कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर CM के साथ दिखे मंत्री विजय शाह

Sandeep Kumar | Jun 09, 2025, 23:09 IST
Share
tribal-minister-vijay-shah
tribal-minister-vijay-shah

मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान देने के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ब्यौहारी में जनजातीय कोल सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा किया।

MP News: मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह शहडोल में आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्हें सिरे से नजरअंदाज किया गया। उनको मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसमें वे शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री यादव मंच पर शाह के पास बैठे, लेकिन बातचीत में दूरी दिखी। यह कार्यक्रम उनके ही विभाग द्वारा आयोजित था, फिर भी उनकी उपस्थिति औपचारिकता रही।

46a89b49-bb7
46a89b49-bb7

विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के बाद ब्यौहारी में कोल जनजातीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा करना राजनीतिक पुनरावृत्ति माना जा सकता था। हालांकि, मंत्री शाह की उपस्थिति महज प्रतीकात्मक रही। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एसआईटी से उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। वे जांच में सहयोग कर रहे हैं।

fd6e31ce-f7f
fd6e31ce-f7f

ये खबर भी पढ़िए... कर्नल सोफिया मामले में SIT विजय शाह को भेजेगी नोटिस, अब होगी मंत्री पूछताछ

बैनर और पोस्टरों से मंत्री गायब रहे

सम्मेलन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित था, लेकिन मंत्री विजय शाह की तस्वीर मंच या सभास्थल पर नहीं थी। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के पोस्टर लगे थे। यह संकेत था कि पार्टी मंत्री शाह के विवादित बयान से अभी भी दूरी बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़िए... आखिर कहां हैं जनजातीय मंत्री विजय शाह, उनकी गैरमौजूदगी से ये बड़े काम अटके

मंच पर दिखी दूरी, संवाद में भी कमी

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री शाह मंच पर पास-पास बैठे, पर दोनों के बीच कोई आत्मीयता या संवाद नजर नहीं आया। कई बार शाह ने खुद से बातचीत की कोशिश की, पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रियाएं बेहद सामान्य और औपचारिक रहीं। यह दूरी राजनीतिक संकेत देती है कि मंत्री शाह को फिलहाल उपेक्षा की नीति में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए

ये खबर भी पढ़िए... 17 दिन बाद नजर आए मंत्री विजय शाह, खंडवा दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे, बोले-पीड़िता मेरी बेटी जैसी

मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों का लोकार्पण

d161cb4c-0a3
d161cb4c-0a3

सीएम मोहन यादव ने रिमोट के ज़रिए 79 करोड़ 6 लाख रुपये के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण और 244 करोड़ 9 लाख के 52 कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान मंत्री शाह ने उनका स्वागत किया, लेकिन बाद में साइड में खड़े हो गए और मंच पर केवल उपस्थित भर रहे। दीप प्रज्वलन से लेकर कन्या पूजन तक, मंत्री शाह की भूमिका न के बराबर रही।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल
  • मंत्री विजय शाह
  • कर्नल सोफिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा