Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Jan 02, 2025, 21:01 IST
Share
thesootr
thesootr-top-news Photograph: (thesootr)

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. सौरभ शर्मा विवाद के बाद बदले परिवहन आयुक्त, एडीजी विवेक शर्मा को मिली जिम्मेदारी

सौरभ शर्मा से जुड़े विवाद के चलते प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मौजूदा परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह एडीजी विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2. राजेश शर्मा की 200 करोड़ की प्रोपर्टी होगी अटैच, खरीदने-बेचने पर रोक

राजधानी भोपाल में जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में आयकर विभाग के लपेटे में आए त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के सर्वेसर्वा राजेश शर्मा और उनकी पत्नी राधिका शर्मा को बेनामी संपत्ति का नोटिस जारी किया गया है। कुल 24 संपत्तियों को लेकर ये नोटिस जारी हुआ है। संपत्तियों की कुल कीमत गाइडलाइन के अनुसार लगभग 40 करोड़ रुपए है, लेकिन बाजार मूल्य 200 करोड़ रुपए आंका गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3. तीन नामों के पैनल से छनकर बाहर आएगा नए जिलाध्यक्ष का नाम

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों के चयन के लिए गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों ने मंथन किया। प्रदेश कार्यालय में रायशुमारी के बाद नतीजों को जानने के लिए सुबह से रात तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। हर कोई अपने जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की टोह लेते टहल रहा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. कोरोना के बाद अब Norovirus ने बढ़ाई टेंशन, जानें क्या है यह बीमारी?

कोरोना संक्रमण के बाद अब नोरोवायरस (Norovirus) ने अमेरिका के लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। नोरोवायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। दिसंबर 2024 में नोरोवायरस 90 से ज्यादा ज्यादा मामले आ चुके हैं। अमेरिका में नोरोवायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

5. अनोखा मामला! जॉइनिंग लेटर मिलते ही रिटायर हो गईं महिला शिक्षिका

बिहार के जमुई जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षिका जॉइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद ही रिटायर हो गईं। यह मामला जमुई के खैरा प्रखंड की नियोजित शिक्षिका अनीता कुमारी से जुड़ा हुआ है। अनीता को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त कर दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

मनु भाकर के अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मनु भाकर के साथ हाल ही में शतरंज में विश्व चैंपियन बने डी गुकेश को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7. रोहित शर्मा सिडनी टेस्‍ट से होंगे बाहर, फेयरवेल मैच का नहीं मिला मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार, 3 जनवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। जिनमें कप्तान रोहित शर्मा का मैच से बाहर होना और अन्य बदलाव शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. सैलरी की जानकारी नहीं छिपा सकते सरकारी अधिकारी, RTI में देना अनिवार्य

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम में लोक सेवकों को सैलरी की जानकारी देनी जरूरी है। ये एक जानकारी सार्वजनिक है। इसको गोपनीय मानकर इनकार नहीं किया जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. रोहिंग्या को भगाओ, बांग्लादेशी हिंदुओं को दो शरण: धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, शास्त्री ने एक निजी मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से रोहिंग्या मुस्लिमों को देश से बाहर निकालने की मांग की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. व्यापमं की इस परीक्षा का रिजल्ट फर्जी... मैसेज वायरल

पिछले साल हुई हॉस्टल वार्डन की परीक्षा के नतीजे 30 दिसंबर को जारी कर दिए गए। लेकिन इस परीक्षा के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया में कई प्रकार की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित होने लगीं हैं। दरअसल, इस रिजल्ट के साथ एक मैसेज भी वायरल हो रहा था, जिसमें वार्डन भर्ती प्रक्रिया पर धांधली के आरोप लग रहे थे। इसे लेकर अधिकारियों ने बड़ी जानकारी दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

11. MLA कवासी लखमा के खिलाफ मिले शराब घोटाले के सबूत, गिरफ्तार होंगे!

छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के खिलाफ ED को शराब घोटाले में शामिल होने के सबूत मिले हैं। यह जानकारी ईडी ने ही ट्विट कर दी है। वहीं, ईडी ने उन्हें एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरा समन जारी किया है। उन्हें अपने बेटे हरीश के साथ कल यानी 3 जनवरी 2024 को ईडी दफ्तर बुलाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12. गांधी मैदान में आमरण अनशन कर बुरे फंसे प्रशांत किशोर, जिला प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में गांधी मैदान में धरने पर बैठ गए हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि प्रशांत किशोर अपने लगभग 150 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान, पटना स्थित गांधी मूर्ति के समीप 5-सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने पीके को यहां से हटने के लिए बोला है, अन्यथा उन पर एफआईआर की जाएगी।

13. CBI ने अपने ही अधिकारी पर किया केस, 20 जगहों पर छापेमारी, 55 लाख नकदी और करोड़ों की संपत्तियां बरामद

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अपने ही डिप्टी एसपी और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सीबीआई की ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत की गई है। आरोपी पर जांच के दायरे में आने वाले व्यक्तियों से अनुचित लाभ लेने और रिश्वत की रकम को छुपाने का आरोप है। सीबीआई के अनुसार सीबीआई ने अपने ही अधिकारी पर केस दर्ज किया। 20 स्थानों पर छापेमारी, 55 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

14. Puneet Suicide Case: पुनीत-मनिका के बीच क्या है 2 करोड़ का मामला? मृतक के पिता त्रिलोक खुराना ने बताई पूरी सच्चाई

दिल्ली के कारोबारी पुनीत खुराना की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुनीत के पिता त्रिलोक खुराना ने बताया कि उनके बेटे और उसके ससुर जगदीश पाहवा के बीच ₹2 करोड़ का लेन-देन था। त्रिलोक खुराना ने बताया कि जगदीश पाहवा ने उनके बेटे को मकान बनाने के लिए पैसे दिए थे लेकिन बाद में उसे बेचकर पैसे वापस नहीं किए।

15. कमल के फूल, मंदिर की घंटी के निशान... संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे में क्या-क्या मिला? यहां जानें सब कुछ

उत्तर प्रदेश के संभल में 19 और 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वे हुआ था। इस सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी गई है। सूत्रों का दावा है कि सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट में 1 हजार से ज्यादा तस्वीरें भी कोर्ट को दी हैं। सूत्रों का दावा है कि सर्वे में शाही जामा मस्जिद के मुख्य द्वार के 2 खंभों में ऊपर की तरफ कमल की आकृति मिली है। ये भी दावा है कि कमल के फूल की आकृति के ऊपर नक्काशीदार कलश मिला है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • top news
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच