सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में भूत बना रहे खाना, हर महीने वेतन भी ले रहे
Anjali Dwivedi | Dec 23, 2025, 12:47 IST
mid day meal
टीकमगढ़ जिले में सामने आया है कि 250 रसोइयों के समूह में 60-95 साल की महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 60 रसोइया तो शहरों में जा चुकी हैं, लेकिन उनके नाम स्कूलों और आंगनबाड़ियों में दर्ज हैं।
Tikamgarh. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूलों में संचालित मिड डे मील योजना( Mid-Day Meal Scheme ) में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां के 20 स्कूलों में मृत रसोइयों के नाम पर भोजन तैयार कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि 60 से 95 साल तक की महिलाएं भी कागजों पर रसोइया बनी हुई हैं। इन्हें हर महीने मानदेय भी दिया जा रहा है।
टीकमगढ़ जिले में रसोइया समूह में करीब 250 महिलाएं शामिल हैं। इनकी उम्र 60 से 95 साल के बीच है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 60 रसोइया परिवार का भरण- पोषण करने के लिए शहरों में जा चुकी हैं। इसके बावजूद उनके नाम स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के रजिस्टर में दर्ज हो रहे हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है।
ये भी पढ़ें...बच्चों से छिना शिक्षा का हक : MP के इस सरकारी स्कूल के मिड डे मील रसोई में ऐसे काम करते हैं बच्चे
बल्देवगढ़ विकास स्रोत केंद्र के समन्वयक द्वारा जिला पंचायत को भेजे गए पत्र में यह खुलासा हुआ। चार रसोइयों की मौत के बाद भी उनके नाम कागजों में जीवित दिखाए गए हैं।
ये भी पढ़ें...मध्यान्ह भोजन पर संकट : चार माह की मजदूरी बकाया,11 लाख रसोइयों ने दी चूल्हा बंद हड़ताल की चेतावनी
टीकमगढ़, जतारा, पलेरा और बल्देवगढ़ विकासखंडों के कई स्कूलों में रसोइयों की उम्र बेहद चौंकाने वाली है। यहां तक कि 95 साल की रसोइया भी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन (Midday Meal) बना रही हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
चार्टर प्लेन का किराया दिया 250 करोड़, मिड डे मील के लिए निकले 50 पैसे
होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने 5वीं के छात्र का फोड़ा सिर, स्कूल प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप
सूत्रों के अनुसार, कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन केवल रजिस्टरों में पकता है। उपस्थिति, भोजन वितरण और रसोइयों की जानकारी कागजों में पूरी है, लेकिन निरीक्षण में सच्चाई पूरी तरह से उलट है। जिला पंचायत में पदस्थ मध्याह्न भोजन योजनाप्रभारी और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
मृत रसोइयों के नाम पर भोजन
ये भी पढ़ें...बच्चों से छिना शिक्षा का हक : MP के इस सरकारी स्कूल के मिड डे मील रसोई में ऐसे काम करते हैं बच्चे
बल्देवगढ़ में मृत रसोइया, फिर भी कागजों पर जीवित
- भीलसी स्कूल में पार्वती महिला स्व सहायता समूह की रसोइया रतिबाई रैकवार की मृत्यु 20 अगस्त को हो चुकी है।
- सुहागी स्कूल में बगाज माता महिला समूह की रसोइया परमी रैकवार का निधन 2 जुलाई को हुआ था।
- सरकनपुर के एक स्कूल में मां भागवती महिला समूह की रसोइया प्रेमबाई रैकवार की मृत्यु 16 अगस्त को हुई।
- अहार खुशीपुरा स्कूल में नैयना महिला समूह की रसोइया रामकुंवर लोधी का निधन जून माह में हुआ था।
ये भी पढ़ें...मध्यान्ह भोजन पर संकट : चार माह की मजदूरी बकाया,11 लाख रसोइयों ने दी चूल्हा बंद हड़ताल की चेतावनी
60 से 95 साल की महिलाएं बना रही भोजन
- बल्देवगढ़ स्कूल में रसोइया नौनी बाई चौरसिया 95 वर्ष की हैं।
- कछयात स्कूल की रसोइया रामकुंवर ठाकुर 89 वर्ष की हैं।
- कडराई स्कूल की रसोइया सुखबती विश्वकर्मा 70 वर्ष की हैं।
- देरी स्कूल की रसोइया रामकली रैकवार 74 वर्ष की हैं।
- कछियाखेरा स्कूल की रसोइया मुन्नी बाई कुशवाहा 64 वर्ष की हैं।
- नयाखेरा स्कूल की रसोइया पुनिया कुशवाहा 69 वर्ष की हैं।
- भेलोनी स्कूल की रसोइया कुसुम बाई घोष 75 वर्ष की हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
चार्टर प्लेन का किराया दिया 250 करोड़, मिड डे मील के लिए निकले 50 पैसे
होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने 5वीं के छात्र का फोड़ा सिर, स्कूल प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप
जमीनी हकीकत की पोल खोलती रिपोर्ट
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava