MP से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदलेगा समय, जानें क्या है नया शेड्यूल

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
TRAIN TIME AND NUMBER UPDATE
TRAIN TIME AND NUMBER UPDATE

1 जनवरी 2025 से भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों के नंबर और समय में बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने रानी कमलापति-जबलपुर एक्सप्रेस के साथ 15 ट्रेनों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है।

1 जनवरी 2025 से भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों के नंबर और समय में बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने रानी कमलापति-जबलपुर एक्सप्रेस के साथ 15 ट्रेनों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। नए साल से ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू होगा।

भोपाल मंडल के कई स्टेशनों पर गाड़ियों के आने (आगमन) और जाने (प्रस्थान) के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने जानकारी दी है कि अधिकांश गाड़ियों की औसत स्पीड बढ़ने से यात्रा का समय कम होगा। इन बदलावों का मोटिव ट्रेनों के संचालन को ज्यादा प्रभावी बनाना है, जिससे यात्रियों को बेहतर रेल सेवा का अनुभव मिलेगा।

कब, कहां से नई समय पर चलेगी ट्रेन

  • गाड़ी संख्या-11466: जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस दोपहर 12.30 बजे जबलपुर से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या-19014: कटनी-भुसावल एक्सप्रेस रात 12.40 बजे कटनी से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या-22146: रीवा-भोपाल एक्सप्रेस रात 10.35 बजे रीवा से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या-06620: कटनी-इटारसी मेमू दोपहर 1.45 बजे कटनी से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या-01819: बीना-ललितपुर स्पेशल ट्रेन दोपहर 3.50 बजे बीना से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या-06633: कोटा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू दोपहर 3.10 बजे कोटा से चलेगी।

ये ट्रेनें इस समय पहुंचेगी

  • गाड़ी संख्या-20173: रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी डेस्टिनेशन पर रात 11.35 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या-19013: भुसावल-कटनी एक्सप्रेस अपनी डेस्टिनेशन पर सुबह 5 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या-22146: रीवा-भोपाल एक्सप्रेस अपनी डेस्टिनेशन पर सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या-11603: कोटा-बीना एक्सप्रेस अपनी डेस्टिनेशन पर शाम 4.55 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या-05884: ग्वालियर-बीना एक्सप्रेस अपनी डेस्टिनेशन पर शाम 4.25 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या-06634: बीना-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू अपनी डेस्टिनेशन पर रात 12.55 बजे पहुंचेगी।

मध्यवर्ती स्टेशन (intermediate station) पर ट्रेनों का समय बदला

  • गाड़ी संख्या-13201: पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस इटारसी पर शाम 7.30 बजे पहुंचेगी और 7.40 बजे निकलेगी (प्रस्थान करेगी)।
  • गाड़ी संख्या-19414: कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस बीना पर शाम 4.10 बजे पहुंचेगी और 4.20 बजे निकलेगी।
  • गाड़ी संख्या-13025: हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस बीना पर शाम 4.10 बजे पहुंचेगी और 4.20 बजे निकलेगी।

इन गाड़ियों के नंबर में बदलाव होगा:

  • 82355पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का नया नंबर22359।
  • 82356छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का नया नंबर22360।
  • 15547रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का नया नंबर22553।
  • 15548लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस का नया नंबर22554।
  • 14623सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस का नया नंबर20423।
  • 14624फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस का नया नंबर20424।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Train update
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • भारतीय रेलवे अपडेट
  • भोपाल मंडल
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल