Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Aug 07, 2025, 22:06 IST
Share
thesootr-top-news-7-august
Photograph: (The Sootr)

नमस्कार, राहुल गांधी ने EC पर सवाल उठाते हुए फर्जी वोटर लिस्ट का दावा किया है। पूरे भारत में उमस भरी गर्मी के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

राहुल गांधी ने EC पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में फर्जी वोटर लिस्ट का किया दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक घंटे और 11 मिनट तक प्रजेंटेशन दिया। राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक की वोटर लिस्ट में कई संदिग्ध नाम हैं और चुनाव आयोग ने जानबूझकर मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं दी। उन्होंने इस संदर्भ में महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों का हवाला दिया और कहा कि इससे उनका शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में गड़बड़ी की गई है। राहुल ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव की धांधली का आरोप लगाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

NDA का बड़ा फैसला: उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार का नाम मोदी और नड्डा तय करेंगे

संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज भी स्थगित कर दी गई। बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार विरोध किया, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की बैठक हुई, जिसमें उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार को लेकर निर्णय लिया गया। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में तय हुआ कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तय करेंगे। वहीं, लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) भेजने का फैसला नहीं हो सका। इस बीच, I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं की मीटिंग और डिनर दिल्ली में आयोजित होगा, जहां कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड : सुप्रीम कोर्ट ने की महाभियोग रोकने की याचिका खारिज

जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) का नाम पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। उनके खिलाफ महाभियोग (Impeachment) की प्रक्रिया जारी है, और यह मामला न्यायिक प्रणाली में एक गंभीर विवाद का विषय बन गया है। जस्टिस वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी भूमिका का दुरुपयोग किया और उनका नाम एक बड़े कैश कांड (Cash Scandal) से जुड़ा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की याचिका खारिज करते हुए महाभियोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त: सीएम मोहन यादव ने 1.26 करोड़ बहनों के खातों में डाले 1500 रुपए

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज (7 अगस्त) राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार योजना के तहत 1.26 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 1500 रुपए भेजे गए हैं। इस राशि में 1250 रुपए के अलावा, रक्षाबंधन के खास मौके पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए हैं। यह राशि अब महिला हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मौसम पूर्वानुमान (8 अगस्त) : पूरे भारत में उमस भरी गर्मी के साथ होगी हल्की बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 अगस्त 2025 को भारत में मौसम में बदलाव होगा। उत्तर भारत में हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती हैं। मध्य और पूर्वी भारत में मानसून की बारिश जारी रहेगी। दक्षिण भारत में उमस के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जानिए भारत के विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान ( Weather forecast)। मध्यप्रदेश में 8 अगस्त को मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में मौसम परिवर्तन की उम्मीद है। यह समय किसान के लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि बारिश से फसलों को लाभ होगा। तापमान सामान्य रहेगा, और आर्द्रता में भी वृद्धि हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिका के टैरिफ टेरर का जवाब होगा पुतिन का भारत दौरा? भारत-रूस के बीच होंगे कई नए समझौते

भारत रूस संबंधों और व्यापार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ टेरर के बीच पुतिन जल्द भारत का दौरा कर सकते है। वे भारत और रूस के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आएंगे। यह यात्रा दिसंबर 2025 के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। यूक्रेन युद्ध के बाद उनका पहला भारत दौरा होगा। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने इस दौरे की पुष्टि की है। वह हाल ही में रूस की यात्रा पर थे और उन्होंने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से विस्तृत बातचीत की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर से!, 10 से अधिक बिल पेश होने की संभावना

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी जोरों पर है। राज्य सरकार जल्द ही इस सत्र की तारीख घोषित करने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से बातचीत के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि 1 सितंबर से यह सत्र शुरू हो सकता है। इस बार सत्र में सरकार की ओर से 10 से ज्यादा बिल पेश किए जाएंगे। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र इस बार खास होने वाला है, क्योंकि इसमें सरकार की ओर से 10 से ज्यादा बिल पेश किए जाएंगे। हालांकि संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इन बिलों के विषय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनका कहना है कि सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केन्या के नैरोबी में मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश: कई के घायल होने की आशंका

केन्या के नैरोबी में गुरुवार को एक छोटा मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक हताहतों की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और सेना दोनों ही इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन कारणों का पता लगाने में समय लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केन्या एविएशन अथॉरिटी जल्द ही इस घटना पर बयान जारी कर सकती है। घटना से संबंधित कोई और विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर का अमेरिका दौरा: राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की संभावना

पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस हफ्ते अमेरिका का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा दो महीने में उनका दूसरा अमेरिका दौरा होगा। इस बार वह CENTCOM के नए प्रमुख की नियुक्ति समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले, 14 जून को मुनीर वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में एक बंद कमरे में मुलाकात की थी, जो दो घंटे चली थी। इस मुलाकात में मुनीर ने ट्रम्प को भारत-पाकिस्तान के संघर्ष को रोकने का श्रेय दिया और उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट भी किया।

जम्मू में CRPF की गाड़ी खाई में गिरी: 3 जवानों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह 10:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। CRPF के 21 जवानों से भरी बंकर गाड़ी सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। CRPF के अधिकारियों ने बताया कि यह गाड़ी जवानों के एक दल को ले जा रही थी। हादसे के बाद शवों को घटनास्थल से बरामद किया गया और घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

छत्तीसगढ़ की इस संस्था ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया नि:शुल्क इलाज का ऑफर, जानें क्या है मामला

छत्तीसगढ़ से एक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संस्था का दावा है कि ट्रंप एक गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और उनका व्यवहार वैश्विक स्तर पर खतरनाक संकेत दे रहा है। इस सिलसिले में एक खुला पत्र भी भेजा गया है, जिसमें उन्हें निःशुल्क इलाज का प्रस्ताव दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित कई देशों पर टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ाने की चेतावनी और आर्थिक दबाव की नीति पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी (CCS) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संस्था ने इसे केवल आर्थिक आक्रामकता नहीं, बल्कि मानसिक असंतुलन का संकेत बताया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

खबरें काम की | महाभियोग प्रस्ताव | top news | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • अमेरिका
  • पाकिस्तान
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • रूस
  • top news
  • खबरें काम की
  • महाभियोग प्रस्ताव
  • जस्टिस यशवंत वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा