Top News : खबरें आपके काम की
Sourabh Bhatnagar | Apr 27, 2025, 08:34 IST
thesootr top-news APRIL 27
नमस्कार, पहलगाम आतंकी हमले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंप दी है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
पहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी NIA
Pahalgam Terrorist Attack: NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, आईजी के नेतृत्व में दिल्ली और जम्मू से टीम हुई रवाना | Times Now Navbharat
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में गृह मंत्रालय के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत एनआईए इस हमले से जुड़ा मामला औपचारिक रूप से दर्ज कर विस्तृत जांच की प्रक्रिया शुरू करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम हमले के समय से ही पहलगाम में मौजूद थी और घटना स्थल का निरीक्षण भी कर चुकी है।
एजेंसी की फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाने के कार्य में लगी हुई है। अब जांच एजेंसी स्थानीय पुलिस से केस डायरी, प्राथमिकी (FIR) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी। हालिया हमले ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है, इसी वजह से मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इसे देश की प्रमुख आतंकवाद-रोधी एजेंसी को सौंपा गया है। एनआईए हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी, जिसमें हमले की साजिश, इसमें शामिल आतंकी संगठनों की भूमिका और संभावित स्लीपर सेल्स के नेटवर्क की भी पड़ताल की जाएगी।
5 साल बाद फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा
Kailash Mansarovar Yatra Date 2025 Update | India China Nepal | 5 साल बाद फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा: चीन ने दी इजाजत; उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते 15 जत्थों ...
विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 30 जून से 25 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक तीर्थयात्री http://kmy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 मई तय की गई है। इस यात्रा के दौरान उत्तराखंड और सिक्किम के रास्तों से 15 जत्थों में कुल 750 श्रद्धालु पवित्र यात्रा पर रवाना होंगे।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कैलाश पर्वत को भगवान शिव और माता पार्वती का निवास स्थान माना जाता है। कैलाश पर्वत का शिखर विशाल शिवलिंग के आकार का प्रतीत होता है और यह उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से केवल 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्तमान में कैलाश मानसरोवर क्षेत्र का बड़ा हिस्सा चीन के अधीन तिब्बत क्षेत्र में आता है, इसलिए वहां जाने के लिए चीन सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। पिछले पांच वर्षों से चीन भारतीय यात्रियों को इस यात्रा की इजाजत नहीं दे रहा था, लेकिन अब पांच साल बाद उसने फिर से अनुमति प्रदान कर दी है, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
रोम की चर्च में दफनाए गए पोप फ्रांसिस, ढाई लाख लोगों ने दी अंतिम विदाई
वेटिकन में पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार... 54 वैश्विक नेताओं समेत दो लाख लोगों ने दी श्रद्धांजलि - Pope Francis funeral in Vatican Two lakh devotees and 54 world leaders paid ...
ईसाई कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का पार्थिव शरीर रोम स्थित सांता मारिया मैगियोरे बेसिलिका में सुपुर्दे-खाक किया गया। दफनाने से पहले एक छोटी सी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, लेकिन इस प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट नहीं किया गया। पोप का शव सेंट पीटर्स बेसिलिका से निकालकर सेंट पीटर्स स्क्वायर में रखा गया था, जहां उनके सम्मान में विशाल प्रार्थना सभा आयोजित हुई।
पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में लगभग ढाई लाख लोग शामिल हुए। दुनिया भर के 170 देशों के प्रतिनिधि अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे, जिनमें भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे। पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में स्ट्रोक और हार्ट फेल होने के कारण हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को तीन दिनों तक अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया था।
तकरार के बाद पहली बार आमने-सामने आए ट्रंप और जेलेंस्की
डोनाल्ड ट्रंप, व्लोडिमीर जेंलेंस्की
शुक्रवार को ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच आधिकारिक रूप से मुलाकात हुई। वाइट हाउस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि रोम में हुई यह बैठक बेहद सकारात्मक और उत्पादक रही। वहीं, जेलेंस्की के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेंट पीटर बेसिलिका में करीब 15 मिनट तक चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने आगे एक और बैठक आयोजित करने पर सहमति जताई है और इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी, जिसके बाद यह उनकी पहली आमने-सामने मुलाकात रही।
IPL 2025 : आज आपस में भिड़ेंगे मुंबई-लखनऊ और दिल्ली-बेंगलुरु
lsg vs mi preview: लखनऊ सुपर जायंट्स की घर में मुंबई इंडियंस से टक्कर, क्या पंत-रोहित खोल पाएंगे हाथ? - Haribhoomi
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और आज, 27 अप्रैल को क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास दिन साबित होने वाला है। आज डबल हेडर के तहत दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोपहर के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि शाम को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों मुकाबलों में प्लेऑफ की होड़ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर विस्फोट: 4 की मौत, 500 से ज्यादा घायल
यौन उत्पीड़न पर अब कलकत्ता हाईकोर्ट फैसला, नाबालिग के ब्रेस्ट छूना रेप नहीं
मोहन भागवत का बयान: 'अत्याचार करने वालों को सख्त सजा देना हमारा धर्म'
BLA ने पाकिस्तानी सैन्य काफिले को निशाना बनाया, 10 जवानों की मौत
सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की पहल की
जयपुर में BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य के बयान पर विवाद, मस्जिद के बाहर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब झटपट ट्रांसफर होगा PF अकाउंट, बदल गए ये नियम
भारतमाला प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करने वालों पर एक्शन शुरु, ईओडब्ल्यू ने चार को किया गिरफ्तार
today top news
top news | top news today | top news trending news | मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | एमपी न्यूज | सीजी न्यूज
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava