उज्जैन संभागायुक्त, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना दोनों के आदेश पर स्टे, रंगशाही को फिर DEO का जिम्मा

Sanjay Gupta | Mar 16, 2026, 19:37 IST
Share
shajapur collector
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. शाजापुर जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही केस में हाईकोर्ट इंदौर का अंतरिम आदेश आ गया है। उज्जैन संभागायुक्त के निलंबन आदेश और शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना दोनों के आदेश पर स्टे हुआ है।

शाजापुर में जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) विनय रंगशाही मामले में सोमवार को सुनवाई के बाद देर शाम औपचारिक आदेश आ गया है। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शाजापुर कलेक्टर का 20 जनवरी का आदेश स्टे कर दिया है।

साथ ही संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिंह के 16 फरवरी के निलंबन आदेश भी स्टे कर दिया है। विनय रंगशाही को एक बार फिर जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर पद पर काम करने की मंजूरी दी है।

यह दोनों आदेश स्टे किए गए

20 जनवरी को शाजापुर कलेक्टर आईएएस ऋजु बाफना ने शासकीय काम में लापरवाही की बात कहते हुए रंगशाही की जगह एडीईओ निमिषा परमार को जिला आबकारी अधिकारी का प्रभार दे दिया।

साथ ही मप्र शासन, आबकारी आयुक्त और संभागायुक्त आशीष सिंह को रंगशाही पर कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया। इस पत्र के आधार पर संभागायुक्त सिहं ने 16 फरवरी को रंगशाही को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। हाईकोर्ट ने इन दोनों ही आदेश को स्टे किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को हाईकोर्ट से झटका, DEO को सस्पेंड करने से पहले ही प्रभार बदलने पर उठे सवाल

हाईकोर्ट बेंच ने आदेश में यह लिखा

कलेक्टर बाफना द्वारा रंगशाही को निलंबित करने की अनुशंसा संभागायुक्त को की। साथ ही उनका प्रभार अधीनस्थ अधिकारी को दे दिया। इस पर हाईकोर्ट ने अपने आर्डर में लिखा है कि ऐसा करने से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि कलेक्टर ने आयुक्त द्वारा निलंबन किए जाने से पहले अपने अधिकार क्षेत्र का गलत तरीके से प्रयोग किया है।

इसलिए 20 जनवरी और 16 फरवरी के आदेश का संचालन और प्रभाव अगली सुनवाई की तारीख तक स्थगित रहेगा। साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि याचिकाकर्ता को अगली सुनवाई की तारीख तक जिला शाजापुर से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अनुमति दी जाएगी।

shajapur collector
shajapur collector


ये खबर भी पढ़ें...

सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल घोटाले पर ESB ने सायबर सेल में की शिकायत, भोपाल केंद्र के 14 उम्मीदवार संदिग्ध

याचिका में इन सभी को बनाया गया पक्षकार

याचिकाकर्ता रंगशाही ने इस मामले में मप्र शासन, आबकारी आयुक्त, कलेक्टर, निमिषा परमार, संभागायुक्त उज्जैन, उज्जैन जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन को पक्षकार बनाया था।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में संभागायुक्त, कलेक्टर, निगमायुक्त में कौन अमीर, पूर्व कलेक्टर में इनके पास सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी

कलेक्टर के आदेश पर इसलिए उठी शंका

इसमें याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि कलेक्टर पहले ही उन पर कार्रवाई का मन बना चुकी थी। इस पर हाईकोर्ट जस्टिस ने पाया कि कलेक्टर ने संभागायुक्त को जब रंगशाही को सस्पेंड करने की अनुशंसा की।

इसके पहले ही वह अधीनस्थ परमार को जिला आबकारी अधिकारी का प्रभार दे चुकी थी। उनके द्वारा संभागायुक्त द्वारा रंगशाही को निलंबित करने का इंतजार नहीं किया गया। यानी वह मन बना चुकी थी कि ऐसा करना है।

ऐसे में मंशा पर सवाल उठता है। यदि कलेक्टर संभागायुक्त के आदेश के पास ऐसा कदम उठाती तो कोई समस्या नहीं थी लेकिन यह पहले ही कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर महापौर का करीबी बताने वाले भागवत का ऑडियो, अधिकारी के नाम पर दो लाख की डील

सितंबर माह से चल रहा विवाद

कलेक्टर और रंगशाही के बीच विवाद सितंबर-अक्टूबर 2025 से ही चल रहा है। इस दौरान रंगाशाही पर सीएम दौरे के दौरान हैलीकाप्टर में फूड बास्केट नहीं रखने और ड्यूटी में चूक के आरोप लगे।

इसके बाद कलेक्टर ने आरोप लगाए कि टीएल मीटिंग में नहीं आते हैं, जनसुनवाई में नहीं आते हैं, फोन नहीं उठाते हैं और ड्यूटी का पालन सही नहीं करते हैं। इस पर उनके द्वारा प्रमुख सचिव और आबकारी आय़ुक्त को भी पत्र लिखे गए।

आखिर में विवादों के बाद एडीईओ निमिषा परमार को प्रभार दे दिया और संभागायुक्त को निलंबन की अनुशंसा कर दी। इसके बाद वह 16 फरवरी को कलेक्टर की अनुशंसा पर रंगशाही को निलंबित कर दिया गया। इसके खिलाफ वह हाईकोर्ट गए थे।



Tags:
  • हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ
  • डीईओ
  • आशीष सिंह
  • विनय रंगशाही
  • आईएएस ऋजु बाफना
  • आबकारी अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा