मुरैना में बीजेपी नेता की दबंगई, ASI को दे डाली वर्दी उतरवाने की धमकी

Rohit Sahu | Mar 05, 2025, 16:31 IST
Share
bjp leader jitesh jain morena
bjp leader jitesh jain morena

मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में अश्लील डांस हो रहा था। जब ASI किशन सिंह इसे रोकने पहुंचे, तो बीजेपी नेता जिनेश जैन ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनकी नेम प्लेट तोड़ दी।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बीजेपी नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। धार्मिक आयोजन के दौरान अश्लीलता परोसे जाने का विरोध करने पर ASI के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी की नेम प्लेट तोड़ दी। इसके अलावा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पर भी हमला किया गया। नेताजी इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने ASI को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली।

धार्मिक कार्यक्रम में हो रही थी अश्लीलता

जयेश्वर महादेव मेले में धार्मिक आयोजन के नाम पर महिला डांसर्स से फूहड़ गानों पर ठुमके लगवाए जा रहे थे। जब इसकी सूचना ASI किशन सिंह को मिली, तो वह इस कार्यक्रम को रोकने पहुंचे। लेकिन वहां उनका स्वागत कानून और नैतिकता से नहीं, बल्कि दबंगई और गुंडागर्दी से किया गया। बीजेपी नेता अपनी मर्यादा खो बैठे और पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगे।

नगर पालिका उपाध्यक्ष से भी मारपीट

ASI किशन सिंह जब मौके पर पहुंचे तो बीजेपी नेता जिनेश जैन ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी। उन्होंने न केवल ASI को धक्का दिया, बल्कि उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी तोड़ दी। यही नहीं, उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। जिनेश जैन का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ। उन्होंने अपने गनर और कुछ लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश जैन से भी मारपीट कर दी।

बीजेपी नेता पर मामला दर्ज

नगर पालिका अध्यक्ष अंजली जैन के पति जिनेश जैन पर अश्लील डांस का आयोजन कराने का आरोप है। ASI और उपाध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने जिनेश जैन, उनके गनर बबलू शर्मा, बुलंद सिंह परिहार समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने ASI से धमकी देते हुए कहा कि मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा।

जिनेश जैन ने दी सफाई

बीजेपी नेता जिनेश जैन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे जबरदस्ती बंद कराने की कोशिश की। जिनेश जैन का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उनका सहयोग नहीं कर रहा है और नगर पालिका को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने जिनेश जैन और अन्य आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और एससी-एसटी एक्ट (SC/ST Act) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अब देखना होगा कि सत्ता की ताकत कानून से बड़ी साबित होती है या फिर न्याय मिलता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी नेता की गुंडागर्दी
  • police officer
  • BJP Leader
  • Morena
  • मुरैना
  • morena crime news
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा