Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 18, 2025, 21:16 IST
Share
THE SOOTR
thesootr-top-news Photograph: (THE SOOTR)

नमस्कार, भारत सरकार ने 17 IAS को सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया, अमेरिकी एयर स्ट्राइक में 74 की मौत, वहीं देश भर में IMD ने बारिश की चेतावनी दी है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

केंद्र सरकार में 17 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति, विवेक अग्रवाल संस्कृति मंत्रालय के सचिव बने

भारत सरकार ने 17 आईएएस को सेक्रेटरी पद पर नियुक्ति दी है। इनमें मध्य प्रदेश के 5 आईएएस और छत्तीसगढ़ की एक आईएएस को महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। नए फेरबदल में मध्यप्रदेश काडर के विवेक अग्रवाल को सेक्रेटरी कल्चर बनाया गया है, वहीं मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, हरिरंजन राव और आशीष श्रीवास्तव को भी केंद्र में बड़ी भूमिका दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वर्ल्ड अपडेट्स : हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक में 74 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक में 74 लोगों की मौत हुई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये एयर स्ट्राइक एक तेल के पोर्ट रास ईसा पर हुई। US सेंट्रल कमांड ने इस स्ट्राइक की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने मरने वालों का सही आंकड़ा नहीं बताया है।

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. निक्कू मधुसूदन ने खोज लिया एलियन जादू के घर का पता

डॉ. मधुसूदन और उनकी टीम ने नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (jwst की मदद से 120 प्रकाश वर्ष दूर स्थित ग्रह के2-18बी में कुछ चौंकाने वाले संकेत खोजे हैं। इन संकेतों के मुताबिक, इस ग्रह पर जीवन की मौजूदगी हो सकती है। यह खोज न केवल खगोलशास्त्रियों के लिए एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए एक चौंकाने वाला खुलासा भी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट, ‘तूफान’ की चेतावनी, अगले 24 घंटों में फिर बदलेगा मौसम

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवा देखने मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके कारण अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है। कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से की सरेंडर करने की अपील, X पर किया पोस्ट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूं।

सीबीआई का छापा : शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर छापेमारी

शुक्रवार सुबह सीबीआई की एक टीम ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर पर दबिश दी। दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित टुटेजा के घर पर छापेमारी की। सीबीआई टीम कोल, शराब घोटाला (Liquor Scam) और महादेव सट्टा मामलों में जांच कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम : जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं, वरना अमेरिका पीस डील से बाहर होगा

अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अगर रूस और यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं, तो अमेरिका शांति के प्रयास छोड़ देगा।

बांग्लादेश बोला- पाकिस्तान 1971 के नरसंहार पर माफी मांगे : हमारा 52 हजार करोड़ टका बकाया भी दे

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को 15 साल बाद विदेश सचिव स्तर की बातचीत हुई। इस दौरान बांग्लादेश ने कई अनसुलझे मुद्दे उठाए। बांग्लादेशी विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने पाकिस्तान से 1971 के अत्याचारों के लिए औपचारिक माफी की मांग की।

सुप्रीम कोर्ट बन गया 'सुपर संसद'? उपराष्ट्रपति धनखड़ को सिब्बल-सिंघवी का तीखा जवाब

सुप्रीम कोर्ट और उपराष्ट्रपति के बीच हाल ही में हुए विवाद ने भारतीय राजनीति और संविधानिक व्यवस्था में एक नया मोड़ लिया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्यपालों और राष्ट्रपति से संबंधित हालिया फैसलों की आलोचना की। इसके बाद वरिष्ठ वकीलों कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मुद्दे पर जवाब दिया, जिससे यह बहस और गहरी हो गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्वालियर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 2.5 करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें रामकृष्ण आश्रम के सचिव सुप्रदिप्तानंद से मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगों ने ढाई करोड़ से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। यह घटना उस वक्त सामने आई जब एक ठग ने अपने आप को नासिक पुलिस का अधिकारी बताते हुए सुप्रदिप्तानंद से संपर्क किया और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Nursing Scam : नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों समेत 70 को नोटिस, GMC की प्राचार्य हटाई गईं

मध्य प्रदेश में नर्सिंग घोटाले (Nursing Scam) के मामले में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घोटाले में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल (GMC) की प्राचार्य राधिका नायर को उनके पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही कॉलेज की नई प्राचार्य के रूप में लीला नलवंशी को जिम्मेदारी दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गुजरात का एक्सपेरिमेंट, छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है लागू, इंटरव्यू से नियुक्त होंगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नया तरीका अपनाया है। अब जिला अध्यक्षों का चयन पार्टी नेताओं की सिफारिशों के बजाय इंटरव्यू प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चर्चा है कि इस प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है, जिन्हें गुजरात में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

top news | काम की खबरें | एमपी हिंदी न्यूज | देश दुनिया न्यूज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • top news
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच