समय दी गई टैक्स क्रेडिट्स (हेल्थकेयर सब्सिडी) बढ़ाने की मांग कर रहे थे, ताकि अमेरिकियों को सस्ता स्वास्थ्य बीमा मिल सके। इस विवाद के चलते 14 अक्टूबर तक शटडाउन की आशंका बनी हुई है, और सरकार ने करीब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को फर्लो पर भेज दिया है। अमेरीकी शटडाउन
मौसम पूर्वानुमान (5 अक्टूबर) : देश के अधिकांश भागों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश, एमपी में 24 घंटे का अलर्ट
गृहमंत्री अमित शाह की चेतावनी, मार्च-26 तक खत्म कर देंगे छत्तीसगढ़ से लाल आतंक, नक्सलवाद ने रोका बस्तर का विकास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे-टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा नहीं होंगे कप्तान
दवा कंपनियों की धोखाधड़ी, जीएसटी कम होने का लाभ नहीं, मरीज परेशान
छिंदवाड़ा की एक और मासूम ने कफ सिरप से तोड़ा दम, अब तक 11 की गई जान
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिश्वतखोरी-ड्रग्स के आरोप में निचली अदालत के दो जजों को किया बर्खास्त
भारत 6 नए AK-630 एयर डिफेंस गन सिस्टम खरीदेगा, पाकिस्तान बॉर्डर पर होंगे तैनात
एक मिनट में 3000 राउंड फायर, 4KM की रेंज... PAK बॉर्डर पर तैनात होंगी ये खास डिफेंस गन - indian army ak 630 air defence mission sudarshan chakra - AajTak
खबरें काम की :भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 6 नए AK-630 एयर डिफेंस गन सिस्टम खरीदने का फैसला किया है। ये गन सिस्टम एक मिनट में 3000 राउंड फायर करने की क्षमता रखते हैं और 4 किलोमीटर की रेंज तक प्रभावी हैं। सेना के अधिकारियों के अनुसार, इन गन सिस्टम की जरूरत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महसूस हुई, जब पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया था। इन गन सिस्टम को 'मिशन सुदर्शन चक्र' का हिस्सा माना जा रहा है, जो 2035 तक स्वदेशी सुरक्षा कवच तैयार करने का लक्ष्य रखता है।
PoK में 5 दिन बाद हिंसक प्रदर्शन खत्म, पाकिस्तान सरकार ने 21 मांगें मानी
पाकिस्तान का अमेरिका को बलूचिस्तान में नया पोर्ट बनाने का प्रस्ताव
d85efdde-c77
पाकिस्तान ने अमेरिका को बलूचिस्तान के पसनी शहर में एक नया पोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के सलाहकारों ने यह प्रस्ताव रॉयटर्स न्यूज एजेंसी से साझा किया, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका बलूचिस्तान के अरब सागर किनारे एक व्यापारिक और खनिज पोर्ट बनाए, लेकिन इसे सैन्य बेस के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। यह बंदरगाह चीन के ग्वादर पोर्ट से सिर्फ 112 किमी दूर स्थित होगा, जिससे अमेरिका को पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खनिज जैसे तांबा और एंटीमनी तक आसान पहुंच मिलेगी।
जापान में पहली महिला PM बनेंगी शिंजो आबे की करीबी साने तकाइची
6dee53f8-76a
जापान को पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिल सकती है। सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को अपना नया अध्यक्ष चुना है, जिससे यह लगभग तय है कि वह अगली प्रधानमंत्री बनेंगी। ताकाइची, जो शिंजो आबे की करीबी सहयोगी मानी जाती हैं, जापान में पुरुष राजा के शासन की समर्थक हैं और रानी के पद के खिलाफ हैं। उनकी निजी जीवन की भी एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें उन्होंने 2004 में सांसद ताकू यामामोटो से शादी की थी, लेकिन 2017 में राजनीतिक मतभेदों के चलते वे अलग हो गए थे। फिर 2021 में दोनों ने पुनः शादी की। ताकाइची की चाइना विरोधी नीतियां और पारंपरिक दृष्टिकोण उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में पेश करते हैं।
ट्रम्प का बांग्लादेश में रिसॉर्ट बनाने का प्लान, सेंट मार्टिन द्वीप होगा विदेशी जोन
हमास गाजा पर कब्जा छोड़ेगा, बंधक रिहा होंगे, ट्रम्प ने दी थी धमकी
भारत भेजे जाने पर टॉर्चर का आरोप, नीरव मोदी ने कोर्ट में पेश की याचिका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari