बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, वर्चुअली जुड़े PM

Sandeep Kumar | Nov 15, 2024, 14:32 IST
Share
Birsa Munda Jayanti PM Modi
Birsa Munda Jayanti PM Modi

बिरसा मुंडा जयंती पर मध्‍य प्रदेश के शहडोल जिले में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम मोहन यादव ने शिरकत की। इस दौरान पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आज मध्य प्रदेश भर में आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में शहडोल जिले में भी जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छिंदवाड़ा के बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय और जबलपुर के राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण किया।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज, PM जारी करेंगे 150 रुपए का सिक्का

आज का दिन हमारे लिए अद्भुत : सीएम मोहन यादव

इस दौरान कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन वाकई हमारे लिए अद्भुत दिन है। जनजाति समाज के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला दिन है, हम सब जानते हैं। इस मध्य प्रदेश की धरती पर खासकर जनजातियों के मामले में देश में सबसे ज्यादा हैं। वहीं पीएम ने रिमोट का बटन दबाकर 229.66 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

आदिवासियों के आमू आखा छे पर बीजेपी ने लगाए आमू आखा हिंदू छे पोस्टर

सीएम ने किया पीएम मोदी का अभिनंदन

इस दौरान सीएम ने कहा कि आदिवासी अंचल में भगवान बिरसा मुंडा ने ईसाई मिशनरीज (Christian missionaries ) के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ी है। भगवान बिरसा मुंडा महान शख्सियत को हम प्रणाम करते हैं। आदिवासी भाई-बहन के माध्यम से बीरन माला मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने का अवसर प्रदान किया है, उनका हम अभिनंदन करें।

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से मुक्ति के लिए दिया जीवन का बलिदान

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल
  • बिरसा मुंडा जयंती
  • बिरसा मुंडा
  • भगवान बिरसा मुंडा
  • बिरसा मुंडा की कहानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं