MP की सड़कों पर दिखेगा क्वींस का जलवा, सीएम मोहन यादव विदिशा को देंगे 163 करोड़ की सौगात

Amresh Kushwaha | Mar 07, 2026, 08:59 IST
Share
mp cm mohan yadav queens on wheels vidisha development projects
mp cm mohan yadav queens on wheels vidisha development projects

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आज विदिशा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं, इससे पहले वे राजधानी में क्वींस ऑन द व्हील्स रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में शनिवार का दिन विकास और नारी शक्ति के अद्भुत संगम का गवाह बनने जा रहा है। एक तरफ जहां प्रदेश की सड़कें महिला सुपर बाइकर्स की गर्जना से गूंजेंगी, वहीं दूसरी ओर विदिशा जिले के लिए सौगातों का पिटारा खुलने वाला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 07 मार्च को कई अहम कार्यक्रमों के जरिए राज्य की प्रगति और पर्यटन को नई गति देंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

क्वींस ऑन द व्हील्स का होगा आगाज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को सुबह 9 बजे अपने निवास से क्वींस ऑन द व्हील्स (Queens on the Wheels) के तीसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को दुनिया के मानचित्र पर चमकाने के लिए 25 महिला सुपर बाइकर्स इस सफर पर निकलेंगी।

पिछले दो सफल आयोजनों के बाद, यह तीसरा संस्करण राज्य की विरासत को प्रमोट करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

7 दिन और 1400 किलोमीटर का रोमांच

अगले 7 दिनों में ये महिलाएं सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो जैसे ऐतिहासिक स्थलों से गुजरेंगी।

करीब 1,400 किलोमीटर की लंबी बाइक यात्रा पूरी करने के बाद ये यात्रा 13 मार्च को भोपाल में समाप्त होगी।

विदिशा को मिलेगी 163 करोड़ की सौगात

पर्यटन के साथ-साथ विकास के मोर्चे पर भी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सीएम मोहन यादव विदिशा जिले के शमशाबाद में 163 करोड़ 62 लाख रुपए की 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

इस दौरान प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगर प्रिंट लैब का भी शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ का वितरण भी करेंगे।

सीएम विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

इस विकास कार्य के दौरान मुख्यमंत्री 104 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत के 56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 59 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से पूरे हो चुके 41 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज, 7 मार्च 2026 को निवाडी दौरे पर हैं। सुबह 5:10 बजे वे भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से झाँसी के लिए रवाना हुए हैं। फिर वे सीधे निवाड़ी जिले के ओरछा के लिए निकल गए।

यहां वे कांग्रेस नेता अमित राय के रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, सुबह 11:38 बजे वे झाँसी से भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे और दोपहर 3:30 बजे राजधानी पहुंचेंगे।

शाम को भोपाल में वे स्थानीय विधायक आतिफ अकील के जरिए आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव की किसान हित में बड़ी घोषणा, गेंहू खरीदी अब 2625 रुपए में

MP News: संतोष वर्मा कैसे बने IAS? सीएम मोहन यादव ने खुद किया खुलासा

LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े

गौतम टेटवाल की जाति पर बवाल, पहले भी उठे कई सवाल, किस नियम में होती है कार्रवाई?

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • विदिशा
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच