बेटियों ने मां के साथ मिलकर पिता को बेरहमी से पीटा, अगले दिन मिली लाश
Manish Kumar | Mar 10, 2025, 18:40 IST
Photograph: (the sootr)
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो इंसानियत को झकझोर देने वाला है। मारपीट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें बेटियां पिता को डंडे से पीट रही हैं, जबकि उनकी मां ने अपने ही पति के हाथ-पैर पकड़ रखे हैं।
मुरैना. घर में गूंजने वाली किलकारियों की जगह चीखों ने ले ली। जो बेटियां कभी पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखी थीं, वही बेटियां अब उसके सिर पर डंडे बरसा रही थीं। बिस्तर पर पड़ा व्यक्ति अपने ही घर में दर्द से कराहता रहा, लेकिन किसी को भी उसकी चीखें सुनकर तरस नहीं आया। छोटा बेटा भरसक उसे बचाने के लिए अपनी मां-बहनों से मिन्नतें करता रहा। लेकिन, न तो मां का कलेजा पसीजा और न बहनों को उसकी आंसूओं पर तरस आया। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो इंसानियत को झकझोर देने वाला है। मारपीट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें बेटियां पिता को डंडे से पीट रही हैं, जबकि उनकी मां ने अपने ही पति के हाथ-पैर पकड़ रखे हैं।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की गांधी कॉलोनी में 42 वर्षीय मजदूर हरेंद्र मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि उनकी पत्नी रचना, दो बेटियां, साला और दामाद ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बेटियां पिता को डंडे से पीट रही हैं, जबकि पत्नी उनके हाथ-पैर पकड़े हुए है। इस वीडियो ने समाज को झकझोर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें... मुरैना में बीजेपी नेता की दबंगई, ASI को दे डाली वर्दी उतरवाने की धमकी
घटना के अगले दिन हरेंद्र की लाश घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। आरोपियों ने इसे आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश की। छोटे भाई जितेंद्र मौर्य ने इस पर सवाल उठाए और कहा कि हरेंद्र की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि परिवार ने जानबूझकर इसे खुदकुशी का रूप देने के लिए अस्पताल तक ड्रामा रचा।
यह खबर भी पढ़ें... ग्वालियर में किडनैप मासूम मुरैना में मिला, गोद में लेकर घर तक छोड़ने गए IG-DIG
जब हरेंद्र का शव मिला, तो उनके शरीर पर गहरे चोटों के निशान थे। उनकी गर्दन, पीठ और सिर पर गंभीर चोटें थीं। जितेंद्र ने पुलिस को वीडियो सौंपते हुए आरोप लगाया कि पत्नी और बेटियों ने पहले ही पिता की हत्या की योजना बना रखी थी।
हरेंद्र और रचना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। जितेंद्र का दावा है कि रचना ने बच्चों को भी अपने खिलाफ कर दिया था। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी, लेकिन वह भी पिता के खिलाफ थी।
यह खबर भी पढ़ें... सीएम योगी आदित्यनाथ की हत्या कर बनना चाहता था डॉन, मुरैना से अरेस्ट
पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि बेटियां अपने ही पिता को बेरहमी से पीट रही हैं। अगर जांच में हत्या की पुष्टि होती है, तो आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला घर के अंदर छिपे हिंसा के एक भयावह चेहरे को दिखाता है। वह पिता, जिसने बेटियों को गोद में खिलाया, उनकी इच्छाएं पूरी कीं, उसी के लिए घर में कोई जगह नहीं बची थी। क्या इस तरह का क्रूर व्यवहार इंसानियत को शर्मसार नहीं करता? इस घटना ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर परिवार के भीतर ही इतनी नफरत कैसे पनप सकती है?
यह खबर भी पढ़ें... क्यों वायरल हो रहा एक पटवारी का इस्तीफा, खबर पढ़कर आप भी सहमत हो जाएंगे
मां और बेटियों का खौफनाक चेहरा आया सामने
ये कैसी पापा की परियां...
मध्य प्रदेश के मुरैना से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। जहां एक बेबस बुजुर्ग पिता को उसकी बेटियां और पत्नी जमकर डंडे से पीटते दिखाई दे रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#morena #Crimenews #viralvideo #News… pic.twitter.com/bKeguJQOai
— TheSootr (@TheSootr) March 10, 2025
अस्पताल ले जाकर झूठी कहानी सुनाई
यह खबर भी पढ़ें... ग्वालियर में किडनैप मासूम मुरैना में मिला, गोद में लेकर घर तक छोड़ने गए IG-DIG
शरीर पर थे चोटों के निशान
अक्सर होता था परिवार में विवाद
यह खबर भी पढ़ें... सीएम योगी आदित्यनाथ की हत्या कर बनना चाहता था डॉन, मुरैना से अरेस्ट
पुलिस ने शुरू की जांच, वीडियो बना अहम सबूत
वाकई बेटियों ने पिता को मार डाला?
यह खबर भी पढ़ें... क्यों वायरल हो रहा एक पटवारी का इस्तीफा, खबर पढ़कर आप भी सहमत हो जाएंगे
क्या जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान हाई कोर्ट: नव प्रसूता कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, मां और बच्चे के बंधन को तोड़ना ठीक नहीं
By Jageshwar prasad
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर, पार्षद को बचाया
By Sanjay Gupta
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
By Harrison Masih
सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो कैसे बना बजट, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति
By Arohi Raj
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक
By Aman Vaishnav