Bajrang Dal : इंदौर में जुटेंगे मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ता, त्रिशूल दीक्षा के साथ खिलाएंगे पारंपरिक खेल
Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 29, 2025, 18:06 IST
The sootr
इंदौर में बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम आज आयोजित होने जा रहा है। इसमें मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।
MP News : इंदौर में बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम आज आयोजित होने जा रहा है। इसमें मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है। यह आयोजन नेहरू स्टेडियम में होगा। इसकी तैयारी के लिए पिछले तीन महीनों में हजारों बैठक की गई हैं। तीन दिनों से शौर्य कुंभ के लिए आयोजन स्थल को तैयार किया जा रहा है। एकत्रीकरण के माध्यम से सेवा, सुरक्षा और संस्कार का संदेश दिया जाएगा।
इस मौके पर पारंपरिक खेलों, जैसे कबड्डी, मलखंभ सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन भी होगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया, नशा मुक्त युवा, सशक्त युवा, संस्कार वान, युवा-सम्रद्ध भारत, शशक्त भारत का निर्माण करने के लिए मालवा प्रांत बजरंगदल का 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हो रहा है। जिसे बजरंग दल का शौर्य कुंभ कहा जा रहा है। मालवा प्रान्त के सभी जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं का इंदौर के चारों दिशा में चयनित स्थानों पर दो दो विभागों का एकत्रीकरण होकर सभा स्थल नेहरू स्टेडियम तक निर्धारित मार्गो से पंक्तिबद्ध हो कर निर्धारित समय पर पहुंचेगी। आयोजन में बजरंग दल के मंचीय कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहेंगे साथ ही बतौर मुख्य वक्ता वीएचपी के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे की मौजूदगी भी रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें : Indore Agriculture College में छात्रों के प्रदर्शन को मिला NEYU का समर्थन, क्या बनेगी बात ?
चौकसे ने बताया, यह ऐसा सनुहरा अवसर होगा जिसमें ग्राम संयोजक से लेकर राष्ट्रीय संयोजक तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मिलिंद परांडे एवं बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनोरिया भी इस मौके पर शामिल होंगे। इस शौर्य कुंभ का उद्देश्य बजरंगदल का ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा, संस्कार के साथ युवाओं में जागरण लाना और युवाओं में नागरिक कर्तव्यों के साथ राष्ट्रभक्ति, धर्मभक्ति के लिए प्ररित करना है।
ये खबर भी पढ़ें : Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अन्नू गेहलोत और गन्नी चौकसे और विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रांत मंत्री विनोद कुमार शर्मा के अनुसार उज्जैन में 35 हजार लोगों का एकत्रीकरण हुआ और अब कुंभ ग्राम संयोजक से लेकर राष्ट्रीय संयोजक तक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पहले जिलों के प्रखंडों में त्रिशूल दीक्षा के बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। साथ ही "बनो बजरंगी" और "गांव-गांव संयोजक बनाओ" अभियान भी चलाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें :Indore में हुए भावना सिंह मर्ड*र केस में खुलासा | दुबई भागने वाले थे आरोपी
पारंपरिक खेलों का भी आयोजन
ये खबर भी पढ़ें : Indore Agriculture College में छात्रों के प्रदर्शन को मिला NEYU का समर्थन, क्या बनेगी बात ?
ये कार्यकर्ता होंगे शामिल
- चिमनबाग मैदान से इंदौर विभाग के कार्यकर्ता
- एमजीएम मेडिकल कॉलेज से शाजापुर विभाग के कार्यकर्ता
- होलकर कॉलेज ग्राउंड से खरगोन, धार, रतलाम विभाग के कार्यकर्ता
- इंदौर समाचार प्रेस ग्राउंड से उज्जैन, मंदसौर विभाग के कार्यकर्ता
- मोदी का भट्टा सवांद नगर खंडवा विभाग के कार्यकर्ता
पांच विभागों की शौर्य यात्रा का संगम होगा
ये खबर भी पढ़ें : Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन
होगा "बनो बजरंगी" अभियान
ये खबर भी पढ़ें :Indore में हुए भावना सिंह मर्ड*र केस में खुलासा | दुबई भागने वाले थे आरोपी
यहां से निकलेंगे संचलन
- इंदौर विभाग का संचलन दोपहर 3.54 बजे चिमनबाग मैदान से निकलेगा, जिसकी लंबाई 4 किमी होगी।
- शाजापुर विभाग का संचलन शाम 4.10 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज ग्राउंड से निकलेगा, जिसकी लंबाई 3 किमी होगी।
- खरगोन, धार, रतलाम विभाग का संचलन शाम 4.20 बजे होलकर कॉलेज ग्राउंड से निकलेगा, जिसकी लंबाई 3 किमी होगी।
- उज्जैन एवं मंदसौर विभाग का संचलन शाम 4.00 बजे मालवा मिल चौराहा से निकलेगा, जिसकी लंबाई
- उज्जैन एवं मंदसौर विभाग का संचलन शाम 4.00 बजे मालवा मिल चौराहा से निकलेगा, जिसकी लंबाई 3.7 किमी होगी।
- खंडवा विभाग का संचलन दोपहर 3.50 बजे मोदी का भट्टा से निकलेगा, जिसकी लंबाई 4 किमी होगी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari