बुरहानपुर में धार्मिक स्थल को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई पत्थरबाजी
Raj Singh | Published:
CHABUTRA.
बुरहानपुर जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। यह विवाद चबूतरे पर दावे को लेकर हुआ। शांति बहाल करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि फिर कोई अप्रिय घटना न हो।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दो समुदायों के बीच झड़प की खबर है। यह विवाद चबूतरे पर दावेदारी को लेकर बताया जा रहा है। दोनों समुदायों के बीच पथराव की भी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में 4 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Bhurhanpur में 1 दर्जन के करीब नकाबपोश डकैतों का आतंक | 1 लाख कैश और जेवर लेकर फरार
बता दें कि जिस चबूतरे को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़े हुए हैं, उसमें से एक पक्ष नवनाथ बाबा की समाधि बताकर उसे अपनी आस्था का केंद्र बता रहा है। जबकि दूसरा पक्ष इसे दरगाह बताकर कब्जा करना चाहता है। दोनों पक्षों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। इस मसले को सुलझाने के लिए सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें इलाके के तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद थे। इस दौरान तीखी बहस के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई।
नूंह-गुरुग्राम से हिंदू और मुसलमानों का पलायन शुरू, मध्य प्रदेश और बंगाल लौटने को मजबूर
इस घटना के सामने आने के बाद आस-पास के गांवों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग दो गुटों में बंट गए हैं और पुलिस को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला बुरहानपुर जिले के बिरोदा गांव का है। जहां चबूतरे को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष चबूतरे को दरगाह बता रहा है तो दूसरा पक्ष इसे नवनाथ बाबा की समाधि बता रहा है। इसी बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रशासन ने इस मसले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई थी लेकिन मामला सुलझने की बजाय और बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है ताकि कानून व्यवस्था में कोई खलल न पड़े। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है।
हिंदू पक्ष ने बताया आस्था का केंद्र
नूंह-गुरुग्राम से हिंदू और मुसलमानों का पलायन शुरू, मध्य प्रदेश और बंगाल लौटने को मजबूर
शांतिपूर्ण माहौल कायम करने में जुटी पुलिस
FAQ
- बुरहानपुर में झड़प क्यों हुई?
यह विवाद बुरहानपुर जिले के बिरोदा गांव में एक चबूतरे को लेकर हुआ। एक पक्ष इसे नवनाथ बाबा की समाधि और दूसरा पक्ष इसे दरगाह मानता है, जिससे दोनों समुदायों के बीच हिंसा शुरू हो गई। - क्या हुआ झड़प के दौरान?
दोनों समुदायों के बीच पथराव हुआ, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। - प्रशासन ने इस मामले को कैसे सुलझाने की कोशिश की?
प्रशासन ने इस विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई थी, लेकिन पंचायत के दौरान बहस बढ़ी और पथराव की घटना हुई। - पुलिस ने कौस सा कदम उठाया है?
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात किया है और शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाल रही है ताकि शांति बनी रहे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari