ट्रेन की टक्कर से बाघ की मौत, 2 शावकों का इलाज जारी

Shreya Nakade | Jul 16, 2024, 08:32 IST
Share
ट्रेन की टक्कर से टाइगर की मौत
ट्रेन की टक्कर से टाइगर की मौत

मध्‍य प्रदेश के बुदनी में ट्रेन की टक्कर से एक बाघ की मौत हो गई। साथ ही दो शावक घायल हैं। इनके इलाज के दौरान एक बाघिन वहां आ गई, जिससे वनकर्मियों को भागना पड़ा...

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ट्रेन की टक्कर से एक बाघ की मौत ( mp tiger death ) हो गई। जबकि बाघ के साथ घूम रहे दो शावक घायल हैं। घायल शावकों के इलाज के दौरान एक अन्य बाघिन आ गई, जिसके चलते वन विभाग की टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।

एक साल के हैं शावक

ये बाघ सीहोर जिले के बुदनी में मिडवाल रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकराए थे। रेलवे ट्रैक पर ही बाघ का शव मिला। साथ ही घायल अवस्था में 2 शावक भी मिले हैं। शावकों की उम्र 1 साल बताई जा रही है। इनके शरीर के पिछले हिस्से में चोट आई हैं। ऐसे में शावक चल नहीं पा रहे। मृत और घायल बाघों के रेस्क्यू के लिए वन विहार के वाइल्ड लाइफ डॉक्टर्स को भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

चिकलोद रेंज में टाइगर का 12 दिन पुराना शव मिला, अब STF करेगी जांच

शावकों के इलाज के दौरान आ गई बाघिन

घायल शावकों को वन विभाग की टीम मौके पर ही इलाज दे रही थी। इस दौरान टीम को एक बाघिन के दहाड़ने की आवाज आई। आवाज सुनकर वनकर्मी तुरंत जान बचाकर भागे।

जंगल से आई बाघिन अभी भी दोनों घायल शावकों के पास बैठी है। ऐसे में शावकों की निगरानी के लिए उनसे कुछ दूरी पर वन विभाग की टीम ने निगरानी के लिए कर्मचारी लगा रखे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

ग्वालियर चिड़ियाघर से आई खुशखबरी , टाइगर 'दुर्गा' ने 3 शावकों दिया जन्म, इनमें से एक बेहद खास

एमपी में सबसे ज्यादा टाइगर की मौत

बाघों की मौतों के मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। पिछले 6 महीने में प्रदेश में कुल 23 टाइगर्स की मौत हुई है। इनमें से सबसे ज्यादा 12 की मौत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई है।

टाइगर्स की मौत का कारण प्राकृतिक या टेरिटोरियल फाइट के अलावा कर्मचारियों की लापरवाही भी रही है। वहीं कुछ लोगों की शिकारियों से मिलीभगत भी टाइगर्स की मौत का कारण बन रही है। इससे पहले 2023 में प्रदेश में 43, 2022 में 34 और 2021 में 41 टाइगर्स की मौत हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए...

पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघिन का शव, वन ‌विभाग ने किया दाह संस्कार

टाइगर स्टेट है मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का टाइगर स्टेट है। देश के सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश में ही हैं। 2022 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 785 टाइगर हैं। वहीं 563 टाइगर के साथ कर्नाटक दूसरे और 560 टाइगर के साथ उत्तराखंड तीसरे नंबर पर है।

बसे ज्यादा टाइगर होने के कारण मध्य प्रदेश लगातार 2 बार से टाइगर स्टेट बनता जा रहा है। इससे पहले प्रदेश 2018 और 2006 में भी टाइगर स्टेट बन चुका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • टाइगर
  • टाइगर स्टेट
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • बाघ
  • बाघ की मौत
  • mp tiger death
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि