महाकाल मंदिर परिसर में आग, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार, कलेक्टर मौके पर पहुंचे
Rohit Sahu | May 05, 2025, 13:22 IST
mahakal mandire fire
महाकाल मंदिर परिसर में आग लगने से बैटरियां जल गईं, धुआं एक किलोमीटर दूर से दिखा, दर्शन व्यवस्था कुछ देर के लिए रोकी गई। घटना के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे।
उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार को अचानक एक भीषण आग लग गई। यह घटना मंदिर के गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के पास बने कंट्रोल रूम की छत पर हुई। आग इतनी तेज़ थी कि मंदिर परिसर के ऊपर धुएं का गुबार एक किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा था।
इस हादसे में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं। आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि कुछ ही पलों में बैटरियों और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंच गया।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इस त्वरित कार्यवाही से और बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, तब तक सिस्टम से जुड़े उपकरण जल चुके थे और अनुमानित लाखों का नुकसान हो चुका था।
महाकाल मंदिर परिसर में आगजनी की घटना पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखते हुए कहा
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने पुष्टि की कि आग कंट्रोल रूम की छत पर लगी बैटरियों में लगी, जो कि पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम का हिस्सा थीं। शॉर्ट सर्किट को इस हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन सटीक कारण जांच के बाद ही साफ होगा।
यह भी पढ़ें..स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को किया हिंदू धर्म से बहिष्कृत, मंदिरों में प्रवेश भी वर्जित
जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, तुरंत कलेक्टर रोशन कुमार, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने मिलकर स्थिति को संभाला और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की। सबसे राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें...महाकाल में फिर गूंजेगा प्राचीन मंदिर का वैभव , 1000 साल पुराना शिव मंदिर
महाकाल मंदिर में आग | उज्जैन में आग | महाकालेश्वर मंदिर | Ujjain Mahakal Mandir Fire News | Ujjain News
#BreakingNews : उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद #Ujjain #MadhyaPradesh #Fire #MahakalTemple #TheSootr pic.twitter.com/4B7zsLD3LH
— TheSootr (@TheSootr) May 5, 2025
धुएं और लपटों के कारण रोकी दर्शन व्यवस्था
जैसे ही आग लगी, धुआं और लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। आगजनी की खबर मिलते ही मंदिर प्रशासन ने भक्तों की एंट्री पर तत्काल रोक लगा दी ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। हालांकि आग पर काबू पाते ही दर्शन व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को कुछ समय तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा।
दमकलकर्मियों ने 20 मिनट में पाया काबू
महाकाल मंदिर परिसर में आगजनी की घटना पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखते हुए कहा
महाकाल मंदिर परिसर में आगजनी की घटना चिंताजनक है! बाबा महाकाल की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन यह घटना दर्शाती है कि मोहन सरकार महाकाल मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी बेपरवाह है!
महाकाल मंदिर परिसर में आगजनी की घटना चिंताजनक है! बाबा महाकाल की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई।
लेकिन ये घटना दर्शाती है कि मोहन सरकार महाकाल मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी बेपरवाह है! मोहन सरकार को चाहिए कि महाकाल मंदिर और पूरे परिसर की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं! कम से कम… pic.twitter.com/r2eAdyiJDk
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 5, 2025
शॉर्ट सर्किट बना आग की वजह
यह भी पढ़ें..स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को किया हिंदू धर्म से बहिष्कृत, मंदिरों में प्रवेश भी वर्जित
कलेक्टर-एसपी और प्रशासक मौके पर पहुंचे
यह भी पढ़ें...महाकाल में फिर गूंजेगा प्राचीन मंदिर का वैभव , 1000 साल पुराना शिव मंदिर
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
महाकाल मंदिर में आग | उज्जैन में आग | महाकालेश्वर मंदिर | Ujjain Mahakal Mandir Fire News | Ujjain News
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava