उज्जैन महाकाल: रूम बुकिंग के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने 9 फर्जी वेबसाइटों को कराया बंद

Sandeep Kumar | Jun 21, 2025, 18:47 IST
Share
Ujjain Mahakal
Photograph: (The Sootr)

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं, अब ऑनलाइन ठगी का केंद्र बन गया था। मंदिर दर्शन और भक्त निवास बुकिंग के नाम पर साइबर धोखाधड़ी हो रही थी।

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के साथ ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से लाखों की ठगी करने वाली 9 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक करवा दिया। ये वेबसाइटें नकली बुकिंग करके ऑनलाइन पेमेंट लेती थीं।

एसपी प्रदीप शर्मा की अगुवाई में पुलिस आईटी सेल ने तकनीकी जांच की। डोमेन रजिस्ट्रार से संपर्क कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जनता से अपील की है कि बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें।

ये खबर भी पढ़िए....MP नर्सिंग घोटाला: NSUI ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, खटखटाएगी हाईकोर्ट का दरवाजा

श्रद्धालुओं से लाखों की ठगी

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं, अब ऑनलाइन ठगी का केंद्र बन गया था। मंदिर दर्शन और भक्त निवास बुकिंग के नाम पर साइबर धोखाधड़ी हो रही थी। पुलिस ने 25 से अधिक शिकायतों की जांच की। जांच में 9 फर्जी वेबसाइटें सामने आईं, जो महाकाल भक्त निवास के नाम पर श्रद्धालुओं से ऑनलाइन एडवांस पेमेंट ले रही थीं। बदले में उन्हें फर्जी बुकिंग दी जा रही थी।

ये खबर भी पढ़िए....इलेक्ट्रोक्यूशन से हत्या की आरोपी केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक ने की खुली जेल की मांग

बुकिंग के झांसे में फंस रहे थे श्रद्धालु

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पास सीमित आवासीय सुविधा के कारण कई श्रद्धालु ऑनलाइन भक्त निवास बुकिंग करना पसंद करते हैं। ठगों ने इसका फायदा उठाकर 'महाकाल भक्त निवास' जैसे नामों से नकली वेबसाइट बनाई। उन्होंने SEO और सोशल मीडिया प्रचार से श्रद्धालुओं को भ्रमित किया। जब श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते, तो उन्हें पता चलता कि उनकी बुकिंग असल में कभी हुई ही नहीं थी।

ये खबर भी पढ़िए....कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच साल बाद फिर शुरू, नाथुला से रवाना हुआ पहला जत्था

IT सेल की जांच में खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ये वेबसाइटें एक जैसे टेम्पलेट पर बनी थीं और इनका मकसद केवल श्रद्धालुओं से ऑनलाइन पेमेंट लेकर ठगना था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित डोमेन रजिस्ट्रार से संपर्क कर सभी 9 वेबसाइटों को ब्लॉक करा दिया।

ये खबर भी पढ़िए....एमपी कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई से प्रदेश प्रभारी नाराज, विधायक आरिफ मसूद को लगाई फटकार!

एसपी प्रदीप शर्मा की निगरानी में कार्रवाई

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महाकाल थाना पुलिस ने तकनीकी जानकारी जुटाई। इन वेबसाइटों की होस्टिंग डिटेल और डोमेन रजिस्ट्रेशन की जांच की गई। तकनीकी निगरानी से यह सुनिश्चित किया गया कि फर्जी वेबसाइटें दोबारा सक्रिय न हो सकें। इन्हें ब्राउजर लेवल पर भी ब्लॉक किया गया है। आगे की निगरानी के लिए साइबर सतर्कता बढ़ाई गई है।

श्रद्धालुओं को ऐसे बनाया जा रहा था शिकार

फर्जी वेबसाइटों पर भक्त निवास की फोटो, कमरे की जानकारी और बुकिंग की सुविधा दी जाती थी। श्रद्धालु जब ऑनलाइन फॉर्म भरते और पेमेंट करते, तो उन्हें तुरंत बुकिंग कन्फर्मेशन मेल या मैसेज भेज दिया जाता था। वास्तविक स्थान पर पहुंचने पर पता चलता था कि न तो कोई बुकिंग रिकॉर्ड था और न ही वेबसाइट का मंदिर प्रशासन से कोई संबंध था।

पुलिस की अपील और सतर्कता

पुलिस ने जनता से अपील की है कि महाकाल मंदिर से जुड़ी बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें। संदिग्ध लिंक या वेबसाइट दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने सूचना पर्चे, पोस्टर और डिजिटल चेतावनियां जारी करने की योजना बनाई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
  • ऑनलाइन ठगी
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • महाकाल
  • उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज