Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Apr 28, 2025, 21:23 IST
Share
top news 28 april
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, पहलगाम हमले पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने माफी मांगी और कहाकि टूरिस्ट्स को सुरक्षा देना उनकी जिम्मेदारी थी। वहीं, कांग्रेस ने अपने नेताओं को आतंकी हमले पर बोलने से मना किया है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

पहलगाम हमलाः सीएम उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में मांगी माफी, कहा- "पर्यटकों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थी"

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पहलगाम अटैक (Pahalgam Attack) में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भावुक होकर कहा- बतौर मेजबान, मेरी जिम्मेदारी थी कि पर्यटकों को सुरक्षित वापस भेजता, लेकिन ऐसा नहीं कर सका। सीएम उमर बोले- उन बच्चों से क्या कहता जिन्होंने अपने वालिद को खून में लिपटा देखा? उस नवविवाहिता से क्या कहता, जो अभी शादी के कुछ ही दिन बाद विधवा हो गई? अब्दुल्ला ने स्वीकार किया कि राज्य की सुरक्षा भले ही सीधे चुनी हुई सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री पर्यटकों को बुलाना उनका निर्णय था, इसलिए नैतिक जिम्मेदारी उनकी बनती है। उमर ने कहा- हमने सोचा भी नहीं था कि हालात इतने बदतर होंगे कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना पड़ेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पुतिन ने किया 8 मई से 3 दिन का एकतरफा सीजफायर ऐलान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ 8 मई से तीन दिन के एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर रूस के 80वें विक्ट्री डे के अवसर पर किया जा रहा है, जो हर साल नाजी जर्मनी पर जीत की याद में मनाया जाता है। पुतिन ने उम्मीद जताई है कि यूक्रेन भी इस सीजफायर का पालन करेगा। रूस ने पहले 20 अप्रैल को एक दिन के सीजफायर का ऐलान किया था, और अब 8 मई से शुरू होने वाला सीजफायर मानवीय आधार पर लागू होगा। यह सीजफायर 10 मई को आधी रात समाप्त होगा।

भारत और फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन डील साइन, मिलेंगे 26 विमान

भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन विमानों की 63,000 करोड़ रुपए की डील साइन की गई है। इस डील के तहत भारत फ्रांस से 22 सिंगल सीटर और 4 डबल सीटर राफेल मरीन विमान खरीदेगा। ये विमान परमाणु बम दागने की क्षमता से लैस होंगे। डील को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने मंजूरी दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन विमानों की डिलीवरी 2028 में शुरू होगी और 2031-32 तक सभी विमान भारत पहुंच जाएंगे। यह भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी हथियारों की खरीद डील मानी जा रही है।

फ्रांस, स्पेन, और पुर्तगाल में ब्लैकआउट, मेट्रो-एयरपोर्ट और मोबाइल नेटवर्क ठप

सोमवार को यूरोप के तीन प्रमुख देशों, फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में भारी ब्लैकआउट हुआ, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए। भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू हुए इस ब्लैकआउट से मेट्रो, एयरपोर्ट, रेल सेवाएं और मोबाइल नेटवर्क ठप हो गए। पुर्तगाल और स्पेन की राजधानियों में कई मेट्रो ट्रेन सुरंगों में फंस गईं, जबकि फ्रांस में पावर लाइन को आग के कारण नुकसान पहुंचा। इस घटना के कारण कई सर्जरी अस्पतालों में रद्द की गईं और ट्रैफिक सिग्नल भी प्रभावित हुए। यूरोप की इलेक्ट्रिक ग्रिड में खराबी इस ब्लैकआउट की मुख्य वजह मानी जा रही है।

कांग्रेस ने पहलगाम हमले पर नेताओं के बयानों से किया किनारा, कहा- 'पार्टी लाइन से बाहर न जाएं'

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों के बाद पार्टी ने स्पष्टीकरण दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सिद्धारमैया, मणिशंकर अय्यर और रॉबर्ट वाड्रा समेत कुछ नेताओं के बयान उनकी "निजी राय" हैं, पार्टी की आधिकारिक लाइन नहीं। उन्होंने नेताओं को संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने से बचने को कहा। रमेश ने कहा, "ऐसे समय में केवल AICC के अधिकारी या सर्वदलीय बैठक में दिया गया बयान मान्य होगा।" वहीं, भाजपा ने पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता "पाकिस्तान की भाषा" बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस सरकार के फैसलों के साथ है, लेकिन उसके कुछ नेताओं के बयान आतंकी घटना को लेकर गलत और अपमानजनक हैं।" इससे पहले कांग्रेस ने सात नेताओं के बयानों से खुद को अलग कर लिया था। भाजपा ने इसे कांग्रेस की "दोगली नीति" बताया है।

Weather Report: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट, राजस्थान में गर्मी का तूफान, यूपी में राहत की बूंदें

29 अप्रैल 2025 का मौसम पूरे देश में कई तरह के बदलाव लेकर आ रहा है। एक ओर जहां बिहार (Bihar) में भारी बारिश और आंधी-तूफान के चलते रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई हिस्सों में गर्मी से कुछ राहत देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ राजस्थान (Rajasthan) में भीषण लू (Heatwave) का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी तेज गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी और अलर्ट जारी किए हैं। आइए जानें 29 अप्रैल को देशभर में कहां कैसा रहेगा मौसम और किन राज्यों में सतर्क रहने की जरूरत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान सेना में भगदड़, 1500 सैन्य अधिकारियों ने छोड़ी नौकरी

पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान सेना में एक भगदड़ का माहौल है। 250 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी और 1,200 सैनिकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम को देखते हुए यह बात साबित हो गई है कि पाकिस्तान की सैन्य ताकत और आंतरिक सुरक्षा को गंभीर रूप से डर का माहौल है। इस घटना के बाद से पाकिस्तान के रक्षा ढांचे में खलबली मच गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अश्विन-श्रीजेश समेत 71 को दिए पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 2025 के पद्म पुरस्कारों की पहली सूची में 71 हस्तियों को सम्मानित किया। क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री और हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण से नवाजा गया। कुवैत की योग शिक्षिका शेखा अली को चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री मिला। फिल्म जगत से अभिनेता अजीत और निर्देशक शेखर कपूर को पद्म भूषण दिया गया, जबकि गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया। इस साल कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है, जिनमें 13 को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। पहले चरण में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री दिए गए। शेष पुरस्कार अगले समारोह में प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं और 10 विदेशी मूल के लोग शामिल हैं। गणतंत्र दिवस से पहले घोषित इस सूची में शारदा सिन्हा और ओसामु सुजुकी जैसी हस्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

26/11 मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की कस्टडी 12 दिन बढ़ी

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा की कस्टडी 12 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट में उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। राणा को 10 अप्रैल को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। उसे 18 दिन की कस्टडी में भेजा गया था, जो आज खत्म हो रही थी। एनआईए उससे पूछताछ कर रही है। 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से 'ऑपरेशन राणा' के तहत भारत लाया गया। उस पर हमले में हथियार और फंडिंग मुहैया कराने का आरोप है। 2009 में एफबीआई ने उसे शिकागो में गिरफ्तार किया था। कोपेनहेगन हमले में भी उसकी संलिप्तता बताई जाती है। अब एनआईए उससे पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने OTT-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और 9 OTT-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किया है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस मसीह की बेंच ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि यह मामला कार्यपालिका के दायरे में आता है, लेकिन फिर भी नोटिस जारी किया गया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्टमें कहा कि OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को रेगुलेट करने के लिए नए नियमों पर काम चल रहा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि पहले से ही कुछ नियम मौजूद हैं। याचिकाकर्ता की ओर से दावा किया गया कि अश्लील सामग्री युवाओं पर बुरा प्रभाव डालती है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए केंद्र और प्लेटफॉर्म्स से जवाब मांगा है।

यमन में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 68 की मौत, अफ्रीकी प्रवासियों के डिटेंशन सेंटर को बनाया निशाना

यमन के उत्तरी प्रांत सादा में सोमवार को अमेरिकी हमले में 68 लोगों की मौत हो गई और 47 घायल हो गए। यह हमला अफ्रीकी प्रवासियों को रखने वाले डिटेंशन सेंटर पर किया गया था, जिसमें 115 कैदी थे। मलबे में कई शवों को देखा गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यमन की अल मसीरा टीवी द्वारा जारी फुटेज में बमबारी के बाद का दृश्य दिखाया गया, जिसमें मलबे में पड़े शव और घायल लोग दिखाई दे रहे हैं। सादा के जनरल रिपब्लिकन अस्पताल ने बताया कि अस्पताल में 50 से ज्यादा घायल भर्ती हुए हैं, जिनमें से अधिकांश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नया पोप चुनने के लिए वेटिकन में 7 मई से शुरू होगा कॉन्क्लेव, 130 कार्डिनल्स वोट डालेंगे

वेटिकन में 7 मई से नए पोप के चुनाव के लिए कॉन्क्लेव शुरू होगा, जिसमें 80 साल से कम उम्र के कार्डिनल्स सीक्रेट बैलेट के जरिए वोट डालेंगे। करीब 130 कार्डिनल्स वोट डाल सकेंगे, जबकि कुल 252 कार्डिनल्स में से अधिकांश को इस चुनाव में शामिल होने का अधिकार नहीं है। नए पोप के चुनाव के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। यह प्रक्रिया पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए की जा रही है। कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने वाले कार्डिनल्स के वोट के आधार पर यह महत्वपूर्ण चुनाव होगा, जिसका परिणाम पूरे कैथोलिक समुदाय पर असर डाल सकता है।



top news | top news today | top news trending news | एमपी न्यूज | सीजी न्यूज | खबरें काम की | काम की खबर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीजी न्यूज
  • top news
  • top news trending news
  • खबरें काम की
  • top news today
  • काम की खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग