उज्जैन के इस हेरिटेज होटल से सीधे होंगे महाकाल के दर्शन, CM करेंगे शुभारंभ

Siddhi Tamrakar | Feb 13, 2025, 15:31 IST
Share
ujjain-heritage-hotel-mahakal-temple
ujjain-heritage-hotel-mahakal-temple

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित महाराजवाड़ा को हेरिटेज होटल में बदला गया है। यह होटल मराठा वास्तुकला और आधुनिक तकनीक का संगम है। यहां से महाकाल मंदिर के शिखर के दर्शन करने सीधा का मौका मिलेगा।

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को अब उज्जैन में हेरिटेज होटल की सुविधा मिलनी शुरू होगी। महाकाल मंदिर से केवल 500 फीट की दूरी पर स्थित महाराजवाड़ा को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग (MPT) ने हेरिटेज होटल में बदल दिया है। इस होटल का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 फरवरी को करेंगे।

खबर यह भी- अब और आसानी से श्रद्धालु पहुंच सकेंगे महाकाल मंदिर, खुल रहा है नया रास्ता, जानें

मराठा वास्तुकला और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम

होटल के पुनर्निर्माण (Reconstruction) में मराठा वास्तुकला का ध्यान रखा गया है। यहां दो महाराजा और महारानी सुइट बनाए गए हैं, जो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित होंगे। इससे होटल में आने वाले मेहमानों को इतिहास के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और लग्जरियस लाइफस्टाइल का अनुभव मिलेगा। होटल के कमरों से महाकाल मंदिर के शिखर के दर्शन हो सकेंगे।
खबर यह भी- महाकाल मंदिर में होगा स्मार्ट मैपिंग सिस्टम, श्रद्धालु खुद जानेंगे कहां हैं और कैसे करेंगे दर्शन

इतना रहेगा होटल का किराया

हालांकि, इस शानदार सुविधा के लिए मेहमानों को मोटी रकम चुकानी होगी। फिलहाल, कमरे का किराया तय नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा अनुमान है कि प्रीमियम कमरों का किराया एक रात के लिए 50 हजार रुपए तक हो सकता है। पहले इस बिल्डिंग में सरकारी स्कूल चलता था, जिसे हेरिटेज होटल में बदलने के लिए 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

रूफटॉप से होंगे शिखर के दर्शन

होटल में आयरन वेस्ट से बनी पांच कलाकृतियां (Artworks) स्थापित की गई है, जिनमें दो त्रिशूल, एक हाथी, और दो दूसरी मूर्तियां शामिल हैं। यहां से महाकाल लोक और महाकाल मंदिर का शानदार दृश्य देखा जा सकता है। होटल के रूफ टॉप से शिखर दर्शन भी किया जा सकेगा। होटल के दाहिने हाथ की ओर के कमरों से भी शिखर का दृश्य देखने मिलेगा।

खबर यह भी- महाकाल मंदिर में पूजा का समय बदला, शिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था

समय से भस्म आरती में हो सकते हैं शामिल

यहां रुक कर श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होने के लिए सुबह 4 बजे मंदिर पहुंच सकते हैं। होटल में लोहे के भव्य गेट और मराठा कालीन दरवाजे लगाए गए हैं, जिन्हें नया रूप देकर सुंदर बनाया गया है। यह होटल, न केवल श्रद्धालुओं बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक भव्य अनुभव साबित होगा।

खबर यह भी- महाकाल की भस्म आरती में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • भस्म आरती
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर