आंदोलन की धमकी देने वाले विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भोपाल तलब, सीएम-प्रदेशाध्यक्ष ने लगाई क्लास

Sourabh Bhatnagar | Mar 07, 2026, 09:44 IST
Share
ujjain bjp mla anil jain protest cm mohan yadav bhopal
ujjain bjp mla anil jain protest cm mohan yadav bhopal

उज्जैन में हाल ही में बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ जो बयान दिया था, उसने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। विधायक ने कहा था कि अगर सड़क का चौड़ीकरण हुआ तो वह खुद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

विधायक के बयान से नाराज सीएम-प्रदेशाध्यक्ष

Bhopal. उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र सेबीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के इस बयान के बाद उनके खिलाफ विवाद गहरा गया। इसके बाद उन्हें भोपाल तलब किया गया।

विधायक शुक्रवार रात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह से मिले। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने के लिए सीएम हाउस बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि वहां पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने विधायक के बयान पर नाराजगी जताई और उन्हें समझाया।

ये था विधायक का बयान

विधायक अनिल जैन ने उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र (उज्जैन न्यूज) में होने वाले सड़क चौड़ीकरण को लेकर चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि यदि सड़क चौड़ी होती है तो कई परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।

इसके लिए वह जन आंदोलन करेंगे। विधायक ने यह भी कहा था कि वह स्थानीय लोगों से वादा कर चुके हैं कि सड़क 24 मीटर से ज्यादा चौड़ी नहीं होगी और अगर ऐसा हुआ तो वह खुद सड़क पर उतरेंगे।

विधायक ने यह भी कहा था कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दी और इससे स्थिति और जटिल हो गई है। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले की गंभीरता को समझने की बात भी की।

बता दें इससे पहले स्थानीय लोगों ने विधायक के कार्यालय का घेराव किया था।



विधायक का U-Turn

सीएम और संगठन की समझाइश के बाद विधायक अनिल जैन ने अपने बयान पर खेद जताया और कहा कि अब वह सिंहस्थ के कार्यों में पूरी तरह से सहयोग करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक अधिकारी आम जनता से बात कर समस्याओं का समाधान करें और उन्होंने यह वादा किया कि अब कोई भी समस्या नहीं आएगी।

ये है सड़क चौड़ीकरण का मामला

निगम के जोन-1 ऑफिस की टीम ने पिपलीनाका से गढ़कालिका मंदिर तक के घर और दुकान मालिकों को नोटिस भेजे हैं। इसके अलावा, ओखलेश्वर श्मशान और भैरवगढ़ जेल चौराहा तक के मालिकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। पहले सड़क को 150 फीट चौड़ा करने का प्लान था। बाद में इसे घटाकर 100 फीट कर दिया गया है।

वहीं इलाके के लोग सड़क की चौड़ाई 80 फीट रखने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे कई मकान टूटने से बच सकते हैं। प्रशासन भी जल्द ही मौके पर काम शुरू करने की तैयारी में है। बता दें कि शहर में उज्जैन सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) हो लेकर काम चल रहा है।

पहले भी हो चुके सरकार के खिलाफ

यह नई बात नहीं है कि कालूहेड़ा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ आवाज उठाई है। पहले भी वे सरकार के खिलाफ अपनी बात रख चुके हैं। लैंड पूलिंग एक्ट के खिलाफ भी विधायक ने सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने सीएम मोहन यादव को पत्र भेजकर कहा था कि, एक्ट वापस नहीं लिया गया तो वे किसानों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।

15a147e5-c13
15a147e5-c13


वहीं, 17 नवंबर को भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और किसान संघ के साथ बैठक हुई थी। इसमें यह तय हुआ था कि लैंड पूलिंग एक्ट को वापस लिया जाएगा।

इसके बाद किसान संघ ने उज्जैन में रैली निकाली थी। इस रैली में वे भी शामिल हुए थे। बाद में प्रशासन, प्रेस और किसान संघ से यह जानकारी मिली कि लैंड पूलिंग एक्ट वैसा का वैसा बना हुआ है।

इसी कारण किसान संघ ने एक्ट के विरोध में आंदोलन करने का फैसला किया है। विधायक ने कहा कि वे किसानों के हक और सम्मान में इस आंदोलन में शामिल रहेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे BJP विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, ये है पूरा मामला

उज्जैन में लैंड पूलिंग पर सियासी भूचाल, अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हुए बीजेपी विधायक अनिल जैन

MP की सड़कों पर दिखेगा क्वींस का जलवा, सीएम मोहन यादव विदिशा को देंगे 163 करोड़ की सौगात

संतोष वर्मा कैसे बने IAS? सीएम मोहन यादव ने खुद किया खुलासा

उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट पर फिर बिफरे किसान, संगठन ने कहा- निरस्त नहीं किया तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • Simhastha 2028
  • Simhastha
  • हेमंत खंडेलवाल
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • लैंड पूलिंग एक्ट
  • बीजेपी विधायक अनिल जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान