होली पर ड्यूटी के दौरान TI संजय पाठक को आया हार्ट अटैक, मौत, CM और DGP ने जताया दुख

Sanjay Gupta | Mar 15, 2025, 10:39 IST
Share
thesootr
thesootr

टीआई संजय पाठक, जो 1988 बैच के अधिकारी थे, होली ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक का शिकार हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। वे आईजी कार्यालय में पदस्थ थे और उनकी ड्यूटी बेटमा में लगाई गई थी।

होली के रंग भर त्योहार के बीच में पुलिस विभाग के लिए दुखद घटना हुई। बेटमा में होली की ड्यूटी कर रहे 1988 बैच के अधिकारी व टीआई संजय पाठक की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। उनकी मौत पर सीएम डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना ने शोक जताया है। वहीं, उनकी मौत के चलते शनिवार को पुलिस डीआरपी लाइन में होने वाला होली आयोजन निरस्त कर दिया गया है।

अस्पताल ले गए लेकिन पहले ही हो गई मौत

पाठक आईजी कार्यालय में पदस्थ थे और होली के लिए उनकी ड्यूटी बेटमा लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। स्थिति बिगड़ गई, साथी उन्हें लेकर बॉम्बे अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। उनके निधन की खबर सुनकर विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पाठक मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे।
खबर यह भी...इंदौर के कलेक्टर बंगले पर भी जमकर हुई होली, बॉलीवुड गानों पर निगम कमिश्नर भी थिरके

इंदौर में कई थानों में रहे

पाठक के परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। संजय पाठक खुद जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में वह पदस्थ रहे हैं। बीस साल पहले श्याम बामनिया एनकाउंटर केस में वह चर्चा में आए थे। जब इंदौर में सहकारिता के खिलाफ मुहिम चली तब वह उस टीम में थे और चर्चा में आए थे। वह दबंग अधिकारी माने जाते रहे हैं।

सीएम ने शोक संदेश में यह कहा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शोक संदेश में कहा कि - पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयाघात से मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। वहीं, डीजीपी कैलाश मकवाना ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा - इंदौर ग्रामीण जोन में होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था। दुर्भाग्य से उनका देहावसान हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि।

खबर यह भी...Gunda Abhiyan : इंदौर में चला गुंडा अभियान, लसूड़िया पुलिस ने गुंडों को डाला जेल में

हाल ही में बैडमिंटन खेलते डॉक्टर की मौत हुई थी

हाल ही में इंदौर में आई स्पेशलिस्ट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की बैडमिंटन खेलते हुए मौत हुई थी। इसके पहले इसी तरह कारोबारी अमित चेलावत की भी बैडमिंटन खेलते हुए मौत हो गई थी।

thesootr links

Tags:
  • Indore News
  • MP Police
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • होली
  • संजय पाठक
  • होली 2025
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज