सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल घोटाले पर ESB ने सायबर सेल में की शिकायत, भोपाल केंद्र के 14 उम्मीदवार संदिग्ध

Sanjay Gupta | Mar 16, 2026, 18:06 IST
Share
mp-police-constable-exam-scam-esb-cyber-cell-investigation
Photograph: (the sootr)

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल घोटाले को लेकर द सूत्र खुलासे के बाद सायबर सेल में शिकायत हो गई है। मंडल के अधिकारियों ने भोपाल के एक परीक्षा केंद्र के 14 उम्मीदवारों को संदिग्ध बताया है।

INDORE.कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की आबकारी परीक्षा के साथ ही सिपाही भर्ती परीक्षा में भी नकल घोटाला हुआ है। इन दोनों ही घोटालों को खुलासा द सूत्र ने किया था। द सूत्र के खुलासे के बाद अब ईएसबी ने सिपाही भर्ती परीक्षा के संदिग्ध 12 उम्मीदवारों के खिलाफ भोपाल सायबर सेल में औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज कर दी है। सायबर सेल इसकी जांच करेगी, इसके बाद खुलासा होगा कि इस नेटवर्क में कौन शामिल है।

भोपाल के इस सेंटर के थे 14 उम्मीदवार

मंडल द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक 11 शहरों के 46 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें डाटा की जांच, सीसटीवी फुटेज, रजिस्ट्रेशन लाग इन डिटेल (यानी जिस कम्प्यूटर पर उम्मीदवार ने परीक्षा दी इनकी जांच की गई। इसमें आया कि भोपाल के सेंट्स कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी केंद्र के 14 उम्मीदवारों के डाटा उचित नहीं है। केंद्र पर उपस्थित अन्य व्यक्तियों द्वारा उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। इन सभी का डाटा असामान्य था। इसके चलते ईएसबी इनके खिलाफ यूएफएम (अनुचित साधन उपयोग करना) केस बनाकर उम्मीदवारी निरस्त कर चुका है।

यह खबरें भी पढ़ें...

साढ़े छह लाख में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने वाले को इंदौर पुलिस ने पकड़ा

एमपी सिपाही भर्ती में दलाल सक्रिय, 6.50 लाख में पास कराने का ऑफर, दावा 29 पहले करा चुके पास

सिपाही भर्ती में थे 9.50 लाख उम्मीदवार

सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 जो 7500 पदों के लिए हुई थी और इसमें करीब 9.50 लाख उम्मीदवार थे। इसके पहले ईएसबी की आबकारी आरक्षक परीक्षा में रतलाम के सेंटर में कम्प्यूटर काम्प्रोमाइज हुए थे। यहां के सेंटर पर 12 उम्मीदवारों ने खेल किया। इनके द्वार अंतिम 20 मिनट में सभी प्रशन हल कर सौ में सौ अंक हासिल किए थे। लेकिन ईएसबी की आईटी टीम की जांच में यह पकड़े गए और फिर 28 फरवरी को इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

इस तरह कम्प्यूटर हुए काम्प्रोमाइज

भोपाल केंद्र पर भी रतलाम वाले पैटर्न पर ही नकल हुई है। इन उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा के अंतिम 20-25 मिनट के दौरान ही पूरे सवाल हल किए। साथ ही पूरे में से पूरे अंक हासिल किए। इसमें भी कम्प्यूटर काम्प्रोमाइज किए गए और इसमें भी सेंटर की मिलीभगत की आशंका है।

इस तरह आईटी टीम ने पकड़ा

ईएसबी की जांच में आया कि इन 14 उम्मीदवारों के अंक बहुत अधिक थे। इसके बाद आईटी टीम ने इनका अध्ययन किया और इनका रिजल्ट पहले तो होल्ड किया। फिर सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें भी आया कि इनके द्वारा अंतिम समय में ही सभी प्रश्न को एक साथ हल किया गया। इसके पहले वह अधिकांश समय केवल कम्प्यूटर में स्क्रीन ही आगे-पीछे करते रहे औऱ प्रश्न हल नहीं किए। इसके बाद जांच के बाद जब पुख्ता हो गया था कि इसमें हाईप्रोफाइल नकल की गई है।

आबकारी आरक्षक में यह हुआ था घोटाला

ईएसबी द्वारा आबकारी आरक्षक परीक्षा का आयोजन 9 से 25 सितंबर 2025 तक कराया था। रतलाम शहर के रतलाम पब्लिक स्कूल में विविध पालियों में बैठे भिंड़, मुरैना व अन्य शहरों के 12 उम्मीदवारों के अंक बहुत ज्यादा थे। यह टॉपर्स के अंक थे। जांच में सामने आया कि इन सेंटर पर सभी उम्मीदवारों ने परीक्षा के अंतिम 20 मिनट में ही पेपर साल्व किया है। इसके पहले यह लगातार पेपर को स्क्राल कर रहे थे।

शंका है कि यह कम्प्यूटर कंप्रोमाइज थे और दूसरी स्क्रीन पर पेपर देखा जा रहा था। यह पेपर देखने के बाद इन्हें आंसर बताए गए और अंतिम 20 मिनट मे इन्हें साल्व किया गया। इसके लिए सेंटर के ही एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध है, जो इन 12 उम्मीदवारों की मदद कर रहा था। यह भी सीसीटीवी एनालिस में आया है कि सेंटर का यह व्यक्ति इन उम्मदीवारों की मदद कर रहा था।

भोपाल में इन 12 पर कराई गई थी एफआईआर

इस जांच के बाद चेयरमैन संजय शुक्ला के आदेश पर ईएसबी सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने एमपी नगर थाना भोपाल में केस दर्ज कराया। इसमें 12 उम्मीदवारों पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। यह सभी उम्मदीवार रतलाम पब्लिक स्कूल से परीक्षा में शामिल हुए थे।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: वेटिंग लिस्ट से 1000 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-26 के रिजल्ट जारी, देखें अपना नाम

एफआईआर में यह लिखा था

परीक्षा 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 को हुई थी। इसमें अंकों का एनालिस किया गया। जिसमें रतलाम पब्लिक स्कूल से शामिल 12 अभ्यर्थियों का डाटा एनालिस किया गया। इसमें 12 अभ्यर्थियों की गतिविधि असामान्य मिली। सीसटीवी व अन्य डाटा का परीक्षण किया गया। इसमें 12 अभ्यर्थियों को एक अन्य व्यक्ति द्वारा परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाने का प्रयास करना सीसीटीवी में दिखा। इस आधार पर इनकी परीक्षा निरस्त की गई।

आरोपी उम्मीदवार आशुतोष, विवेक शर्मा, कुलदीप, सुभाष सिंह, दयाशंकर कुशवाह, रवि कुमार, अनिल कुमार, शैलेंद्र बोहरे, अंकित सिंह, संजीत, पुष्पेंद्र, आशु गुप्ता है। इन पर बीएनएस की धारा 318(4) में केस हुआ है। अब रतलाम पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • भोपाल
  • सीसीटीवी फुटेज
  • सायबर सेल
  • ईएसबी
  • सिपाही भर्ती परीक्षा 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती